History On This Day - 17 November

आज का इतिहास – 17 November को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 17 November के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 17 November
1278इंग्लैड़ में 680 यहूदियों को नकली मुद्रा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और इनमें से 293 को फाँसी पर लटका दिया गया।
1525मुग़ल शासक बाबर ने भारत को जीतने के मकसद से सिंध के रास्ते पांचवीं बार प्रवेश किया।
1558महारानी मैरी ट्यूदोर की मृत्यु के बाद एलिजाबेथ प्रथम ब्रिटेन की राजगद्दी पर बैठी।
1774फर्स्ट सिटी ट्रूप फिलाडेल्फिया सिटी कैवरली कार्पेन्टर के हॉल में बनाई गई। (फिलाडेल्फिया सबसे पुरानी अमेरिकी सैन्य इकाई)
1810एंग्लो-स्वीडिश युद्ध (1810-12): स्वीडन ने यूनाइटेड किंगडम पर युद्ध की घोषणा की।
1811चिली के संस्थापक पिता जोस मिगुएल कैरेरा को चिली की सरकार के कार्यकारी जूनटा के अध्यक्ष के रूप में शपथ दिलाई गई।
1831इक्वाडोर और वेनेजुएला ग्रेटर कोलंबिया से अलग हुए।
1854मिस्र में सुवेज नहर कंपनी की स्थापना की गयी।
1858डेनवर में कोलोराडो शहर की स्थापना की गयी।
1869मिस्र में, सुएज नहर, लाल सागर के साथ भूमध्य सागर को जोड़ना , एक विस्तृत समारोह में उद्घाटन किया गया। यह नहर यूरोप को एशिया से जोड़ता है। ( जिसको यातायात के लिए खोल दिया गया। )
1869इंग्लैंड के जेम्स मूरी ने 13 हजार किलोमीटर लंबी पहली साइकिल रेस जीती।
1878इटली के अम्बर्टो प्रथम की हत्या का पहला प्रयास किया।
1880ब्रिटेन की पहली तीन महिला स्नातकों ने लंदन विश्वविद्यालय से कला-स्नातक की उपाधि प्राप्त की।
1918सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ हॉलैंड बनी।
1932तीसरे गोलमेज सम्मेलन की शुरुआत हुई।
1933अमेरिका ने सोवियत संघ को मान्यता देते हुए व्यापार के लिए सहमति दी।
1939नाजियों ने प्राग यूनिवर्सिटी में दाखिल होकर छात्रों को मौत के घाट उतार दिया था। उन बच्चों की याद में 17 नवंबर के दिन इंटरनेशनल स्टूडेंट डे मनाया जाता है।
1943मिस्र की राजधानी क़ाहेरा में इसी नाम की कॉन्फ़्रेन्स आरंभ हुई। जिसमें अत्यंत महत्वपूर्ण निर्णय लिये जिनमें से एक कोरिया की स्वतंत्रता थी।
195015 वर्षीय तेनजिग ग्यात्सो, 14वें दलाई लामा बने।
1966भारत की रीता फारियाने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। मिस वर्ल्ड बनने वाली वह पहली एशियाई महिला थी।
1970सोवियत अंतरिक्ष यान 'लुनाखोद-1' चन्द्रतल पर उतरा।
1970रानी लक्ष्मीबाई का एक महत्त्वपूर्ण पत्र जो की उन्होंने ईस्ट इंडिया कंपनी के गवर्नर जनरल लॉर्ड डलहौज़ी को लिखा था लन्दन में ब्रिटिश लाइब्रेरी के आर्काइव्स में मिला ।
1982इराक़ में सद्दाम हुसैन के अत्याचारी शासन से जनता को छुटकारा दिलाने के लिए इस्लामी क्रान्ति की उच्च परिषद नामक संगठन का गठन हुआ।
1986फ़्रांसीसी कार कंपनी रेनॉ के प्रमुख ज्यॉर्जिस बेस की पेरिस में हत्या कर दी गई।
1993अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने उत्तरी अमेरिका मुक्त व्यापार समझौते (नाफ्टा) को मंजूरी दी।
1993नाईजीरिया के जनरल सानी अबाचा ने सैन्य तख्तापलट की कार्यवाही में अर्नेस्ट शोनेकन की सरकार को बर्खास्त किया।
1995ओसाका में एशिया प्रशांत आर्थिक संघ (एपेक) का सातवां शिखर सम्मेलन शुरू।
1997दक्षिणी मिस्र में 68 विदेशी सैलानी तब मारे गए जब चरमपंथियों ने सैलानियों की बस पर हमला किया।
1999अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस को यूनेस्को ने स्वीकृति दी।
2004रामेश्वर ठाकुर उड़ीसा के राज्यपाल बने।
2005श्रीलंका में राष्ट्रपति चुनाव सम्पन्न। 
2005इटली की संसद ने व्यापक संविधान संशोधनों को मंजूरी प्रदान की। 
2005वोल्कर समिति के दस्तावेज उपलब्ध कराने का संयुक्त राष्ट्र पर दबाव बढ़ा।
2006अमेरिकी सीनेट ने भारत-अमेरिका परमाणु संधि को मंजूरी दी।
2007जाफना प्राय:द्वीप में श्रीलंकाई सेना से मुठभेड़ में 11 लिबरेशन टाइगर मारे गये।
2008जे. एस. डब्ल्यू स्टील लिमिटेड ने बेल्कारी में 220 करोड़ की लागत से इस्पात संयंत्र स्थापित करने के ब्रिटेन की सीबरफील्ड रीवे स्ट्रेक्चर के साथ में समझौता किया। 
2008मालेगाँव ब्लास्ट की जाँच कर रही मुम्बई एटीएस ने अपने पूर्व के वक्तव्य को पलटते हुए कहा कि समझौता एक्सप्रेस ब्लास्ट में आरडीएक्स लेफ्टिनेंट कर्नल श्रीकान्त पुरोहित ने उपलब्ध नहीं कराये थे। मालेगाँव ब्लास्ट मामला सर्वोच्च न्यायालय में पहुँचा। 
2008भारत ने दूसरे वन डे में इंग्लैण्ड को 54 रनों से हराया।
2008चन्द्रयान-1 की सफलता के बाद केन्द्र सरकार ने चन्द्रयान-2 की मंज़ूरी दी।
2009टी. एस. ठाकुर को उच्चतम न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया।
2012मिस्र के मेनफॉल्ट क्षेत्र के समीप एक रेल दुर्घटना में कम से कम 50 स्कूली छात्र मारे गये।
2013रूस के कजान हवाई अड्डे पर तातरस्तान एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से 50 लोगों की मौत।
History today On thisday – Birth On 17 November
1900पद्मजा नायडू - प्रसिद्ध भारतीय राजनीतिज्ञ श्रीमती सरोजिनी नायडू की पुत्री, जिन्होंने अपना सारा जीवन भारत के हितों के लिए समर्पित कर दिया था।
1960अलका साराओगी - कलिकथा भाया बाइपास, शेष कादंबरी की लेखिका (कन्फर्म नहीं )।
History today On thisday – Death On 17 November
1928लाठी चार्ज में घायल होने के बाद स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय का निधन हुआ।
2007आस्कर विजेता पीटर जीनर का निधन।
2012कार्टून के स्केच से लेकर सियासत के मैदान में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाले शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे का निधन हुआ।
2015अशोक सिंघल - हिन्दू संगठन विश्व हिन्दू परिषद के २० वर्षों तक अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष थे। 
2016श्रीनिवास कुमार सिन्हा - भारतीय सैन्य अधिकारी तथा असम, जम्मू-कश्मीर और अरुणाचल प्रदेश के राज्यपाल थे।
History today On thisday – Important Day's On 17 November
श्री सुविधिनाथ जयन्ती (मार्गशीर्ष कृष्ण पंचमी )।
संत तुकडो जयन्ती ( कन्फर्म नहीं ) ।
श्री लाला लाजपतराय बलिदान दिवस ।
श्री बाल ठाकरे स्मृति दिवस ।
राष्ट्रीय मिर्गी दिवस ( कन्फर्म कर लें 18 नवम्बर का भी वर्णन मिलता है ) ।
अन्तरराष्ट्रीय छात्र दिवस / International Students Day अथवा 'अन्तरराष्ट्रीय छात्र एकजुटता दिवस'।


Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !