History on this day - 27 May

History today On thisday – Important event On 27 May
1153 मेलकॉलम IV स्कॉटलैंड के राजा बने।
1199 जोन की इंग्लैंड का राजा के रूप में ताजपोशी की गई।
1538 जेनेवा में धर्मसुधार आंदोलन के प्रणेता जाॅन केल्विन और उनके शिष्यों को शहर से निकाला गया।
1647 अमरीका के मसाचूसेट्स राज्य में पहली चुड़ैल आचा यंग को फाँसी दी गई थी।
1717 स्पेन ने न्यू ग्रेनेडा के विक्सरियल्टी के रूप में अपनी दक्षिण अमेरिकी उपनिवेशों को एकजुट किया।
1799 विंटरथुर का युद्ध: डेन्यूब की फ्रांसीसी सेना से हाब्सबर्ग सेना ने उत्तर-पूर्व स्विट्जरलैंड के नियंत्रण को सुरक्षित रखा।
1805 नेपोलियन बोनापार्ट इटली के सम्राट बने।
1856 डॉक्टर विलियम पामर (रॉउली पॉयजनर) ने स्टैफोर्ड, इंग्लैंड में जहर का दोषी पाया गया।
1895 ब्रिटिश आविष्कारक बीर्ट अक्रेस ने फ़िल्म प्रोजेक्टर का पेटेण्ट प्राप्त किया था।
1896 ज़ार निकोलस द्वितीय रूस के अंतिम सम्राट बने।
1896 अमेरिका के सेंट लुइस में अाये तूफान से 255 की मौत हो गई और हजारों लोग बेघर हो गए।
1926 लेबनान में संविधान को अपनाया।
1930 रिचर्ड ड्रू ने पारदर्शी सिलोफ़न टेप (सैलो टेप) नामक चिपकने वाले टेप का पेटेण्ट प्राप्त किया था। तब इस टेप का इस्तेमाल मोटर-कारों को रंगते हुए उनके शीशों को रंग से बचाने के लिए किया जाता था।
1937 अमरीका के सान फ़्रांसिस्को में गोल्डन गेट नामक दुनिया के एक सबसे ख़ूबसूरत पुल का उद्घाटन किया गया।
1950 ब्रिटेन में पेट्रोल खरीदने पर लगी सीमा को खत्म कर दिया गया।
1951 बम्बई (अब मुंबई) में तारापुरवाला एक्वेरियम का उद्घाटन हुआ।
1957 कॉपीराइट बिल पारित हुआ।
1973 बहरीन में संविधान अपनाया गया।
1981 सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1983 जापान में आए 7.7 रिएक्टर स्केल के भूकंप में 104 लोगों की मौत हो गई थी।
1991 आस्ट्रिया का बोइंग 767-300 विमान थाईलैंड की राजधानी बैंकाक में दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 223 यात्रियों की मौत।
1994 नोबेल साहित्य पुरस्कार विजेता रूसी लेखक एलेक्ज़ेंडर सोल्केनित्सिन पश्चिम में 20 वर्ष का निर्वासन समाप्त कर स्वदेश लौटे।
1999 बोत्सवाना की सुन्दरी पुले क्वेलागोव वर्ष 1999 की मिस यूनिवर्स चुनी गयीं।
1999 विश्व का सबसे बड़ा पर्यावरण पुरस्कार (सोफी पुरस्कार) डरमन हेली (सं.रा. अमेरिका) तथा थॉमस केयरी (भारत) को प्रदान किया गया।
1999 सर्विया के राष्ट्रपति स्लोबोदान मिलोसेविच अंतर्राष्ट्रीय न्यायाधिकरण द्वारा युद्ध अपराधी घोषित।
2000 फिजी में महेन्द्र चौधरी सरकार बर्खास्त, राष्ट्रपति मारा ने प्रशासन सम्भाला।
2002 नेपाल के प्रधानमंत्री देउबा को 3 साल के लिए पार्टी से निकाला गया।
2005 दक्षिण अफ़्रीका की राजधानी प्रिटोरिया का नाम बदलकर श्वाने करने का निर्णय लिया गया।
2006 इंडोनेशिया में आये विनाशकारी भूकम्प में कम से कम 2900 लोग मारे गये और हज़ारों लोग घायल हुए।
2008 केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर लगाए गए प्रतिबन्ध को वापस लिया।
2010 भारत ने उड़ीसा के चांदीपुर में बालसोरा ज़िले में परमाणु तकनीक से लैस धनुष और पृथ्वी 2 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2010 भारत के राष्ट्रपति प्रतिभा पाटील की चीन के राष्ट्रपति हू जिंताओ तथा प्रधानमंत्री वेन जियाबाओ से हुई मुलाकात के बाद चीन ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में स्थायी सदस्यता के लिए भारत के प्रति समर्थन जताया।
2011 ग्लोबल इंटरनेट सर्च इंजन - अब भारतीय शहरों मे। गूगल अर्थ के जरिए जहाँ अब तक आप धरती के विभिन्न हिस्सों की सैटलाइट तस्वीरें देख सकते थे, वहीं गूगल के नए फीचर स्ट्रीट व्यू से गली-नुक्कड़ तक को देखा जा सकेगा।
2019 फर्जी डिग्री पर लगाम लगाने के लिए विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने प्रमाणपत्रों में क्यूआर कोड लगाने का फैसला किया।
2019 छात्रा अपराजिता सिंह ने केमिस्ट्री में पिरियाडिक टेबुल को 37 सेकेंड में पढ़ कर इंडिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज कराया अपना नाम।
History today On thisday – Birth On 27 May
1332 अबू ज़ैद की उपाधि से याद किए जाने वाले प्रसिद्ध इतिहासकार इब्ने ख़लदून का जन्म।
1894 पदुमलाल पुन्नालाल बख्शी - ख्यातिप्राप्त आलोचक तथा निबन्धकार के रूप में मिली।
1928 बिपिन चन्द्र - प्रसिद्ध इतिहासकार।
1957 नितिन गडकरी - भारत के उद्योगपति और 'भारतीय जनता पार्टी' के वरिष्ठ राजनेता।
1962 रवि शास्त्री - प्रसिद्ध क्रिकेट खिलाड़ी एवं कमेंटेटर।
1980 मुकेश छाबरा - हिन्दी फ़िल्मों के एक भारतीय कास्टिंग डायरेक्टर व अभिनेता ।
History today On thisday – Death On 27 May
1919 कंदुकूरी वीरेशलिंगम - तेलुगु भाषा के प्रसिद्ध विद्वान, जिन्हें 'गद्य ब्रह्मा' के नाम से ख्याति मिली।
1935 रमाबाई आम्बेडकर - डॉ. भीमराव आम्बेडकर की पत्नी थीं।
1964 जवाहरलाल नेहरू - भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के महान् सेनानी एवं स्वतन्त्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री (1947-1964)।
1983 सरदार हुकम सिंह, भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1986 अजॉय कुमार मुखर्जी - एक भारतीय स्वतंत्रता कार्यकर्ता और राजनेता थे जिन्होंने पश्चिम बंगाल के चौथे और छठे मुख्यमंत्री के रूप में तीन छोटे कार्यकाल दिए। 
2016 हंगपन दादा - 'अशोक चक्र' से सम्मानित भारतीय सेना के जांबाज सैनिक थे।
2019 बॉलीवुड के सुपरस्टार एक्टर अजय देवगन के पिता वीरू देवगन का निधन हो गया ।
History today On thisday – Important Day's On 27 May
पण्डित श्री जवाहर लाल नेहरू पुण्य तिथि ।
श्री अजॉय कुमार मुखर्जी स्मृति दिवस।
श्री हंगपन दादा शहीदी दिवस (अशोक चक्र सम्मानित) ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !