27 April Onthisday Event in art, music ,Birth,death etc.

27 अप्रैल को हुए प्रमुख घटनाये
1526 मुगल शासक बाबर दिल्ली के सुल्तान को पराजित कर नया बादशाह बना।
1662 नीदरलैंड और फ्रांस ने सैन्य संधि पर हस्ताक्षर किये।
1805 अमेरिकी नौसैनिकों ने त्रिपोली के तटीय क्षेत्रों में हमला किया।
1878 कलकत्ता विश्वविद्यालय ने महिलाओं को विश्वविद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में पात्रता के लिये पहली मंजूरी दी।
1908 लंदन में चौथे ओलंपिक खेल शुरू हुए।
1940 नाजियों ने पोलैंड के ओस्वीसिम में यातना शिविर का निर्माण शुरू किया।
1941 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने एथेंस (यूनान) पर कब्जा किया।
1942 अमेरिका के आेकलाहोमा प्रांत में भयंकर तूफान के कारण 100 लोग मारे गये।
1960 फ़्रांस के अधिकार वाला टोगो देश का भाग स्वतंत्र हो गया।
1960 नेशनल डिफेंस कॉलेज की नयी दिल्ली में स्थापना हुई।
1961 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने गामा किरणों के अध्ययन के लिये पृथ्वी की कक्षा में ‘एक्सप्लोरर 11’ लांच किया।
1961 अफ़्रीक़ा महाद्वीप के सीएरा लियोन देश को स्वतंत्रता मिली यह अफ़्रीक़ा में ब्रिटेन का सबसे पुराना उपनिवेश था।
1963 क्यूबा के तत्कालीन प्रधानमंत्री फिदेल कास्त्रो रूस की अपनी यात्रा के दौरान राजधानी मॉस्को पहुंचे।
1967 अमेरिका ने नेवादा परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया (कन्फर्म नहीं)।
1972 अंतरिक्ष यान 'अपोलो 16' पृथ्वी पर वापस लौटा।
1976 अबू धाबी में अरबी मुद्रा कोष की स्थापना की गई।
1984 लंदन के सेंट जेम्स स्क्वेयर पर स्थित लीबियाई दूतावास पर 11 दिन तक चले क़ब्ज़े का अंत हुआ और वहां बंधक बनाए गए कूटनयिक चलकर बाहर आ गए।
1989 बांग्लादेश में तूफान से 500 लोगों की मौत हुई।
1992 ज़ाम्बिया का एक विमान जिसमे इस देश की फ़ुटबाल की राष्ट्रीय टीम सवार थी दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान पर सवार सभी लोग मारे गये।
1993 अफगानिस्तानी विमान 'एएनएस-32' दुर्घटनाग्रस्त होने से 76 लोगों की मौत हुई।
1993 एरीट्रिया को इथोपिया से स्वतंत्रता मिली एरिट्रिया में 30 वर्ष जन संघर्ष के बाद संयुक्त राष्ट्र संघ के निरीक्षण में एक जनमत संग्रह कराया गया जिसके बाद यह देश स्वतंत्र हो गया।
1994 दक्षिण अफ्रीका का स्वतंत्रता दिवस मनाया गया ।
1999 यूनेस्को द्वारा एक कोरियाई लोक गायक के नाम पर एक नये पुरस्कार अरिरंग की घोषणा।
1999 दक्षिण कोरिया एवं थाइलैंड के बीच प्रत्यर्पण संधिपर हस्ताक्षर।
2005 टुलुज (फ़्रांस) में एयरबस निर्मित दुनिया के सबसे बड़े विमान ए-380 ने पहली परीक्षण उड़ान भरी।
2006 न्यूयॉर्क में फ्रीडम टॉवर का निर्माण शुरू हुआ।
2008 राजस्थान सरकार ने प्रत्येक ज़िला मुख्यालय पर विकलांगों के लिए मोबाइल् कोर्ट स्थापित करने का निर्णय लिया।
2008 पाकिस्तान ने अपने विदेश सचिव रियाज मुहम्मद ख़ान को बर्ख़ास्त कर उनके स्थान पर चीन में पाकिस्तान के राजदूत सलमान बशीर को विदेश सचिव नियुक्त किया। 
2008 मोरक्को की एक गद्दा फ़ैक्ट्री में आग लगने से 55 लोगों की मृत्यु।
2010 यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (यूआईडीएआई) ने भारत के नागरिकों की पहचान का एक बड़ा सबूत बनने जा रहे यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर को अब नया ब्रांड नाम 'आधार' तथा नया लोगो पेश किया।
2011 अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने जन्म को लेकर हुए विवाद के बाद सार्वजनिक तौर पर जन्म प्रमाण पत्र की एक प्रति जारी की।
2011 सत्य साईं बाबा को महासमाधि दी गई।
2012 यूक्रेन के द्निप्रोपेत्रोव्स्क में चार धमाकों में 27 मरे।
2019 श्रीलंका में तीन और धमाके, छापेमारी के दौरान आतंकी ने खुद को उड़ाया।
2019 हिमाचल प्रदेश में नीजी बस खाई में गिरने से 10 लोगों की मौत।
27 अप्रैल को हुए महापुरुषों के जन्म
1820 हरबर्ट स्पेन्सर, प्रसिद्ध शिक्षाविद, दार्शनिक तथा समाजशास्त्री थे।
1912 ज़ोहरा सहगल - प्रसिद्ध अभिनेत्री एवं रंगमंच कलाकार थीं।
1920 मनीभाई देसाई, प्रसिद्ध स्वतन्त्रता सेनानी।
1922 अमेरिकी अभिनेता (द ऑड कपल ऐंड क्विंज़ी, मी) जैक क्लगमैन का जन्म हुआ।
1947 हरीश रावत, उत्तराखंड के सातवें मुख्यमंत्री ।
1949 पी. सतशिवम - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश।
27 अप्रैल को हुए मृत्यु
1930 टी. के. माधवन - केरल के प्रसिद्ध समाज सुधारक थे।
1960 बंगाली लेखक राजशेखर बसु का निधन हुआ।
1998 गुयेन वैन लिंह - वियतनाम की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव थे।
2009 फ़िरोज़ ख़ान - प्रसिद्ध अभिनेता एवं फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
2010 हेमंत दास, उड़िया फ़िल्म अभिनेता।
2017 लम्बे समय से कैंसर से पीड़ित हिन्दी प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता व राजनीतिज्ञ विनोद खन्ना का 70 वर्ष की आयु में निधन।
27 अप्रैल को प्रमुख त्यौहार एवं उत्सव
श्री हरीश रावत जन्म दिवस ।
श्री विनोद खन्ना पुण्य दिवस ।
विश्व पशु चिकित्सक दिवस (टीकाकरण विशेष )।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !