History On This Day - 03 June

History today On thisday – Important event On 03 June
1748एम्सटर्डम में निगम डाक सेवा (एमपीएस) की स्थापना की गयी।
1781जैक जोट ने थॉमस जेफरसन को ब्रिटिश हमले की चेतावनी दी।
1789एलेक्स मैकेंज़ी ने मैकेंज़ी नदी (कनाडा) की खोज की।
1818भारत में ब्रिटिश और मराठा संघों के बीच मराठा युद्ध समाप्त हुआ।
1828ग्रान कोलंबिया-पेरू युद्ध में राष्ट्रपति सिमोन बोलिवर ने पेरू पर युद्ध की घोषणा की।
1856क्यूलन व्हिपल ने स्क्रू मशीन का पेटेंट कराया।
1886युगांडा के नमगोंगो में 24 ईसाइयों को जिंदा जला दिया गया।
1915ब्रिटिश सरकार ने नोबेल पुरस्कार से सम्मानित कवि रविंद्रनाथ टैगोर को ‘नाइटहुड’ से अलंकृत किया।
1918गांधी जी की अध्यक्षता इन्दौर में 'हिन्दी साहित्य सम्मेलन' आयोजित हुआ और उसी में पारित एक प्रस्ताव के द्वारा हिन्दी राजभाषा मानी गयी।
1943संयुक्त राष्ट्र संघ ने राहत और पुनर्वास प्रशासन की स्थापना की।
1947ब्रिटिश राज में भारत के आखिरी वायसरॉय लॉर्ड माउंटबेटन ने भारत के बंटवारे का ऐलान किया। जिसे भारतीय नेताओं ने स्वीकार कर लिया।
1959सिंगापुर को सेल्फ गवर्निंग स्टेट घोषित किया गया, पहले ये ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा था।
1962एयर फ्रांस बाेइंग-707 विमान पेरिस से उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें 130 लोगों की मौत हो गयी।
1968कनाडा ने निकेल के सिक्कों को चांदी में बदलने की घोषणा की।
1972पहला भारत निर्मित आधुनिक युग के युद्धपोत आईएनएस नीलगिरी को भारतीय नौसेना में शुरू किया गया।
1979युगांडा के पूर्व राष्ट्रपति इदी अमीन देश छोड़कर लीबिया भागे।
1984पंजाब में अमृतसर के प्रसिद्ध गुरुद्वारे हरमंदिर साहिब गुरुद्वारे यानी स्वर्ण मंदिर में ऑपरेशन ब्लू स्टार शुरू हुआ। भारत सरकार के आदेश से यह सैनिक अभियान का उद्देश्य जनरैल सिंह भिंडरवाला को खत्म करना था।
1985भारत सरकार ने पांच दिवसीय कार्य सप्ताह शुरू किया।
1989चीनी सेना ने बीजिंग में आदोलन कर रहे लोकतंत्र समर्थकों पर गोलियां बरसायीं जिसे तिआननमेन स्क्वायर नरसंहार का नाम दिया गया।
1994भारत सहायता क्लब का नया नाम 'भारत सहायता मंच' किया गया।
1999यूगोस्लाविया द्वारा कोसोवो शांति योजना को मंजूरी।
1999मिस्र के राष्ट्रपति हुश्नी मोबारक लगातार चौथी बार राष्ट्रपति चुने गये।
2004केन फ़ोर्ड नासा के अंतरिक्ष खोज पैनल के नेतृत्वकर्ता बने।
2005फ़्रांस ने सुरक्षा परिषद में भारत की दावेदारी का समर्थन दुहराया।
2008तेलंगाना राष्ट्र समिति के अध्यक्ष के. चन्द्रशेखर राव ने उपचुनाव में क़रारी हार के बाद अपने पद से इस्तीफ़ा दिया। 
2008केन्द्र सरकार ने सीमेंट निर्यात पर रिफंड को दी गई मंज़ूरी वापस ली।
2008जापानी प्रयोगशाला के साथ अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का डिस्कवरी यान अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पहुँचा।
2008वैज्ञानिकों को सौर परिवार के बाहर अब तक का सबसे छोटा ग्रह मिला।
2013उत्तरी-पूर्वी चीन के जिलिन प्रांत में एक मुर्गी फार्म में आग लगने से 119 लोगों की मौत हो गयी।
2019वायुसेना का एएन-32 विमान असम के जोरहाट से लापता हो गया है। इसमें 8 क्रू मेंबर, 5 यात्री समेत कुल 13 लोग सवार थे।
2019अजीत डोभाल फिर से अगले पाँच साल के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बने।
20191944 में इटली में शहीद हुए हिसार के गांव नंगथला के पालुराम और झज्जर के नौगांव के हरि सिंह की अस्थियां करीब 75 साल बाद इटली से लाई गईं।
History today On thisday – Birth On 03 June
1844बालकृष्ण भट्ट - आधुनिक हिन्दी साहित्य के शीर्ष निर्माताओं में से एक।
1867हरविलास शारदा - भारत के प्रसिद्ध शिक्षाविद, राजनेता, समाज सुधारक, न्यायविद और लेखक थे।
1895पणीक्कर, के. एम. - मैसूर (कर्नाटक) के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ, राजनीयक और विद्वान।
1901ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित होने वाले पहले कवि जी . शंकर कुरूप का जन्म।
1924एम. करुणानिधि - भारतीय राजनेता और तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री थे।
1929चिमनभाई पटेल - गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री।
1936तरला दलाल - भारत की एक प्रख्यात भोजन लेखिका व रसोइया थीं।
1941रूमा पाल - भारत की प्रसिद्ध महिला न्यायधीश रही हैं।
1947माला सेन - एक भारतीय-ब्रिटिश लेखक और मानवाधिकार कार्यकर्ता थी।
2008हर्षाली मल्होत्रा एक बाल फ़िल्म अभिनेत्री हैं।
History today On thisday – Death On 03 June
1974कृष्ण बल्लभ सहाय- बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं स्वतंत्रता सेनानी।
1994त्रिभुवनदास कृषिभाई पटेल - सामुदायिक नेतृत्व।
1999हावरक्राफ़्ट विमानों के अविष्कारक क्रिसटोफ़र काकरैल का निधन (कन्फर्म नहीं)।
2011भजन लाल - तीन बार हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे।
2013जिया ख़ान -एक बॉलीवुड अभिनेत्री।
2014गोपीनाथ मुंडे - एक भारतीय राजनेता और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री थे।
2019रूमा गुहा ठाकुरता एक भारतीय बंगाली अभिनेत्री और गायिका।
History today On thisday – Important Day's On 03 June
श्री एम. करुणानिधि जयन्ती ।
श्री चिमनभाई पटेल जयन्ती।
श्री कृष्ण बल्लभ सहाय स्मृति दिवस।
श्री भजनलाल बिश्नोई स्मृति दिवस।
विश्व साइकिल दिवस ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !