History on This Day - 11 June

आज का इतिहास – 11 जून को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 11 जून के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।


आजादी के लिए बलिदान देने वाले रामप्रसाद बिस्मिल का जन्म

क्रन्तिकारी और शायर रामप्रसाद बिस्मिल का जन्म आज के दिन 1897 (11 जून 1897) को उत्तर प्रदेश के शाहजहाँपुर में हुआ था। रामप्रसाद बिस्मिल जी मात्रा 11 वर्ष की अल्पायु में स्वन्त्रता के आंदोलन में कूद पड़े थे। ये अंग्रेजो के विरुद्ध मैनपुरी षड्यंत्र में भी काफी सक्रिय रहे। 9 अगस्त 1925 को इन्होंने काकोरी कांड को अंजाम दिया। इसके बाद रामप्रसाद बिस्मिल जी पर सरकारी खजाने लुटने का मुकदमा चला और 19 दिसम्बर 1927 को गोरखपुर में जेल में फाँसी दे दी गई। इन्होंने अपने जीवन काल में 11 पुस्तको को प्रकाशित किया हालाँकि ज्यादातर जब्त कर ली गई।

History today On thisday – Important event On 11 June
1184ईसा पूर्व में स्पार्टा के साथ ट्रोजन युद्ध के बाद ट्रॉय नगर जला दिया गया।
1770कैप्टन जेम्स कूक ने ऑस्ट्रेलिया के ग्रेट बैरियर रीफ की खोज की।
1776अमेरिका में स्वतंत्रता की घोषणा पत्र तैयार करने के लिए समिति बनाई गई

आज के दिन 1776 (11 जून 1776) अमेरिका में कॉन्टिनेंटल कांग्रेस ने स्वन्त्रता घोषणा पत्र तैयार करने के उपलक्ष्य में पांच सदस्यीय समिति का गठन किया। यह एक राजनितिक दस्तावेज था, जिसके आधार पर 13 उत्तर-अमेरिकी उपनिवेशो ने 4 जुलाई 1776 को स्वयं को इंग्लैंड से स्वतंत्र घोषित किया।

1788रूसी एक्सप्लोरर ग्रेसिम इज़मेलोव अलास्का पंहुचा।
1825न्यूयॉर्क शहर में फोर्ट हैमिल्टन के लिए पहली आधारशिला रखी गई।
1866इलाहाबाद उच्च न्यायालय की स्थापना हुई। इसे पहले आगरा उच्च न्यायालय के नाम से जाना जाता था।
1921ब्राजील में महिलाओं को चुनाव में मत देने का अधिकार प्रदान किया गया।
1935पहली बार एफएम रेडियो का प्रसारण हुआ

आज के दिन 1935 (11 जून 1935) में अमेरिका के इंजीनियर एडविन आर्मस्ट्रांग ने न्यूजर्सी में एफएम रेडियो का प्रसारण किया। वैसे तो एफएम रेडियो का अविष्कार 1933 में हुआ था। एडविन आर्मस्ट्रांग ने अपने जीवन में 42 पेटेंट हासिल किये थे।

1940यूरोपीय देश इटली ने मित्र देशों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1940द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान इटली की वायु सेना ने पहली बार माल्टा द्वीप पर हमला किया।
1942अमेरिका और तत्कालीन सोवियत संघ ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान लैंड-लीज समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1943ब्रिटिश सेना ने भूमध्यसागर में स्थित सिसली द्वीप के दक्षिण में स्थित एक छोटे से द्वीप पैंटेलेरिया पर हमला किया।
1944अमेरिका के 15 लड़ाकू विमानों ने मारियाना द्वीप समूह में स्थित जापान के आधार शिविर पर हमला किया।
1947अमेरिका में द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान पूर्ण रूप से चीनी की रसद खत्म हुई।
1955पहले मैग्निशियम जेट हवाई जहाज ने उड़ान भरी।
1955फ्रांस के लेमा कार रेसिंग ट्रैक के किनारे हुए एक दर्दनाक हादसे में 77 लोगों की मौत हो गई थी।
1964जवाहरलाल नेहरु की इच्छा के मुताबिक उनकी अस्थियों की राख को देश भर में बिखेरा गया।
1987160 वर्षों में पहली बार लगातार मार्गरेट थैचर तीन बार ब्रिटिश प्रधानमंत्री बनी।
1987पहली बार अश्वेत समुदाय के एबट, पॉल बोटेग और बर्नी को ब्रिटेन में संसद सदस्य चुना गया।
1999क्रिकेट वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के पूर्व ऑफ स्पिनर सकलैन मुश्ताक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ हैट्रिक लगाई।
2003कोर्निकोवा महिला टेनिस की सबसे सुन्दर खिलाड़ी घोषित।
2006नेपाली संसद ने आम राय से नरेश के वीटो अधिकार को समाप्त किया।
2007फिजी के अपदस्थ प्रधानमंत्री लाडसेनिया करासे को राजधानी सुवा में प्रवेश की इजाजत मिली।
2008ब्रह्मोस सुपरसोनिक मिसाइल को भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया। 
2008उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती ने जमुनानिषाद के स्थान पर धर्मराज निषाद को मंत्रीमण्डल में शामिल किया।
2008 भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बन्द बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख़ हसीना वाजेद रिहा हुईं।
2012अफगानिस्तान में भूकंप के झटके के बाद हुए भूस्खलन में 80 लोगों की मौत।
2019भारतीय जनता पार्टी के नेता वीरेंद्र कुमार को 17वीं लोकसभा के लिए प्रोटेम स्पीकर चुना गया , शरद कुमार बने अंतरिम सतर्कता आयुक्त व नृपेंद्र फिर पीएम के प्रधान सचिव मिला कैबिनेट मंत्री का दर्जा ।
2019मध्य प्रदेश का बांचा गाँव बना भारत का प्रथम “सौर रसोई” वाला गाँव बना।
2019भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने चौखंडी स्तूप को राष्ट्रीय महत्व का स्मारक घोषित किया।
2019भारतीय वायुसेना के लापता विमान AN-32 का मलबा अरुणाचल प्रदेश में मिला।
2019संयुक्त अरब अमीरात के मंत्रिमंडल द्वारा ‘नेशनल स्ट्रेटेजी फॉर वेलबिंग 2031’ अपनाई गई।
History today On thisday – Birth On 11 June
1897राम प्रसाद बिस्मिल - महान् स्वतन्त्रता सेनानी और कवि।
1909के. एस. हेगड़े - भारतीय विधिवेत्ता, राजनीतिज्ञ और पूर्व लोकसभा अध्यक्ष।
1927लालडेंगा एक मिज़ो राष्ट्रवादी नेता थे और मिज़ोरम राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री थे। 
1948लालू प्रसाद यादव - भारतीय राजनितिज एवं बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री।
History today On thisday – Death On 11 June
1924वासुदेव वामन शास्त्री खरे - मराठी भाषा के सुप्रसिद्ध इतिहासकार कवि, नाटककार और जीवनी लेखक।
1983घनश्यामदास बिड़ला - भारत के उद्योगपति, स्वतंत्रता-संग्राम सेनानी तथा बिड़ला परिवार के एक प्रभावशाली सदस्य।
1997मिहिर सेन - भारत के प्रसिद्ध लम्बी दूरी के तैराक थे।
2012ऐन रदरफ़ोर्ड- अभिनेत्री।
2013विद्या चरण शुक्ल - एक प्रख्यात भारतीय नेता ।
History today On thisday – Important Day's On 11 June
श्री रामप्रसाद बिस्मिल जयन्ती ।
श्री वासुपूज्य भगवान गर्भकल्याणक ( आषाढ़ कृष्ण षष्ठी )।
श्री लालडेंगा जयन्ती।
श्री लालूप्रसाद यादव जन्म दिवस ।
श्री घनश्याम दास बिडला स्मृति दिवस।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !