History On This Day - 19 November

आज का इतिहास – 19 November को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 19 November के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 19 November
1809ओकाना की लड़ाई में स्पेनिश सेना कमजोर पड़ गयी और फ्रांसीसी सेना द्वारा स्पेनिश सेना के 4000 सैनिक मारे गए और अन्य घायल हो गए।
1816वारसॉ विश्वविद्यालय की स्थापना की गई।
1822चिली में वालपराइसो के निकट भूकंप से लगभग 200 लोगो की मृत्यु हुई, यह एक सुनामी का कारण बनता है और तटीय क्षेत्र को बढ़ाता है।
1824रुस के सेंट पीटर्सबर्ग शहर में बाढ़ से दस हजार लोगों की मौत।
1893पहला रंगीन सप्लीमेंट संडे न्यूयॉर्क वर्ल्ड समाचार पत्र द्वारा प्रकाशित किया गया।
1895फ्रेडरिक ई ब्लेसडेल ने पेंसिल का पेंटेट कराया।
1910ब्रिटेन के प्रधानमंत्री असक्विथ ने ब्रिटिश संसद के लिए अभियान चलाया।
1912प्रथम बाल्कन युद्ध में सर्बिया की सेना ने बीतोला पर कब्जा कर मेसिडोनिया के आट्टोमन शासन का अंत किया।
1926पैरामाउंट थियेटर न्यूयॉर्क शहर में खोला गया।
1932भारतीय स्वतंत्रता पर तीसरा गोलमेज सम्मेलन लंदन में खोला गया।
1933यूरोपीय देश स्पेन में महिलाओं को मताधिकार का अधिकार मिला।
1940बर्मिंघम पर एक जर्मन बमबारी में करीब 900 लोग मारे गए।
1951अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1952स्पेन यूनेस्को का सदस्य बना।
1977मिस्र के राष्ट्रपति अनवर सादात की ऐतिहासिक इजरायल यात्रा।
1982नौवें एशियाई खेल दिल्ली में शुरु।
1985दुनिया की दो महाशक्तियों - पूर्व सोवियत संघ और अमरीका के बीच स्वीट्ज़रलैंड में शिख़र वार्ता की शुरुआत हुई थी।
1986पर्यावरण संरक्षण अधिनियम लागू हुआ।
1990नैटो और वार्सा संधि के सदस्य देशों के नेताओं ने पेरिस में एक समझौते पर हस्ताक्षर करके पूर्वी और पश्चिमी ब्लॉकों के बीच शीत युद्ध का अंत कर दिया।
1994भारत की ऐश्वर्या राय मिस वर्ल्ड चुनी गईं।
1995कर्णम मल्लेश्वरी ने भारोत्तोलन में विश्व कीर्तिमान बनाया।
1997कल्पना चावला अंतरिक्ष जाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं।
1998भारत समेत विश्व के कई देशों में लाखों लोग आकाश को देखते हुए निराश हुए, केवल जापान एवं थाईलैंड से निवासी ही दिवाली (उल्का पिंडों का पृथ्वी के वातावरण से टकराकर जलने का नज़ारा) मना सके ।
1998कैंब्रिज स्थित इंटरनेशनल बायोग्राफ़िकल सेंटर ने भरतनाट्यम की प्रख्यात नृत्यांगना कोमला वर्धन को वर्ष 1998 का 'वूमेन आफ़ दी इयर' पुरस्कार के लिए चुना।
2000पाकिस्तान की एक अदालत द्वारा पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो की माँ नुसरल भुट्टो को 2 वर्ष के कठिनकारावास की सज़ा हुई।
2005पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने भारत को भूकम्प पीड़ितों के हित में कश्मीर समस्या सुलझाने का सुझाव दिया।
2006भारत ने परमाणु ऊर्जा और यूरेनियम सप्लाई के लिए आस्ट्रेलिया का समर्थन मांगा।
2007अफ़ग़ानिस्तान के दक्षिण पश्चिम प्रान्त निमरोज में हुए आत्मघाती हमले में गवर्नर के बेटे समेत सात लोग मारे गए।
2008संयुक्त राष्ट्र की अंतर्राष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के प्रमुख मो. अलबरदेई को वर्ष 2008 के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय अवार्ड देने की घोषणा की गई।
2013लेबनान की राजधानी बेरुत में ईरानी दूतावास के समीप हुये दोहरे आत्मघाती बम धमाके में 23 लोगों की मौत, 160 अन्य घायल।
History today On thisday – Birth On 19 November
1835रानी लक्ष्मीबाई - 1857 के प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम की वीरांगना रानी (1828 का भी वर्णन मिलता है जी कन्फर्म कर लें)।
1838समाज सुधारक केशव चंद्र सेन जो एक प्रसिद्ध धार्मिक व सामाजिक सुधारक व 'ब्रह्म समाज' के संस्थापकों में से एक थे का कलकत्ता (अब कोलकाता) में जन्म हुआ।
1875रामकृष्ण देवदत्त भांडारकर - जाने-माने एक प्रसिद्ध पुरातत्त्वविद थे।
1917देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का जन्म हुआ, उनका पूरा नाम इंदिरा प्रियदर्शिनी गाँधी था।
1918देवीप्रसाद चट्टोपाध्याय - भारत के प्रसिद्ध इतिहासकार थे।
1923सलिल चौधरी - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध भारतीय संगीतकार।
1924विवेकी राय - हिन्दी और भोजपुरी भाषा के प्रसिद्ध साहित्यकार थे।
1928दारा सिंह, विश्व प्रसिद्ध पहलवान और हिन्दी फ़िल्मों के अभिनेता।
1951ज़ीनत अमान, हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1975सुष्मिता सेन- भारत की प्रथम मिस यूनिवर्स और प्रसिद्ध अभिनेत्री।
History today On thisday – Death On 19 November
1828आस्ट्रिया के प्रसिद्ध संगीतकार फ़ैंज़ शूबर्ट का निधन हुआ।
1980वाचस्पति पाठक - प्रसिद्ध उपन्यासकार।
2002आस्कर पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता जेक्स कोबर्न का लास एंजिल्स में निधन।
2008रमेश भाई, समाज सुधारक एवं सर्वोदय आश्रम टडियांवा के संस्थापक ।
2013फ्रेड्रिक सैंगर - एक इंग्लिश जैवरसायनज्ञ थे।
History today On thisday – Important Day's On 19 November
श्रीमती इंदिरा गांधी जयन्ती ।
रानी लक्ष्मीबाई जयन्ती ।
श्री दारासिंह जयन्ती।
विश्व शौचालय दिवस ।
अन्तर्राष्ट्रीय पुरूष दिवस ।
विश्व धरोहर सप्ताह (19 से 25 नवंबर)।


Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !