History on This Day - 12 June

आज का इतिहास – 12 जून को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 12 जून के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।


" The Diary of a Young Girl " लिखकर अमर हो गए एनी फ्रैंक

आज के ही दिन 1929 ( 12 जून 1929 ) में ऐनी फ्रैंक का जन्म जर्मनी में हुआ था। 1933 में हिटलर की सत्ता आने के बाद इनका परिवार नीदरलैंड चला गया। जहा पर ये लोग 1944 तक छिपे रहे। इनकी जानकारी नाजियों को मिलने के पश्चात इन्हें यातना शिविरों में भेज दिया गया। 1942 से 1944 तक की घटना इन्होंने (एना फ्रैंक) डायरी में लिखा। 1945 में टायफस से एनी की मृत्यु हो गई । इनके पिता ने 1947 में " The Diary of a Young Girl " का प्रकाशन कराया। इसकी 70 भाषाओं में 3 करोड़ से अधिक प्रतियां बिक चुकी है। यह नाजियों के अत्याचार का अहम् दस्तावेज है।

History today On thisday – Important event On 12 June
1665 न्यू एम्स्टर्डम कानूनी तौर पर ब्रिटेन का हिस्सा बना और योर्क के ड्यूक के नाम पर इसका नाम न्यूयॉर्क रखा गया।
1691पोप अलेक्जेंडर (आठवें) के जगह इ न्नोसेंट (बारहवें) पोप बने।
1787अमेरिका में सीनेटर के लिए 30 वर्ष की न्यूनतम आयु सीमा कानून पारित हुआ।
1817जर्मन आविष्कारक कार्ल ड्रैस मैनेंहिम में अपना बांका घोड़ा ("ड्रेसीन" या लॉफमास्काइन), साइकिल का सबसे प्रारंभिक रूप चलाया।
1830फ्रांस ने अल्जीरिया के उपनिवेशीकरण की प्रक्रिया शुरु की थी।
1852ताइपिंग विद्रोह: ताइपिंग बलों ने हुनान में प्रवेश किया।
1889उत्तरी अायरलैंड के आर्माग में ट्रेन दुर्घटना में 88 लोग मरे।
1926ब्राजील ने लीग ऑफ नेशन से बाहर आने का फैसला किया।
1937सोवियत यूनियन में आठ आर्मी वालों को मारा गया।
1952तत्कालीन सोवियत संघ ने जापान के साथ शांति संधि को अवैध घोषित किया।
1964 नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा सुनाई गई

आज के ही दिन 1964 ( 12 जून 1964 ) में रंगभेद के खिलाफ आवाज उठाने वाले नेल्सन मंडेला को उम्र कैद की सजा सुनाई गई। इनके ऊपर दक्षिण अफ्रीका के सरकार के साजिश का आरोप था। नेल्सन मंडेला 1990 में जेल से रिहा हुवे और 1994 में दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति बने।

1968यू.एस. में रोज़मरी की बेबी फिल्म का प्रकाशन किया गया।
1975 इलाहबाद के उच्च न्यायालय ने इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अमान्य करार दिया

आज के ही दिन 1975 ( 12 जून 1975 ) में इलाहबाद हाइकोर्ट ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के निर्वाचन को अमान्य करार दिया और 6 वर्ष के लिए चुनाव लड़ने पर पाबन्दी लगा दी। इन्हें सरकारी मशीनरी का इस्तेमाल का दोषी पाया गया था। 1971 में लोकसभा चुनाव का यह मामला विपक्ष के नेता राजनारायण ने दाखिल किया था।

1987ब्रिटिश चुनावों में मार्गरेट थैचर की तीसरी बार ऐतिहासिक विजय।
1991बोरिस येल्तसिन तत्कालीन रूसी गणराज्य के राष्ट्रपति बनें।
1994दुनिया के सबसे बड़े टिवनजेट विमान बोइंग 777 ने पहली उड़ान भरी।
1998भारत और पाकिस्तान को परमाणु परीक्षण के कारण जी-8 के देशों द्वारा ऋण नहीं देने का निर्णय।
1999पाकिस्तानी रक्षा बजट में लगभग 11 प्रतिशत की वृद्धि, ईस्ट तिमोर के लिए 'मिशन' हेतु संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की स्वीकृति।
2001सीमा मुद्दे पर भारत-बांग्लादेश वार्ता शुरू।
2002विश्व बालश्रम निषेध दिवस की शुरुआत।
2002स्वीडन के साथ मैच ड्रा होने के साथ ही अर्जेन्टीना विश्व कप फ़ुटबाल से बाहर।
2004सवन्ना (जार्जिया) में समूह-8 सम्मेलन सम्पन्न। 
2004 अमेरिकी राष्ट्रपति बुश ने उत्तरी कोरिया के सर्वोच्च नेता किम जांग द्वितीय के साथ सीधी बातचीत का प्रस्ताव ठुकराया।
2007कनाडा में होने वाले जीव विज्ञान ओलम्पियाड में चार भारतीयों का चयन। 
2007आस्ट्रेलियाई स्कूलों में सिक्ख छात्रों को धार्मिक प्रतीक कृपाण रखने की इजाजत मिली।
2008दक्षिणी एशियाई फुटबाल महासंघ वर्ष 2009 हेतु छठी सैफ़ फुटबाल चैम्पियनशिप की मेज़बानी सौंपी।
2008प्रख्यात फ़िल्म निदेशक मृणाल सेन को 10वें ओसियाना सिनेफ़ैन फ़िल्म समारोह में पुरस्कृत किया गया।
2016 साइना नेहवाल ने दूसरी बार ऑस्ट्रेलियाई ओपन ख़िताब जीता।
2019ुआदलाहारा अंतर्राष्ट्रीय पुस्तक मेले में भारत को गेस्ट ऑफ़ ऑनर चुना गया।
2019भारत ने मानवरहित स्क्रैमजेट का किया सफल परीक्षण।
History today On thisday – Birth On 12 June
1929 ऐनी फ्रैंक का जन्म। जिसकी डायरी दुनिया में सबसे ज्यादा बिकने वाली किताबों में से एक है।
1932ई. श्रीधरन - भारत के प्रसिद्ध सिविल इंजीनियर हैं। कोंकण रेलवे और दिल्ली में मेट्रो रेल का श्रेय इन्हीं को जाता है।
1932पद्मिनि, हिन्दी, तमिल और मलयालम चलचित्र अभिनेत्री (मेरा नाम जोकर) (जिस देश में गंगा बहती है)।
1935श्यामा - भारतीय सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक थीं।
1957नरेन्द्र सिंह तोमर - भारतीय जनता पार्टी के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ। "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1957पाकिस्तान में मशहूर बल्लेबाज जावेद मियांदाद का जन्म हुआ। 
History today On thisday – Death On 12 June
1972श्री डी.जी तेंदुलकर, महात्मा गाँधी की जीवनी के लेखक।
1976गोपीनाथ कविराज, संस्कृत के विद्वान् और महान् दार्शनिक।
2000पी.एल देशपांडे, मराठी लेखक।
2015चंडीगढ़ के प्रसिद्ध 'रॉक गार्डन' के शिल्पकार पद्मश्री नेक चन्द सैनी का निधन।
2017सी. नारायण रेड्डी - ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित तेलुगु भाषा के प्रख्यात कवि थे।
2019उप्र बार काउंसिल की पहली महिला अध्यक्षा दरवेश यादव की हत्या हुई।
History today On thisday – Important Day's On 12 June
श्री सी. नारायण रेड्डी (ज्ञानपीठ पुरस्कार सम्मानित ) स्मृति दिवस।
विश्व बाल श्रम निषेध दिवस ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !