History On This Day - 13 October

आज का इतिहास – 13 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 13 अक्टूबर के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 13 October
1716 हंगरी के सम्राट कैरेल 6 के सैनिकों ने टेमेसेवर पर कब्जा कर किया।
1760 रूस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
1773 चार्ल्स मेसीयर ने व्हर्लपूल गैलेक्सी की खोज की।
1807 भूवैज्ञानिक सोसाइटी ऑफ़ लंदन की स्थापना की गई।
1884 आज के दिन तय किया गया कि ग्रीनविच मीन टाइम, दुनिया का मानक समय होगा। ग्रीनविच दक्षिण पूर्वी लंदन का हिस्सा है।
1892 छायाचित्र के जरिए पहली बार एडवर्ड एमर्सन बर्नार्ड ने डी-1892 टी1 नामक पुच्छल तारे की खोज की।
1914 गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
1943 इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1976 बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ, जिसमें करीब 100 लोग मारे गये।
1976 बोलीविया में बोइंग जेट विमान दुर्घटनाग्रस्त, करीब 100 मरे।
1987 कोस्टारिका के राष्ट्रपति ऑस्कर आरियास को शांति का नोबेल पुरस्कार मिला।
1988 अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1999 कोलम्बिया विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्री प्रो. राबर्ट मुंडेल को वर्ष 1999 को नोबेल पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा।
1999 अटल बिहारी वाजपेयी तीसरी बार भारत के प्रधानमंत्री बने।
2000 दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति किम दाई जुंग को शांति को नोबेल पुरस्कार।
2001 नाइजीरिया में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन के दौरान भड़की साम्प्रदायिक हिंसा में लगभग 200 व्यक्ति मारे गये।
2002 इंडोनेशिया के बाली नाइट क्लब में हुए भीषण विस्फोट में 200 लोग मारे गये और 300 से अधिक घायल हुए।
2003 डलास में एक साल चिकित्सकीय योजना और 26 घंटे तक चले जटिल आपरेशन के बाद मिस्र के जुड़वां बच्चों के आपस में जुड़े सिर को अलग करने में आपरेशन सफल रहा।
2003 अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के लिए एक भारतीय छात्र का चयन।
2003 जर्मनी ने स्वीडन को हराकर पहली बार विश्व कप फ़ुटबाल टूर्नामेंट जीता।
2003 पहली बार मानव को लेकर चीनी अंतरिक्ष यान लांग मार्च 2 एफ़ उड़ा।
2003 नई दिल्ली में इंटरपोल सदस्य देशों के प्रतिनिधियों का सम्मेलन प्रारम्भ।
2004 सऊदी अरब का हर साल एक लाख श्रमिकों की कटौती की घोषणा।
2004 चीन ने ताइवान की शांति पहल ठुकराई।
2005 जर्मनी के प्रख्यात नाटककार हेराल्ड पिंटर को वर्ष 2005 के साहित्य का नोबल पुरस्कार देने की घोषणा।
2006 बांग्लादेश के मा. युनुस और उनके द्वारा स्थापित ग्रामीण बैंक को नोबेल पुरस्कार।
2008 रायबरेली में रेल कोच फैक्ट्री की स्थापना के लिए दी गई ज़मीन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ पीठ ने यथास्थिति बनाये रखने के आदेश दिए।
2011 दफ़्तरों में इस्तेमाल होने वाले हिंदी के कठिन शब्दों की जगह उर्दू, फ़ारसी, सामान्य हिंदी और अंग्रेज़ी के शब्दों का उपयोग करने के निर्देश दिए हैं। गृह मंत्रालय के राजभाषा विभाग की सचिव वीणा उपाध्याय ने इस सिलसिले में सभी मंत्रालयों और विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए।
2012 पाकिस्तान के दारा अदम में आत्मघाती हमले में 15 लोगों की मौत हुई।
2013 मध्य प्रदेश के दतिया जिले में भगदड़ से 109 लोगों की मौत हुई।
2019 फ्रांस और जर्मनी ने सीरिया में कुर्दों के खिलाफ तुर्की की सैन्य कार्रवाई के लिए उसे हथियारों का निर्यात रोक दिया।
2019 भारत और सियेरा लियोन ने धान की खेती के लिए तीन करोड़ डॉलर के ऋण सहित छह समझौतों पर हस्ताक्षर किये।
History today On thisday – Birth On 13 October
1877 भूलाभाई देसाई - प्रख्यात विधिवेत्ता, प्रमुख संसदीय नेता तथा महात्मा गांधी के विश्वस्त सहयोगी थे।
1895 सी. के. नायडू - भारत की क्रिकेट टीम के प्रथम टेस्ट कप्तान ।
1900 पाकिस्तान से संबंध रखने वाले ऊर्दू भाषा के प्रसिद्ध सहित्यकार और ड्रामा लेखक इमतियाज़ अली ताज का लाहौर में जन्म हुआ।
1911 पद्म भूषण से सम्मानित प्रसिद्ध अभिनेता अशोक कुमार का भागलपुर में जन्म हुआ।
1948 नुसरत फ़तेह अली ख़ां, सूफ़ी भक्ति संगीत और कव्वाली के प्रसिद्ध गायक।
History today On thisday – Death On 13 October
1882 फ्रांसीसी लेखक जोज़फ़ आर्थर गोबीनियो का निधन हुआ। जिनका मानना था कि गोरे लोग दूसरों से श्रेष्ठ होते है।
1911 भगिनी निवेदिता का दार्जिलिंग में निधन।
1987 मशहूर पार्श्व गायक, अभिनेता एवं निर्माता-निर्देशक किशोर कुमार का निधन हुआ।
2000 फ़ुटबॉल के सर्वश्रेष्ठ भारतीय खिलाड़ियों में से एक जरनैल सिंह का निधन हुआ।
2004 निरुपा रॉय - प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेत्री।
2016 भूमिबोल अतुल्यतेज - थाईलैंड के पूर्व राजा (श्यामदेश के चक्री वंश के नवम राजा थे)।
History today On thisday – Important Day's On 13 October
श्री अशोक कुमार अभिनेता जन्म दिवस ।
भगिनी निवेदिता स्मृति दिवस ।
पार्श्व गायक श्री किशोर कुमार स्मृति दिवस ।
व्यापार दिवस (सप्ताह के अन्तर्गत ) ।
International Day for Disaster Reduction (IDDR)


Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !