Happy Independence Day 2021: स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

 


Happy Independence Day 2021: कल 15 अगस्त को देश भर में स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। 15 अगस्त के दिन पूरा भारत और विदेशों में रहने वाले भारतीय इसे बड़े उत्साह और धूमधाम से मनाते हैं। हर भारतीय के लिए यह दिन काफी गर्व का दिन होता है। 15 अगस्त के ही दिन वर्ष 1947 में भारत को अंग्रेज़ों की गुलामी से आज़ादी मिली थी। इस ही दिन भारत एक स्वतंत्र राष्ट्र बना था। उस दिन से लेकर आज तक हर साल स्वतंत्रता दिवस पर भारत के प्रधानमंत्री लाल किले से राष्ट्र ध्वज फहराते हैं। भारत इस साल अपना 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है।
Anil Kumar 

ये बात हवाओं को बताये रखना,

रोशनी होगी चिरागों को जलाये रखना!

लहू देकर जिसकी हिफाज़त हमने की,

ऐसे तिरंगे को सदा दिल में बसाये रखना!!

स्वतंत्रता दिवस की बधाई!

इस दिन देशभर में तमाम तरह के कार्यक्रम और प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाता है, लेकिन पिछले साल की तरह इस साल भी कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप की वजह से कई तरह के प्रतिबंध लगाए गए हैं। स्वतंत्रता दिवस ऐसा मौका है, जो हमें उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान की याद दिलाता है जिन्होंने अंग्रेज़ों से लोहा लिया था। उनके खिलाफ डटकर खड़े रहे, आज उन्हीं की कुर्बानियों की वजह से हम खुली हवा में सांस ले पा रहे हैं।

15 अगस्त के दिन मुख्य कार्यकम लाल किले पर किया जाता है। और प्रधानमंत्री ध्वजरोहण के साथ देश को संबोधित करते हैं। स्वतंत्रता दिवस के दिन लोग पतंगबाज़ी का आनंद उठाते हैं। लोग कई ध्वज के रंगों का इस्तेमाल कर आज़ादी की सालगिरह मनाते हैं। घरों और दुकानों को भी तिरंगे से सजाया जाता है। स्कूलों और कॉलेजों में इस दिन खास प्रतियोगिताएं एवं कार्यक्रम किए जाते हैं।

إرسال تعليق

1 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !