History On This Day - 17 Decembet

आज का इतिहास – 17 December को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 17 December के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 17 December
1398 मंगोल सम्राट तैमूरलंग ने दिल्ली पर कब्जा किया। लूटपाट और कत्लेआम से दहली दिल्ली।
1715 सिखों के प्रमुख बंदा बहादुर बैरागी ने गुरुदासपुर में मुग़लों के सामने आत्मसमर्पण किया (पकडा गया , ऐसा भी वर्णन है )।
1777 फ्रांस ने अमेरिका में ब्रिटिश उपनिवेशों की आजादी को मान्यता दी।
1779 मराठों और पुर्तग़ालियों के बीच लंबे संघर्ष के बाद मराठा सरकार ने मित्रता सुनिश्चित करने के लिए इस प्रदेश के कुछ गांवों का 12,000 रुपये का राजस्‍व क्षतिपूर्ति के तौर पर पुर्तग़ालियों को सौंप दिया था।
1797 नेपोलियन ने टॉलन को सुरक्षित करने के लिए फोर्ट एल'एइगुइललेट के खिलाफ एक सफल फ्रेंच चार्ज किया।
1891 ड्रेक्सेल विश्वविद्यालय फिलाडेल्फिया में कला, विज्ञान और उद्योग के ड्रेक्सेल संस्थान के रूप में उद्घाटन किया गया।
1903 राइट बंधुओं ने 'द फ्लायर' नामक विमान पहली बार उड़ाया था। 12 सेकेंड की इस उड़ान ने दुनिया में क्रांति ला दी थी।
1907 उग्येन वांगचुक भूटान के पहले वंशानुगत राजा बने।
1914 पोलैंड के लिमानोव में आस्ट्रिया की सेना ने रूसी सेना को पराजित किया।
1914 तुर्की अधिकारियों ने यहूदियों को तेल अवीव से बाहर खदेड़ दिया गया।
1929 महान् क्रांतिकारी भगत सिंह और राजगुरू ने अंग्रेज़ पुलिस अधिकारी सांडर्स को गोली मारी।
1931 भारत के इतिहास में काफ़ी महत्वपूर्ण दिन है। इस दिन प्रोफेसर प्रशान्त चन्द्र महालनोबिस का सपना साकार हुआ और कोलकाता में ‘भारतीय सांख्यिकी संस्थान’ की स्थापना हुई।
2000 नेशनलिस्ट सर्व डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता मिरको सरोविक ने बोस्निया में राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2005 भूटान के राजा जिग सिगमे वांचुक को सत्ता से हटाया गया।
2008 शीला दीक्षित ने दिल्ली की मुख्यमंत्री पद की शपथ ली।
2008 केन्द्र सरकार ने शासन बलों में पदोन्नति के लिए नई पदोन्नति नीति की घोषणा की।
2009 लेबनान के समुद्री तट पर कार्गो जहाज एमवी डैनी एफ टू के डूबने से40 लोगों तथा 28000 से अधिक पशुओं की मौत हो गयी।
2014 अमेरिका और क्यूबा ने 55 साल के बाद दोबारा कूटनीतिक संबंधों को बहाल किया।
History today On thisday – Birth On 17 December
1556 रहीम - बादशाह अकबर के दरबार के प्रसिद्ध कवि।
1869 सखाराम गणेश देउसकर - क्रांतिकारी लेखक, इतिहासकार तथा पत्रकार थे।
1905 मुहम्मद हिदायतुल्लाह - भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश, वे भारत के प्रथम कार्यवाहक राष्ट्रपति थे।
1921 हरिदेव जोशी एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के तीन बार मुख्यमंत्री रह चुके ।
1955 जगदीश शिवप्पा शेट्टार - भारत के कर्नाटक राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री।
1972 जॉन अब्राहम - भारतीय फ़िल्म अभिनेता।
History today On thisday – Death On 17 December
1645 नूरजहां - मुग़ल सम्राट जहांगीर की पत्नी।
1927 राजेन्द्रनाथ लाहिड़ी - भारत के अमर शहीद प्रसिद्ध क्रांतिकारियों में से एक।
1959 भोगराजू पट्टाभि सीतारामैया - प्रसिद्ध भारतीय स्वतंत्रता सेनानी, गाँधीवादी और पत्रकार।
History today On thisday – Important Day's On 17 December
मुहम्मद हिदायतुल्लाह जयन्ती ।
श्री हरिदेव जोशी जयन्ती।
श्री जगदीश शिवप्पा शेट्टार जन्म दिवस।
श्री राजेन्द्रनाथ लाहिडी बलिदान दिवस ।


Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !