History On This Day - 23 December

आज का इतिहास – 23 December को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 23 December के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 23 December
1465विजयनगर के शासक वीरूपक्ष द्वितीय तेलीकोटा की लडाई में अहमदनगर, बीदर, बीजापुर और गोलकुंडा की संयुक्त मुस्लिम सेना से पराजित हुए।
1672खगोलविद जियोवनी कैसिनी ने शनि के उपग्रह ‘रिया’ की खोज की।
1690खलोलशास्त्री जॉन फ्लेमस्टीड ने यूरेनस ग्रह को देखा और उसे तारा समझ कर उसको '34 टॉरी' नाम दिया।
1797स्काटलैंड के भूवैज्ञानिक चार्ल्ज़ लायेल का जन्म हुआ। वे पहले व्यक्ति थे जिसने भूविज्ञान के वैज्ञानिक सिद्धांतों की नीव रखी।
1834जोसेफ हैनसम ने यात्री घोड़ा गाड़ी 'सेफ्टी कैब' का पेटेंट कराया।
1876तुर्की में पहले संविधान की उद्घोषणा की गई।
1888मशहूर डच पेंटर विंसेंट फान गॉग का एक हादसे में कान कट गया। बाद में उन्होंने इस घटना को दिखाते हुए उन्होंने अपना एक पोर्टेट बनाया जो 'बैंडेज्ड इयर' के नाम से मशहूर है।
1894रवीन्द्रनाथ टैगोर ने पश्चिम बंगाल के शांतिनिकेतन में पूस मेले का उद्घाटन किया।
1901शांतिनिकेतन में ब्रह्मचर्य आश्रम को औपचारिक रूप से खोला गया।
1912भारतीय क्रांतिकारियों ने ब्रिटिश वायसरॉय लॉर्ड हार्डिंग द्वितीय की हत्या का प्रयास किया।
1912नई दिल्ली को देश की राजधानी घोषित करने के वास्ते वायसराय लार्ड हार्डिंग द्वितीय ने हाथी पर बैठकर शहर में प्रवेश किया लेकिन इस दौरान एक बम विस्फोट में वह घायल हो गए।
1914प्रथम विश्व युद्ध: आॅस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की सेना मिस्र की राजधानी काहिरा पहुंची।
1919पहला हॉस्पिटल शिप यूएसएस रिलीफ लॉन्च हुआ।
1921विश्व-भारती विश्वविद्यालय का उद्घाटन हुआ।
1922बीबीसी रेडियो ने दैनिक समाचार प्रसारण शुरू किया।
1926आर्य समाज प्रचारक एवं विद्वान् स्वामी श्रद्धानंद की हत्या।
1932मिल नामक एक अंग्रेज़ वैज्ञानिक ने पहली बार कृत्रिम रबड़ बनाया गया।
1947सर्वप्रथम बेल लैबॉरिट्रीज में ट्रंजिस्टर का प्रदर्शन किया गया।
1948जापान की राजधानी टोकियो में एक अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के आदेश पर द्वितीय विश्व युद्ध के समय के जापान के ७ बड़े नेताओं को मृत्युदंड दिया गया।
1954बॉस्टन में दो जीवित लोगों के बीच पहला सफल किडनी प्रत्यारोपण हुआ।
1968मौसम संबंधी देश के पहले रॉकेट ‘मेनका’ का सफल प्रक्षेपण।
1969चांद पर से लाए गए पत्थरों को राजधानी में आयोजित एक प्रदर्शनी में रखा गया।
1970कांगो जनतांत्रिक गणराज्य अधिकारिक रूप से एक दल द्वारा शासित देश बना।
1972निकारागुआ की राजधानी मनागुआ में दो घंटे तकचले भूकंप ने जनजीवन तहस-नहस कर दिया और लगभग दस हजार लोग मारे गए।
1976सर शिवसागर रामगुलाम द्वारा मॉरिशस में मिली जुली सरकार का गठन।
1995हरियाणा के मंडी डाबवाली इलाके में स्थित एक स्कूल में कार्यक्रम के दौरान आग लगने से विद्यार्थियों सहित लगभग 360 से अधिक लोगों की मौत।
2000न्यूजीलैंड ने आस्ट्रेलिया को हराकर विश्व महिला क्रिकेट ख़िताब जीता।
2000पश्चिम बंगाल की राजधानी कलकत्ता का नाम आधिकारिक तौर बदलकर कोलकाता किया गया।
2002इस्रायली सेना के हटने तक फ़िलिस्तीन का चुनाव स्थगित।
2003इस्रायल ने गाजा पट्टी पर हमला किया।
2005वामपंथी विरोधी लेक काकजिंस्की ने पौलैंड के राष्ट्रपति का पद भार ग्रहण किया।
2007पाकिस्तान में लगे आपातकाल को वहाँ की अदालत ने सही ठहराया।
2008साफ्टवेयर कम्पनी सत्यम पर विश्व बैंक ने प्रतिबंध लगाया।
2008विख्यात कथाकार गोविन्द मिश्र को उनके उपन्यास कोहरे के क़ैद रंग के लिए हिन्दी भाषा के साहित्य अकादमी पुरस्कार 2008 से नवाज़ा गया।
History today On thisday – Birth On 23 December
1888सत्येन्द्र चंद्र मित्रा - कुशल राजनीतिज्ञ एवं स्वतंत्रता सेनानी थे।
1889मेहरचंद महाजन भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीसरे न्यायाधीश थे।
1899रामवृक्ष बेनीपुरी - भारत के प्रसिद्ध उपन्यासकार, कहानीकार, निबंधकार, नाटककार, क्रान्तिकारी, पत्रकार और संपादक।
1902चौधरी चरण सिंह - भारत के पाँचवें प्रधानमंत्री,का जन्म नूरपुर उत्तर प्रदेश में हुआ , जो किसानों की आवाज़ बुलन्द करने वाले प्रखर नेता माने जाते थे।
1952प्रफुल्ल कुमार महन्त - भारत के असम राज्य के भूतपूर्व मुख्यमंत्री ।
History today On thisday – Death On 23 December
1926स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक।
1941अर्जुन लाल सेठी - भारत के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक थे।
2000नूरजहाँ - प्रसिद्ध अभिनेत्री और गायिका, जिन्होंने भारतीय और पाकिस्तानी सिनेमा में कार्य किया।
2004पामुलापति वेंकट नरसिंह राव - भारत के पूर्व प्रधानमंत्री।
History today On thisday – Important Day's On 23 December
मंडी डबवाली ( हरियाणा ) स्कूल अग्नि दुर्घटना स्मृति दिवस ।
श्री रामवृक्ष बेनीपुरी जयन्ती ।
श्री पी.वी. नरसिम्हा राव स्मृति दिवस।
स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती बलिदान दिवस।
प्रफुल्ल कुमार महन्त जन्म दिवस।
किसान दिवस (चौधरी चरणसिंह जन्म दिवस)।


Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !