History On This Day - 01 December

आज का इतिहास – 01 December को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 01 December के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 01 December
1640 स्पेन से 60 वर्षों की गुलामी के बाद पुर्तग़ाल स्वतंत्रत हुआ।
1933 काेलकाता अौर ढाका के बीच विमान सेवा की शुरूआत हुई।
1959 अंटार्कटिका के शांतिपूर्ण वैज्ञानिक इस्तेमाल के लिए 12 राष्ट्रों ने संधि पर हस्ताक्षर किये।
1959 बाहरी अंतरिक्ष से पृथ्वी का पहला रंगीन फोटो लिया गया।
1963 नागालैंड भारत का 16वां राज्य बना।
1965 सीमा सुरक्षा बल की स्थापना।
1974 वर्जीनिया के अपरविले में बोइंग 727 विमान दुर्घटनाग्रस्त, 92 की मौत।
1976 अंगोला संयुक्त राष्ट्र का सदस्य बना।
1976 बंगलादेश में जनरल जियाउर रहमान ने खुद को राष्ट्रपति घोषित किया।
1987 अफ़ग़ानिस्तान के नये संविधान के अंतर्गत डाक्टर नजीबुल्लाह राष्ट्रपति निर्वाचित।
1988 पाकिस्तान में आपातकाल की समाप्ति तथा राष्ट्रपति ग़ुलाम इशहाक ख़ान ने बेनजीर भुट्टो को प्रधानमंत्री नियुक्त किया।
1988 बंगलादेश में चक्रवात से 596 लोगों की मौत हुई, पांच लाख लाेग बेघर हुए।
1991 एड्स जागरूकता दिवस की शुरुअात हुई।
1992 दक्षिण कोरिया एवं दक्षिण अफ़्रीका में राजनयिक संबंध स्थापित।
1997 चेचेन्या को विदेशी नागरिकों के लिए निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया।
2000 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने तालिबान पर शस्त्र प्रतिबंध का समर्थन किया।
2001 अफ़ग़ानिस्तान कंधार एयर पोर्ट पर तालिबान विरोधी कबालियों का कब्ज़ा।
2002 आस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड से लगातार आठवीं बार एशेज टेस्ट शृंखला जीती।
2006 नेपाल ने नये राष्ट्रगान, जिसमें राजा का नामो-निशान तक नहीं है, स्वीकृत किया।
2007 चीन के सान्या में आयोजित मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में चीन की इलांग जी लिन को मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया गया।
2008 बिहार विधान सभा के पूर्व अध्यक्ष शिवचन्द्र झा का निधन हो गया। 
2008 भारत के बिलियडर्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी ने 75वीं राष्ट्रीय बिलियडर्स एवं स्नूकर का सीनियर ख़िताब जीता।
History today On thisday – Birth On 01 December
1699 रफ़ीउद्दाराजात - दसवाँ मुग़ल बादशाह था।
1878 जॉर्ज सिडनी अरुंडेल - भारत के लिए अपना जीवन समर्पित कर देने वाले अंग्रेज़ व्यक्ति।
1885 काका कालेलकर - भारत के प्रसिद्ध गांधीवादी स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षाविद, पत्रकार और लेखक।
1886 राजा महेन्द्र प्रताप - भारत के सच्चे देशभक्त, क्रान्तिकारी, पत्रकार और समाज सुधारक।
1903 अनंता सिंह - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक थे।
1924 मेजर शैतान सिंह - परमवीर चक्र से सम्मानित भारतीय सैनिक।
1931 गुरुकुमार बालचंद्र पारुलकर - प्रसिद्ध भारतीय चिकित्सक हैं।
1954 मेधा पाटकर - प्रसिद्ध समाज सेविका।
1954 राकेश बेदी - प्रसिद्ध भारतीय चरित्र अभिनेता।
History today On thisday – Death On 01 December
1974 सुचेता कृपलानी - महिला भारतीय स्वतंत्रता सेनानी एवं राजनीतिज्ञ।
1985 दादा धर्माधिकारी - प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, लेखक और गाँधीवादी चिंतक।
1990 विजयलक्ष्मी पण्डित - भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की बहन तथा महिला स्वतंत्रता सेनानी।
2015 जिम लोसकटऑफ - अमेरिकी बॉस्केटबॉल खिलाड़ी।
History today On thisday – Important Day's On 01 December
गुरू श्री तेगबहादुर बलिदान दिवस (प्राचीन परम्परानुसार ) ।
श्री काका कालेलकर जयन्ती ।
मेजर श्री शैतान सिंह ( लब्ध परमवीर चक्र ) जयन्ती ।
सीमा सुरक्षा बल (BSF) स्थापना दिवस (1965 ) ।
नागालैंड स्थापना दिवस ।
विश्व एड्स जागरुकता दिवस (WHO)।


Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !