26 April Important Event | 26 अप्रैल की महत्वपूर्ण घटनाये

26 अप्रैल को हुए प्रमुख घटनाये
1607 केप हेनरी में पहले ब्रिटिश नागरिक ने अमेरिकी कालोनी की स्थापना की।
1630 विश्व का पहला लोज़ नामक समाचार पत्र जर्मनी से प्रकाशित हुआ।
1654 ब्राजील से यहूदियों को निष्कासित किया गया
1755 रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोला गया।
1828 रूस ने ग्रीस की स्वाधीनता को समर्थन करने की दिशा में तुर्की से युद्ध की घोषणा की।
1841 भारत में समाचार पत्र बॉम्बे गैजेट अखबार पहली बार रेशम के कपड़े पर प्रकाशित किया गया।
1903 गांधीजी ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल उच्च न्यायालय में वकालत शुरू की और यहां ब्रिटिश इंडियन एसोसिएशन की स्थापना की।
1915 प्रथम विश्वयुद्ध में इटली ने लंदन में ब्रिटेन, फ्रांस और रूस के साथ गुप्त संधि की।
1926 जर्मनी और रूस ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1929 भारत और इंग्लैंड के बीच प्रथम विमान सेवा शुरू हुई।
1928 मोम की मूर्तियों के लिए मशहूर 'मैडम तुसाद प्रदर्शनी' लंदन में दिखाई गई।
1933 जर्मनी में ख़तरनाक संगठन गेशटापू अस्तित्व में आया। 
1942 चीन में मंचूरिया के होन्केको में कोयला खदान में धमाके से 1,549 लोगों की मौत हुई।
1954 ऐतिहासिक जेनेवा कांफ़्रेंस स्वीज़रलैंड के नगर जेनेवा में आरंभ हुई जिसमें 19 देशों के विदेशमंत्रियों ने भाग लिया।
1959 क्यूबा ने पनामा पर आक्रमण किया।
1962 पहली बार एक अमरीकी अंतरिक्ष यान ने चाँद की सतह को छुआ।
1964 ज़ंज़ीबार और तांगानीका देशों को मिलाकर तंज़ानिया देश अस्तित्व में आया। इससे पहले दोनों देश विभिन्न शक्तियों के अधीन रहे।
1966 7.5 तीव्रता वाले भूकंप से उज्बेकिस्तान का ताशकंद शहर पूरी तरह तहस नहस हो गया।
1974 माल्टा ने संविधान अंगीकार किया।
1980 स्थितीय खगोल विज्ञान केंद्र कलकत्ता (अब कोलकाता) में स्थापित किया गया।
1984 अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन ने चीन की यात्रा की।
1986 चेरनोबिल में परमाणु हादसा हुआ। उस वक्त चेरनोबिल, जो अब यूक्रेन में है, सोवियत रूस का हिस्सा हुआ करता था।
1990 चीन में 6.9 तीव्रता वाले भूकंप से 126 लोग मारे गये।
1990 वीआरपी मेनन ने लगातार 463 घंटे डिस्को डांस कर विश्व रिकार्ड बनाया (कन्फर्म नहीं है)।
1993 महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बोइंग-737 विमान दुर्घटनाग्रस्त होने से 56 लोग मारे गये।
1994 जापान के नगोया में ताइवान एयरबस ए-300 दुर्घटनाग्रस्त होने से 262 लोगों की मौत हो गयी।
2004 ईराक के नये झंडे को मान्यता मिली।
2006 भारत और उज़बेकिस्तान ने 6 समझौतों पर हस्ताक्षर किए।
2007 जापानी कंपनी सोनी ने भारत में वर्ष 2010 तक 2 अरब डॉलर का व्यापार लक्ष्य रखा।
2008 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने जम्मू-कश्मीर में बना 390 मेगावाट का दुलहस्ती हाइडल पावर प्रोजेक्ट देश को समर्पित किया।
2008 अमेरिका ने भारत के साथ किये गए 123 समझौते में किसी भी परिवर्तन की सम्भावना से इन्कार किया।
2010 बिहार सरकार ने बिहार के प्रसिद्ध चिनिया केले की ब्रांडिंग 'गंगा केला' के रूप में करने का फैसला किया।
2013 दक्षिणी अफगानिस्तान में एक बस पर किये गये तालिबानी हमले में 30 लोग मारे गये।
2019 भारत ने बैंकॉक में आयोजित एशियन मुक्‍केबाजी प्रतियोगिता में दो स्‍वर्ण सहित 13 पदक जीते।
2019 श्रीलंका के पूर्वी प्रांत में आत्मघाती हमलावर ने खुद को उड़ाया, देशभर में लगाया गया कर्फ्यू। श्रीलंका में आईएस से जुड़े 130 से अधिक संदिग्ध सक्रिय। हमलों को रोकने में विफल रहने पर पीएम विक्रमसिंघे ने मांगी माफी।
2019 श्रीनगर में पुलिस चौकी पर आतंकियों का हमला, दो पुलिसकर्मी घायल।
26 अप्रैल को प्रमुख महापुरुषों के जन्म
1864 पण्डित गुरुदत्त विद्यार्थी - स्वामी दयानन्द सरस्वती के शिष्य तथा आर्य समाज के पाँच प्रमुख नेताओं में से एक।
1897 नितिन बोस - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक, छायाकार और लेखक।
26 अप्रैल को प्रमुख महापुरुषों की मृत्यु
1920 श्रीनिवास अयंगर रामानुजन, आधुनिक काल के एक महान् भारतीय गणितज्ञ।
1969 लछमन सिंह गिल - पंजाब पूर्व मुख्यमंत्री ।
1982 मलयज- प्रतिष्ठित कवि और आलोचक ।
1987 शंकर- प्रसिद्ध संगीतकार (शंकर जयकिशन)।
1999 नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री तथा नेपाली कम्युनिस्ट पार्टी के अध्यक्ष मनमोहन अधिकारी का निधन।
2010 प्रभा राव, राजस्थान की राज्यपाल।
26 अप्रैल को महत्वपूर्ण उत्सव व अवसर
केदार - बदरी यात्रा प्रारम्भ~ ( 2020 में स्थगित लाकडाउन के कारण ) ।
त्रिलोचन दर्शन यात्रा~ (2020 में स्थगित लाकडाउन के कारण  ) ।
श्रीनिवास अयंगर रामानुजन स्मृति दिवस ।
श्री लछमन सिंह गिल स्मृति दिवस ।
महात्मा श्री बसवेश्वर जयंती ।
श्री मातंगी जयन्ती ।
चेर्नोबिल परमाणु दुर्घटना (1986 नाभिकीय दुर्घटना) दिवस।
विश्व बौद्धिक संपदा दिवस (2020 World Intellectual Property Day 2020)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !