History On This Day - 14 October

आज का इतिहास – 14 अक्टूबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 14 अक्टूबर के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 14 October
1066 हेस्टिंग्स के निकट विलियम के नेतृत्व में नार्मन सेना ने इंग्लैंड को हराया और वहाँ के राजा हेराल्ड द्वितीय की हत्या कर दी।
1700 रब्बी जुदाह हासिड और चाइम मोलोचो यरूशलेम में आया।
1745 फ्रेंच सहायता काफिला मॉन्ट्रो स्कॉटलैंड पहुंचा।
1756 मैत्री और व्यापार का एक समझौता सुल्तान ओसमान III द्वारा हस्ताक्षरित किया गया, और राजा फ्रेडरिक वी। डेनमार्क ने ओटोमन साम्राज्य के लिए असाधारण प्रतिनिधि नियुक्त किया।
1758 हचकिर्क की लड़ाई, सक्सन में ऑस्ट्रियाई सेना ने प्रशिया को हराया।
1760 रुस और आस्ट्रिया की सेना जर्मनी की राजधानी बर्लिन से हटी।
1882 शिमला में पंजाब विश्वविद्यालय की स्थापना की गई। यह ब्रिटिश उपनिवेशवादी सरकार द्वारा कलकत्ता, मुंबई और मद्रास के बाद स्थापित किया गया भारत का चौथा विश्वविद्यालय था।
1913 ब्रिटेन के दक्षिण वेल्स स्थित यूनिवर्सल कोयले की खदानों में विस्फोट से 439 लोगों की मौत हो गई।
1914 गैरेट मोर्गन ने गैस मास्क की खोज की और उसका पेंटेट कराया।
1933 एडॉल्फ हिटलर ने जर्मनी के लीग आॅफ नेशन्स से अलग होने की घोषणा की।
1943 इटली ने जर्मनी के पूर्व मित्र राष्ट्रों के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1943 जापान ने फिलीपींस की स्वतंत्रता की घोषणा की।
1946 हालैंड और इंडोनेशिया के बीच संघर्ष विराम समझौते पर हस्ताक्षर किए गए।
1948 इजरायल और मिस्र के बीच जबरदस्त लड़ाई शुरु।
1952 संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक पहली बार न्यूयॉर्क के मौजूदा मुख्यालय में हुई।
1953 भारत में संपदा शुल्क अधिनियम प्रभाव में आया।
1956 डॉ. भीमराव अंबेडकर ने नागपुर में 3,85,000 अनुयायियों के साथ बौद्ध धर्म स्वीकार किया।
1964 डॉक्टर मार्टिन लूथर किंग जूनियर को केवल 35 साल की उम्र में अमेरिकी समाज में रंगभेद के विरुद्ध अहिंसात्मक आंदोलन चलाने के लिए पुरस्कृत किया गया।
1964 अमेरिका के जॉर्जिया प्रांत में जन्मे किंग नोबेल शांति पुरस्कार पाने वाले सबसे कम उम्र के शख्स बने।
1968 मैक्सिको सिटी में आयोजित ग्रीष्मकालीन ओलंपिक खेलों में अमेरिकी धावक जिम हाइनेस ने 100 मीटर की दौड़ 9.95 सेकेंडमें पूरी कर कीर्तिमान बनाया।
1968 अपोलो-7 के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा यान के अंदर से पहली बार टीवी पर सजीव प्रसारण किया गया।
1979 जर्मनी के बॉन में परमाणु ऊर्जा के खिलाफ एक लाख लोगों ने प्रदर्शन किया।
1981 होस्नी मुबारक मिस्र के चौथे राष्ट्रपति बने।
1988 अमेरिका ने नेवाडा में परमाणु परीक्षण किया।
1997 ब्रिटेन की महारानी ऐलिजाबेथ द्वितीय और प्रिंस फ़िलिप ने अमृतसर के जलियांवाला बाग़ में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।
1999 परमाणु परीक्षण प्रतिबंध संधि (सी.टी.बी.टी.) अमेरिकी सीनेट में नामंजूर।
2000 संयुक्त राज्य अमेरिका द्वारा पाक समेत 22 देशों में अपने दूतावास बंद।
2002 कतर में मिलने के वायदे के साथ 14वें एशियाई खेलों का बुसान में रंगारंग समापन।
2004 पाकिस्तान की नेशनल असेंबली ने राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ को सेना प्रमुख बनाये रखने वाला विधेयक पारित किया।
2007 अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (आईएईए) ने चिकित्सा और कृषि क्षेत्रों में परमाणु प्रौद्योगिकी के प्रयोग के लिए नेपाल को मंजूरी प्रदान की।
2008 भारतीय रिजर्व बैंक ने म्युचुअल फंड्स की ज़रूरतें पूरी करने के लिए अतिरिक्त 200 अरब रुपये जारी करने की घोषणा की।
2010 राजधानी दिल्ली में चल रहे 19वें राष्ट्रमंडल खेलों का समापन हुआ।
2012 नाइजीरिया की एक मस्जिद में बंदूकधारियों ने 20 लोगों की हत्या की।
History today On thisday – Birth On 14 October
1643 बहादुर शाह प्रथम, दिल्ली (भारत) का मुग़ल बादशाह।
1863 लालू भाई सामलदास मेहता - प्रसिद्ध उद्योगपति थे।1926 में ब्रिटिश सरकार ने उन्हें 'सर' की उपाधि दी थी।
1884 लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और अमेरीका में 'गदर पार्टी' के संस्थापक का जन्म दिल्ली में हुआ।
1930 मोबुतु सेस सीको - जैरे के राष्ट्रपति थे।
1931 निखिल रंजन बैनर्जी- संगीतकार।
1950 सेकेंड लेफ़्टिनेंट अरुण खेत्रपाल - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक।
1961 परमीत सेठी हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता।
1979 रित्विक भट्टाचार्य - भारत के स्कवेश खिलाड़ी हैं।
History today On thisday – Death On 14 October
1240 रज़िया सुल्तान, भारत की प्रथम महिला शासिका।
1947 नरसिंह चिन्तामन केलकर - लोकमान्य बालगंगाधर तिलक के सहयोगी पत्रकार और मराठी साहित्यकार।
1998 दसरथ देब - त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री ।
2004 राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक दत्तोपन्त ठेंगडी का निधन हुआ।
2014 मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता ।
History today On thisday – Important Day's On 14 October
लाला हरदयाल जन्म दिवस ।
सकेन्ड लेफ्टिनेंट अरूण खेत्रपाल जन्म दिवस ।
श्री दसरथ देब स्मृति दिवस।
विश्व मानक दिवस ।
बीमा दिवस ( सप्ताह के अन्तर्गत)।


Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !