Independence Day 2022: आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ देशों के बारे में, जो स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाते!

Independence Day 2022: आज पूरे देश में 75वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में लाल किले पर भारतीय ध्वज फहराकर देश को 2025 के भारत की तस्वीर दिखाई। पूरे देश में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि विश्व में कई ऐसे भी देश हैं जहां किसी भी दिन स्वतंत्रता दिवस (Independence Day) नहीं मनाया जाता है। इसका कारण यह है कि ये देश कभी गुलाम नहीं हुए। इन देशों में सिर्फ राष्ट्रीय दिवस (National Day) मनाया जाता है। ऐसे ही कुछ देशों के बारे में, जो स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाते।

ब्रिटेन (Britain)

ब्रिटेन का अपना कोई स्वतंत्रता दिवस नहीं है। ब्रिटेन में संसदीय लोकतंत्र और राजशाही का शासन है। यह देश कभी किसी का गुलाम नहीं रहा, बल्कि खुद दूसरे राज्यों को गुलाम बनाया है। एक समय इसका दुनिया की एक चौथाई जमीन पर राज था। लेकिन, बाद में धीरे-धीरे दूसरे देश आजाद होते गए। इनमें अपना देश भारत भी शामिल है।यहां की महारानी एलिजाबेथ-2 1952 से राजगद्दी पर हैं। ब्रिटेन  में कोई स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता और न ही कोई इनका राष्ट्रीय दिवस है। हां, महारानी का जन्मदिन यहां काफी धूमधाम से मनाया जाता है।

फ़्रांस (France)

इस देश का भी अपना कोई स्वतंत्रता दिवस नहीं है। लेकिन, यहां पर राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। हर साल 14 जुलाई को Bastille Day या Declaration Day के रूप में मनाया जाता है। दरअसल, वर्ष 1789 में इसी दिन क्रांतिकारियों ने फ्रांसीसी राजशाही को उखाड़ फेंका था। इसी दिन को फ्रांसीसी क्रांति की आधिकारिक शुरुआत का दिन माना जाता है। इसलिए इस दिन को यहां पर राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

नेपाल (Nepal)

भारत का खास मित्र होने के साथ यह एक छोटा देश है लेकिन, यह कभी किसी देश का गुलाम नहीं रहा। नेपाल हमेशा  संप्रभु राष्ट्र रहा है। साथ ही प्रचाीन काल में चीन और ब्रिटिश भारत के बीच एक बफर के रूप में रहा है। इसलिए यह यहां पर कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया जाता है। नेपाल दक्षिण एशिया का सबसे पुराना देश है।

स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस में झंडा फहराने में क्या अंतर है?

ईरान (Iran)

यह एक इस्लामिक देश है। इसका भी अपना कोई स्वतंत्रता दिवस नहीं है। लेकिन, यहां पर पहली अप्रैल को राष्ट्रीय दिवस मनाया जाता है। इस्लामिक राज्य घोषित होने के कारण इस दिन यहां पर इस्लामिक रिपब्लिक डे मनाया जाता है। वैसे यह तारीख आगे-पीछे होती रहती है। क्योंकि ईरान में स्थानीय सोलर कैलेंडर का प्रयोग किया जाता है। जिसकी वजह से ईस्लामिक रिपब्लिक डे की तारीख आगे-पीछे होती रहती है।

जापान (Japan)

एशियाई देश जापान अपनी मेहनत और कर्मठता के लिए पहचाना जाता है। यह देश भी कभी किसी का गुलाम नहीं रहा। ऑटो सेक्टर और इलेक्ट्रॉनिक्स के साथ अपनी कला और संस्कृति को लेकर विश्व प्रसिद्ध जापान में 11 फरवरी को नेशनल फाउंडेशन डे मनाया जाता है। यही इनका राष्ट्रीय दिवस है।

थाईलैंड (Thailand)

कभी भी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाने वाले देशों में थाईलैंड का भी नाम शामिल है। यह देश भी कभी किसी राज्य का गुलाम नहीं  रहा। यहां राजशाही का शासन है। यहां के राजा का जन्मदिन ही यहां का राष्ट्रीय पर्व होता है। इसी दिन को यहां राष्ट्रीय दिवस के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 2014 से इसकी शुरुआत हुई है।

चीन (China)

चीन देश ने भी कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया है। क्योंकि यह कभी पूरी तरह से गुलाम नहीं रहा। यहां पर राजाओं का शासन रहा है। 1949 की चीनी क्रांति के बाद, चीनी कम्युनिस्ट नेता माओ ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना की स्थाना की थी।चीन राष्ट्रीय दिवस मनाता है।

कनाडा (Canada)

इस देश में जुलाई की पहली तारीख को परिसंघ की वर्षगांठ मनाई जाती है। लेकिन, यहां कभी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाया गया। पहली जुलाई 1867 को ब्रिटिश उत्तरी अमेरिका (बीएनए) अधिनियम पर हस्ताक्षर किए गए थे। इस अधिनियम ने कनाडा का डोमिनियन बनाया। इस फैसले में देश के कुछ हिस्सों को ही शामिल किया गया था। इसलिए इस दिन को राष्ट्रीय दिवस के तौर पर मनाया जाता है।

डेनमार्क (Denmark)

डेनमार्क भी स्वतंत्रता दिवस नहीं मनाता है। लेकिन, यहां पर संविधान दिवस मनाया जाता है। पांच जून को यहां पर संविधान दिवस मनाया जाता है। यह दिन उनके संविधान के सत्ता में आने की वर्षगांठ का प्रतीक है। डेनिश इतिहास दुनिया भर में वाइकिंग आक्रमणों और उनके छापे से भरा है। वाइकिंग साम्राज्य सत्ता के लिए आपस में ही लड़ते थे, यही वजह है कि कभी भी किसी विदेशी सेना द्वारा डेनमार्क पर कब्जा करने का बड़ा प्रयास नहीं किया गया।

Join Our Telegram Page Click Here

Join Whatsapp Group Click Here

إرسال تعليق

0 تعليقات
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !