History On This Day - 26 December

आज का इतिहास – 26 December को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 26 December के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 26 December
1606शेक्सपियर ने अपने लोकप्रिय नाटक किंग लियर को पहली बार इंग्लैंड के राजा जेम्स प्रथम के दरबार में पेश किया।
1748फ्रांस और आस्ट्रिया के बीच दक्षिणी हाॅलैंड को लेकर समझौते पर हस्ताक्षर किये गये।
1805आॅस्ट्रिया और फ्रांस ने प्रेसबर्ग संघि पर हस्ताक्षर किए।
1865जेम्स एच. मेसन ने कॉफी पर कोलेटर का पेटेंट कराया।
1904दिल्ली से मुंबई के बीच देश की पहली क्राॅस कंट्री मोटरकार रैली का उद्घाटन हुआ।
1925तुर्की में ग्रेगोरियन कैंलेडर अपनाया गया।
1925भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना।
1933अमेरिकी इंजीनियर होवार्ड आर्मस्ट्रांग ने एफएम रेडियो का पेटेंट हासिल किया।
1977सोवियत संघ ने पूर्वी कजाख क्षेत्र में परमाणु परीक्षण किया।
1978भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी को जेल से रिहा किया गया।
1979पूर्व सोवियत संघ की लाल सेना ने अफ़ग़ानिस्तान पर अधिकार करके एक स्वतंत्र देश के विरुद्ध अपनी सबसे लम्बी कार्रवाई का आरंभ किया।
1982टाइम मैगजीन ने कम्प्यूटर को 'मैन आॅफ द ईयर' घोषित किया।
1997उड़ीसा की प्रमुख पार्टी, बीजू जनता दल (बीजद) की स्थापना वरिष्ठ राजनेता बीजू पटनायक के पुत्र नवीन पटनायक ने की।
2002संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिक्षद ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक आफ़ कांगो में पुन: संघर्ष शुरू होने की सूचना दी।
2003रिक्टर पैमाने पर 6.6 की तीव्रता वाले भूकंप से ईरान के दक्षिणी पूर्वी शहर बाम में भारी तबाही।
2004रिक्टर पैमाने पर 9.3 की तीव्रता वाले भूकंप से आई सुनामी के कारण श्रीलंका, इंडिया, इंडोनेशिया, थाईलैंड, मलेशिया, मालदीव और आस पास के क्षेत्रों में भारी तबाही। दो लाख तीस हजार लोगों की मौत।
2006शेन वार्न ने अंतर्राष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट में 700 विकेट लेकर इतिहास रचा।
2007तुर्क विमानों ने इराकी कुर्द ठिकानों पर हमले किये।
2012चीन की राजधानी बीजिंग से ग्वांग्झू शहर तक बनाए गए दुनिया के सबसे लंबे हाई स्पीड रेलमार्ग को खोला गया।
History today On thisday – Birth On 26 December
1716थॉमस ग्रे - 18वीं शताब्दी के प्रसिद्ध अंग्रेज़ी कवियों में से एक।
1899अमर शहीद ऊधम सिंह - स्वतंत्रता सेनानी।
1893चीन में कम्युनिस्ट पार्टी के संस्थापक और अध्यक्ष माओ ज़े तुंग का जन्म हुआ।
1935माबेला अरोल - भारतीय समाज सेवी महिला थीं।
1935विद्यानंद जी महाराज - प्रसिद्ध संत-महात्माओं में से एक हैं।
1935वेस्टइंडीज के महान विकेटकीपर बल्लेबाज रोहन कन्हाई का जन्म हुआ। उन्होंने 79 टेस्ट में 15 शतकों के साथ 6227 रन बनाए और 50 कैच लपके।
1948प्रकाश आम्टे - प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता तथा चिकित्सक हैं।
History today On thisday – Death On 26 December
1530मुगल शासक बाबर का आगरा के समीप धोलपुर क्षेत्र में निधन हुआ।
1831कवि हेनरी लुईस विवियन डेरोजियो का कलकत्ता (अब कोलकाता) में निधन हुआ।
1896जर्मनी के इतिहासकार हेनरी टोराइचके का निधन हुआ। उनके द्वारा लिखा गया जर्मनी का इतिहास बहुत महत्वपूर्ण और विश्वसनीय माना जाता है।
1961भूपेंद्रनाथ दत्त - भारत के स्वतंत्रता संग्राम के प्रसिद्ध क्रांतिकारी, लेखक तथा समाजशास्त्री थे।
1966गोपी चन्द भार्गव - 'गाँधी स्मारक निधि' के प्रथम अध्यक्ष, गाँधीवादी नेता, स्वतंत्रता सेनानी और पंजाब के प्रथम मुख्यमंत्री।
1976यशपाल - हिन्दी के यशस्वी कथाकार और निबन्ध लेखक।
1986बीना दास - भारत की महिला क्रांतिकारियों में से एक।
1989के. शंकर पिल्लई - जिन्हें शंकर के नाम से जाता है, प्रसिद्ध भारतीय कार्टूनिस्ट थे।
1999शंकरदयाल शर्मा - भारत के नवें राष्ट्रपति।
2015पंकज सिंह - समकालीन हिन्दी कविता के महत्त्वपूर्ण कवि।
History today On thisday – Important Day's On 26 December
शहीद उधमसिंह जयन्ती ।
श्री गोपी चन्द भार्गव स्मृति दिवस।
श्री शंकरदयाल शर्मा स्मृति दिवस ।
विश्व मुक्केबाजी दिवस ।


Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !