History on this day - 24 May

History today On thisday – Important event On 24 May
1653 जर्मन संसद ने फर्डिनेंड द्वितीय को ऑस्ट्रिया का राजा घोषित किया।
1689 ब्रिटिश संसद ने प्रोटेस्टेंट इसाइयों को धार्मिक स्वतंत्रता की गारंटी दी।
1798 यूनाइटेड आयरिशमैन ने ब्रिटिश शासन के खिलाफ विद्रोह की शुरुआत की।
1824 अंग्रेजों ने प्रथम आंग्ल-बर्मी युद्ध में रंगून और बर्मा पर कब्ज़ा कर लिया।
1830 अमेरिका में पहली बार यात्री रेलरोड सेवा की शुरुआत हुई।
1854 एंथनी बर्न्स बोस्टन में यूएस डिप्टी मार्शल द्वारा गिरफ्तार किया गया।
1875 सैय्यद अहमद खान ने अलीगढ़ में मुहम्मदीन एंग्लो ओरिएंटल स्कूल की स्थापना की जो वर्तमान में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के नाम से प्रसिद्ध है।
1883 ब्रुकलिन और मैनहट्टन को जोड़ने वाले ब्रुकलिन ब्रिज को यातायात के लिए खोला गया।
1903 पेरिस में ऑटोमोबाइल के लिए मैड्रिड दौड़ शुरू हुई, जिसमें आठ लोग मारे गए।
1915 थॉमस अल्वा एडिशन ने टेलीस्क्राइब का अविष्कार किया।
1921 उत्तरी आयरलैंड के नए संसद के लिए प्रथम आम चुनाव का आयोजन किया गया।
1922 रूसी और इटली ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1930 एमी जॉनसन नामक महिला अकेले विमान उड़ाकर लंदन से ऑस्ट्रेलिया पहुंची।
1931 पहली वातानु कूलित यात्री ट्रेन अमेरिका के वाल्टमोर ओहियो मार्ग पर चलाई गई।
1955 पेरिस में स्टेड रॉलेंड-गैरोस में फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट खोला गया।
1957 ताइवान के ताइपेई शहर में अमेरिका विरोधी दंगे फूट पड़े।
1959 सम्राज्य दिवस का नाम बदलकर राष्ट्रमंडल दिवस किया गया (कन्फर्म नहीं)।
1964 रेफरी के एक विवादास्पद फैसले से स्टेडियम में ही भगदड़ मच गई। जिससे 300 से ज्यादा लोग मारे गए।
1981 टेक्सास के कॉर्पस क्रिस्टी शहर में एक अनाज की लिफ्ट में विस्फोट होने से 9 लोग मारे गए और 30 घायल हुए।
1985 बंगलादेश में चक्रवाती तूफान से दस हजार लाेग मरे।
1986 मार्गरेट थैचर इजरायल का दौरा करने वाली ब्रिटेन की पहली प्रधानमंत्री बनी।
1991 इजरायल के प्रधानमंत्री इट्ज़हैक शमीर द्वारा अधिकृत ऑपरेशन सुलैमान शुरू किया गया।
1993 कुर्द विद्रोहियों ने तुर्की में 33 सैनिकों और पांच नागरिकों की हत्या की।
1994 मीना (सऊदी अरब) में हज से जुड़े एक समारोह के समय भगदड़ मच जाने से 250 लोगों से भी अधिक हाजियों की मृत्यु।
2000 दक्षिण लेबनान से 22 साल का ख़ूनी दौर समाप्त कर इस्रायली सेना वापस लौटी।
2001 नेपाल के 15 वर्षीय शेरपा तेंबा शेरी माउंट एवरेस्ट की चोटी को फतह करने वाले सबसे कम उम्र के पर्वतारोही बने।
2002 रूस और अमेरिका ने मास्को की संधि पर हस्ताक्षर किये।
2002 नेपाल में नेपाली कांग्रेस ने प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को नेपाली कांग्रेस पार्टी से निलंबित किया।
2003 इस्रायल के प्रधानमंत्री एरियल शैरोन ने पश्चिम एशिया शांति योजना को स्वीकार किया।
2004 उत्तर कोरिया ने मोबाइल फोन पर प्रतिबंध लगाया।
2005 एनबी इंकबेयर मंगोलिया के राष्ट्रपति चुने गये।
2007 एमा निकोलसन रिपोर्ट यूरोपीय संघ की संसद में पारित।
2008 उत्तर प्रदेश सरकार ने राज्य कर्मचारियों का मंहगाई भत्ता छह प्रतिशत बढ़ाने का फ़ैंसला किया।
2013 राफेल कोरेया ने तीसरी बार इक्वाडोर के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2014 थाईलैंड की पूर्व प्रधानमंत्री यिंगलक शिनावात्रा को सैन्य तख्तापलट के बाद गिरफ्तार कर लिया गया।
2019 भारतीय वायुसेना - सुखोई विमान से 500 किलो के गाइडेड बम का सफल परीक्षण , 30 किमी दूर लक्ष्य पर सटीक प्रहार किया ।
History today On thisday – Birth On 24 May
1819 महारानी विक्टोरिया - ग्रेट ब्रिटेन और आयरलैण्ड की महारानी।
1896 करतार सिंह सराभा - भारत के प्रसिद्ध क्रान्तिकारियों में से एक।
1899 काज़ी नज़रुल इस्लाम - प्रसिद्ध बांग्ला कवि, संगीत सम्राट, संगीतज्ञ और दार्शनिक थे।
1920 नीलमणि राउत्रे - भारत के राजनीतिज्ञ ।
1952 रंजन मथाई - भारत के पूर्व 'भारतीय विदेश सचिव'।
1954 बछेंद्री पाल - माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने वाली प्रथम भारतीय महिला।
History today On thisday – Death On 24 May
1543 निकोलस कॉपरनिकस - प्रसिद्ध यूरोपिय खगोलशास्त्री व गणितज्ञ थे।
1879 विलियम लायड गैरिसन - अमेरीकी दासता विरोधी आंदोलन के नेता।
1905 प्रतापचंद्र मज़ूमदार - ब्रह्मसमाज के प्रसिद्ध नेता।
1950 लॉर्ड वेवेल - ब्रिटिश सेना के एक वरिष्ठ अधिकारी और भारत के वाइसराय थे। 
1990 के. एस. हेगड़े- भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1999 गुरु हनुमान - भारत के महान् कुश्ती प्रशिक्षक (कोच) व पहलवान।
2000 मजरूह सुल्तानपुरी, हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध गीतकार और शायर।
2010 वीरेंद्र भाटिया समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे ।
History today On thisday – Important Days On 24 May
श्री करतार सिंह सराभा जयन्ती ।
पार्कों का यूरोपीय दिवस ।
राष्ट्रमंडल दिवस (मार्च माह के दूसरे सोमवार का भी विशेष वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें।)

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !