History On This Day - 10 November

आज का इतिहास – 10 November को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 10 November के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 10 November
1785 हॉलैंड और फ्रांस ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1793 फ्रांस में बलपूर्वक ईश्वर की पूजा कराने का नियम समाप्त किया गया।
1799 फ़्रांस में ब्रोमर नामक विद्रोह हुआ
1847 आयरलैंड के दक्षिणी तट पर पानी के जहाज स्टीफन व्हिटनी के दुर्घटनाग्रस्त होने से 92 लोगों की मौत हुई।
1885 गोटलिएब डेमलेर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल पेश की।
1912 मोरक्को, फ़्रांस तथा स्पेन का उप-निवेश बना। इससे पहले यह देश रुस, इटली तथा उसमानी शासन के अधीन था।
1918 जर्मनी के शासक विलहेम द्वितीय हॉलैंड भाग गये।
1940 बुखारेस्ट, रोमानिया में आए 7.7 तीव्रता के भूकंप में करीब 1000 से अधिक लोग मारे गए।
1950 अमेरिका के लेखक विलियम फॉकनर को साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मनित किया गया।
1951 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने प्रस्ताव 96 को स्वीकार किया।
1964 लियोनिड ब्रेजनेफ़ सोवियत संघ की कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव चुने गए।
1970 चीन की महान दीवार को पर्यटन के लिए खोला गया।
1978 रोहिणी खांडिलकर राष्ट्रीय शतरंज चैंपियनशिप जीतने वाली पहली महिला बनीं।
1983 बिल गेट्स ने विंडोज 1.0 की शुरूआत की।
1986 बंगलादेश में संविधान फिर लागू किया गया।
1989 जर्मनी में बर्लिन की दीवार को गिराने का कार्य शुरू।
1994 पुलिस ने श्रीयंत्र टापू (श्रीनगर) टापू में पहुँचकर अपना कहर बरपाया।
1994 ईराक ने आर्थिक प्रतिबंध हटाए जाने की उम्मीद से कुवैत की सीमा को मान्यता दी।
1995 न्यूजीलैंड के आकलैंड में राष्ट्रमंडल शिखर सम्मेलन प्रारम्भ।
1995 नाइजीरिया की सरकार ने मानवाधिकार कार्यकर्ता केन सारो-वीवा को फाँसी दी।
1997 चीन-रूस घोषणा पत्र से दोनों देशों के बीच सीमांकन विवाद समाप्त।
2000 गंगा-मेकांग सम्पर्क परियोजना का कार्य प्रारम्भ।
2001 भारतीय प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित किया।
2002 आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से पहला एशेज टेस्ट जीता।
2004 झेंगझोऊ चीन का आठवाँ सबसे पुराना शहर घोषित।
2005 चीन के विरोध को अस्वीकार करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति जार्ज बुश ने तिब्बत के निर्वासित धार्मिक नेता दलाई लामा से मुलाकात की।
2005 जार्डन के तीन होटलों में विस्फोट में 57 लोगों की मृत्यु।
2006 कोलम्बो में श्रीलंका के तमिल राजनेता नाडाराजाह रविराज की हत्या कर दी गई।
2007 एक ब्रिटिश अपीलीय कोर्ट ने ब्रिटिश सरकार को भारतीय डॉक्टरों के साथ यूरोपीय संघ के डॉक्टरों के समान बर्ताव करने का आदेश दिया।
2008 मंगल ग्रह पर उतरने के पांच महीने बाद लैंडर से संचार बंद हो जाने पर नासा ने फीनिक्स मिशन को समाप्त कर दिया।
2008 भारत-कतर सम्बन्धों को रणनीतिक गहराई देते हुए दोनों देशों ने रक्षा और सुरक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किये।
2008 भारत ने आस्ट्रेलिया को हराकर 2-0 से बार्डर-गावस्कर ट्राफी जीती।
2008 सार्वजनिक क्षेत्र की आन्ध्रा बैंक ने अपनी मुख्य उधारी दर (पीएलआर) में 0.75% की कटौती की।
2012 तुर्की में खराब मौसम के कारण एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 17 लोग मारे गये।
2019 पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बांग्लादेश में ‘बुलबुल’ चक्रवात , 3 लाख लोग प्रभावित हुए।
History today On thisday – Birth On 10 November
1483 मार्टिन लूथर - ईसाई धर्म में एक नई धारा की शुरुआत करने वाले।
1610 सत्रहवीं शताब्दी के प्रख्यात चित्रकार जेरारडो का हॉलैन्ड के हेग नगर में जन्म हुआ।
1848 भारतीय शिक्षाविद और राजनेता सुरेन्द्रनाथ बनर्जी का जन्म हुआ।
1871 भारतीय संविधान सभा के प्रथम अध्यक्ष: डॉ. सच्चिदानन्द सिन्हा।
1909 जॉनी मार्क्स - अमेरिकी संगीतकार और गीतकार।
1920 दत्तोपन्त ठेंगडी, राष्ट्रवादी ट्रेड यूनियन नेता एवं भारतीय मज़दूर संघ के संस्थापक ।
1954 विधानसभा के पूर्व स्पीकर - दोनकुपर रॉय।
1967 आशुतोष राना एक भारतीय हिन्दी फ़िल्म अभिनेता।
1971 चेतन्य अदीब - एक प्रसिद्ध भारतीय अभिनेता, आवाज डबिंग अभिनेता, गायक और मॉडल।
History today On thisday – Death On 10 November
1240 इबने अरबी - अरबी के प्रसिद्ध सूफ़ी कवि, साधक और विचारक।
1908 कनाईलाल दत्त - भारत की आज़ादी के लिए फाँसी के फंदे पर झूलने वाले अमर शहीदों में से एक।
1931 गंगाप्रसाद अग्निहोत्री - हिन्दी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1970 फ्रांस के भूतपूर्व राष्ट्रपति चार्ल्स द गॉल का देहांत।
1982 सोवियत संघ के नेता लियोनिड ब्रेज़नेव की मौत हुई। ब्रेज़नेव ने सोवियत संघ पर 20 वर्षों तक शासन किया था।
1995 फजल ताबिश - भोपाल के प्रसिद्ध शायर थे।
2013 विजयदान देथा, राजस्थानी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार ।
2019 पूर्व चुनाव आयुक्त टीएन शेषन का निधन, चुनावों में पहचान पत्र की शुरुआत करवाई थी।
History today On thisday – Important Day's On 10 November
भारत परिवहन दिवस ।
शान्ति एवं विकास हेतु विश्व विज्ञान दिवस।


Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !