History On This Day - 08 December

आज का इतिहास – 08 December को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 08 December के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 08 December
1863चीली की राजधानी सेंटियागो स्थित जेसूइट गिरजाघर में आग लगने से ढाई हजार लोगों की मौत।
1881यूरोपीय देश आॅस्ट्रिया की राजधानी विएना में थियेटर में आग लगने से 800 से ज्यादा लोगों की मौत।
1914फॉकलैंड का जल युद्ध एटलांटिक महासागर में इसी नाम के द्वीपों के आस पास ब्रिटेन और जर्मनी के बीच लड़ा गया।
1923जर्मनी और अमेरिका के बीच मित्रता संधि पर हस्ताक्षर किए गये।
1931दूरसंचार में उपयोग होने वाले कोएक्सिएल केबल का अमेरिका में पेटेंट कराया।
1934इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच साप्ताहिक एयर मेल सेवा शुरू हुई।
1941अमेरिका अौर ब्रिटेन ने जापान के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1943वेरा का युद्ध मित्र देशों की जीत में समाप्त हुआ।
1956आस्ट्रेलिया के मेलबर्न शहर में सोलहवें ओलंपिक खेल का समापन।
1967पहले पनडुब्बी आईएनएस कालवरी को सेना में शामिल किया गया।
1976अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया।
1995चीन द्वारा विवादास्पद रूप से 6 वर्षीय बालक झेनकेन नोरबू की पंचेन लामा के अवतार के रूप में ताजपोशी एवं मान्यता।
1998पूर्व लेफ़्टिनेंट कर्नल ह्यूगो शावेज वेनेजुएला के नये राष्ट्रपति बने।
1998ओलंपिक के इतिहास में पहली बार महिला आइस हॉकी शामिल किया गया था। फिनलैंड ने पहले मुकाबले में स्वीडन को 6-0 से हराया।
2000ब्रिटेन और रूस के बीच रक्षा समझौता सम्पन्न।
2000फ़्रांस के वैज्ञानिकों ने अल्जाईमर का नया उपचार 'गोलनेटमाइन' खोजा।
2000युगांडा में खतरनाक इबोला वायरस के पीड़ितों की संख्या 400 के पार पहुंची जिसमें 160 लोगों की मौत हो गयी।
2002भारत की पारम्परिक जैव सम्पदा नीम, हल्दी और जामुन के बाद गौमूत्र को संयुक्त राज्य अमेरिका ने पेटेंट किया।
2002पूर्वी नेपाल नक्सलियों ने बम से हमला कर एक बस को उड़ा दिया जिसमें पांच व्यक्ति मारे गए और 30 से ज्यादा घायल हो गए।
2003निलम्बन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जिम्बाव्वे ने राष्ट्रकुल से अपने को अलग करने की घोषणा की।
2003वसुन्धरा राजे सिंधिया राजस्थान के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुए।
2003उमा भारती मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हुई।
2004पाकिस्तान ने 700 कि.मी. की दूरी तक मार करने वाली शाहीन-1 मिसाइल का सफल परीक्षण किया।
2005रेडक्रास और रेड क्रीसेंट सोसाइटी ने सफ़ेद पृष्ठभूमि में हीरे के आकार के एक लाल क्रिस्टल को नये अतिरिक्त चिह्न के रूप में स्वीकार किया।
2007अमेरिका के नेतृत्व वाली गठबन्धन सेना और नाटो की सेनाओं ने दक्षिणी अफ़ग़ानिस्तान के मूसा कला ज़िले में तालिबानी आतंकवादियों पर हमले किये।
2009इराक के बगदाद में बम विस्फोट से 127 लोग मारे गए और 448 घायल हुए।
History today On thisday – Birth On 08 December
1721बालाजी बाजीराव - मराठा साम्राज्य का प्रसिद्ध पेशवा।
1875तेज बहादुर सप्रू - महान् उदारवादी नेता का अलीगढ़ में जन्म हुआ।
1877नारायण शास्त्री मराठे - प्रसिद्ध मराठी विद्वान।
1897बालकृष्ण शर्मा नवीन - हिन्दी जगत् के कवि, गद्यकार और अद्वितीय वक्ता।
1900उदय शंकर - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्य के नर्तक, नृत्य निर्देशक और और बैले निर्माता।
1901अमरनाथ विद्यालंकार - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सेनानी, पत्रकार, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सांसद थे।
1927प्रकाश सिंह बादल - पंजाब के वर्तमान मुख्यमंत्री रहे।
1935धर्मेन्द्र - भारतीय अभिनेता ।
1946शर्मिला टैगोर - भारतीय अभिनेत्री ।
History today On thisday – Death On 08 December
1947भाई परमानन्द - भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रांतिकारी ।
2002श्रीपति मिश्रा - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रमुख नेताओं में से एक थे।
2015रमाशंकर यादव 'विद्रोही' - जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में विद्यार्थियों के बीच लोकप्रिय रहे जनकवि थे।
History today On thisday – Important Day's On 08 December
श्री गीता जयन्ती।
श्री मल्लिनाथ जयन्ती (मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी , अश्विनी नक्षत्र में )।
श्री बालकृष्ण शर्मा नवीन जन्म दिवस ।
श्री बालाजी बाजीराव जयन्ती ।
श्री प्रकाश सिंह बादल जन्म दिवस ।
अभिनेता श्री धर्मेन्द्र जन्म दिवस ।
अखिल भारतीय हस्तशिल्प सप्ताह ( 08 से 14 दिसम्बर )।


Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !