History On this Day – 12 January (12 जनवरी का इतिहास एवं घटनाएँ)

todays-events-of-day

आज का इतिहास12 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 12 जनवरी के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 12 January
1701 नीदरलैंड में ग्रेगोरियन कैलेंडर को अपनाया गया।
1708 शाहू जी को मराठा शासक का ताज पहनाया गया।
1757 ब्रिटेन ने पश्चिम बंगाल के बंदेल प्रांत को पुर्तग़ाल से अपने कब्जे में लिया।
1866 लंदन में रॉयल एयरोनॉटिकल सोसायटी का गठन हुआ।
1908 पेरिस स्थित एफिल टॉवर से पहली बार लंबी दूरी का वायरलेस संदेश भेजा गया।
1924 गोपीनाथ साहा ने कोलकाता के पुलिस आयुक्त चार्ल्स ऑगस्टस टेगार्ट समझकर ग़लती से एक आदमी की हत्या कर दी। इसके बाद उसे गिरफ़्तार कर लिया गया।
1934 भारत के स्वतंत्रता संग्राम के महान् क्रान्तिकारी सूर्य सेन को चटगांव में फाँसी दी गयी। उन्होने इंडियन रिपब्लिकन आर्मी की स्थापना की और चटगांव विद्रोह का सफल नेतृत्व किया।
1948 महात्मा गांधी ने अपना अंतिम भाषण दिया और सांप्रदायिक हिंसा के विरुद्ध अनशन में बैठने का फैसला किया।
1950 स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद 12 जनवरी 1950 में 'संयुक्त प्रांत' का नाम बदल कर ‘उत्तर प्रदेश’ रखा गया ।
1964 भारत के पूर्व गेंदबाज बापू नाडकर्णी ने मद्रास में इंग्लैंड के साथ पहले टेस्ट में लगातार 21 ओवर मेडन फेंके। छह गेदों के ओवर के इतिहास में यह अब तक रिकॉर्ड है।
1964 जांजीबार विद्रोहियों ने क्रांति की शुरुआत और गणतंत्र की घोषणा की।
1984 स्वामी विवेकानंद के जन्मदिन के मौके पर हर वर्ष देश में ‘राष्ट्रीय युवा दिवस’ मनाने की घाेषणा की गयी।
1990 रोमानिया ने कम्युनिस्ट पार्टी पर प्रतिबंध लगाया।
1991 अमरीकी संसद ने कुवैत में इराक के खिलाफ सैनिक कार्रवाई काे मंजूरी दी।
1998 यूरोप के 19 देश मानव क्लोनिंग पर प्रतिबंधित लगाने पर सहमत हुए।
2001 भारत का इंडोनेशिया - रूस - चीन संधि से इंकार ।
2001 नैफ नदी पर बांध निर्माण योजना के कारण बांग्लादेश-म्यांमार सीमा पर तनाव के बाद सेनाएँ तैनात।
2002 पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ़ ने राष्ट्र के नाम ऐतिहासिक संदेश प्रसारित किया, पाकिस्तान ने आतंकवादी संगठन लश्कर व जैश पर प्रतिबंध लागू करने की घोषणा की जबकि वांछित पाक अपराधियों को भारत को सौंपने से इन्कार किया।

2003 भारतीय मूल की महिला लिंडा बाबूलाल त्रिनिदाद की संसद अध्यक्ष बनीं।
2004 दुनिया के सबसे बड़े समुद्री जहाज, आरएमएस क्वीन मैरी 2 ने अपनी पहली यात्रा की शुरूआत की।
2005 टेम्पल-1 कॉमेट (धूमकेतु) पर उतरने के उद्देश्य से डेल्टा द्वितीय रॉकेट से 'डीप इम्पैक्ट' अंतरिक्ष यान का प्रक्षेपण किया।
2006 भारत और चीन ने हाइड्रोकार्बन पर एक महत्त्वपूर्ण सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।
2007 हिन्दी फ़िल्म 'रंग दे बसन्ती' बाफ़्टा के लिए नामांकित।
2008 कोलकाता में आग से 2500 दुकानें जल कर खाक हुई।
2008 दुनिया के सबसे बड़े फ़िल्म शो टोरंटो अंतर्राष्ट्रीय फ़िल्ममहोत्सव की बुनियाद रखने वाले 'मुर्रे दस्ती कोहल' का निधन।
2009 प्रसिद्ध संगीतकार ए. आर. रहमान प्रतिष्ठित गोल्डन ग्लोब अवार्ड जीतने वाले पहले भारतीय बने।
2009 इलाहाबाद विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक डॉ. जयन्त कुमार ने दुनिया का सबसे पुराना उल्का पिंड क्रेटर खोजा।
2010 भारत सरकार द्वारा नागर विमानन क्षेत्र पर आतंकी हमलो की आशंका के बीच विमान अपहरण रोधी क़ानून 1982 में मौत की सज़ा की धारा जोड़ी गई।
2010 कैरेबियाई देश हैती में आए भयंकर भूकंप में लाखों लोगों की मौत और राजधानी पोर्ट ओ प्रिंस का अधिकतर हिस्सा तबाह हो गया।
2015 कैमरून में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड में आतंकवादी संगठन बोको हराम के 143 आतंकवादी मारे गये।
2018 इसरो ने लॉन्च किया 100वाँ उपग्रह, एक साथ भेजे 31 सैटेलाइट्स।
2019 जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में एक मुठभेड़ में दो आतंकवादी ढेर।
2019 महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैचों में 10 हजार रन बनाने वाले पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने।
2019 सवर्णों को 10 फीसदी आरक्षण को राष्ट्रपति की मंजूरी, 1 सप्ताह में लाभ मिलेने की उम्मीद।

History today On thisday – Birth On 12 January
1863 भारतीय दार्शनिक, आध्यात्मिक गुरू एवं पश्चिम देशों में योग को पहुंचाने वाले स्वामी विवेकानंद का जन्म हुआ।
1869 भगवान दास - 'भारत रत्न' सम्मानित स्वतंत्रता सेनानी, समाज सेवी और शिक्षा शास्त्री।
1876 अमरीकी लेखक जैक लंदन का जन्म हुआ। उन्होंने अपने जीवन के कई वर्ष उत्तरी ध्रुव और दक्षिण के तूफ़ानी समुद्र में बिताए और विभिन्न जातियों और लोगों से परिचित हुए।
1886 नेली सेनगुप्ता - प्रसिद्ध महिला क्रांतिकारी।
1899 बद्रीनाथ प्रसाद - भारत के प्रसिद्ध गणितज्ञ।
1901 उमाशंकर दीक्षित - 'भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन' के पुरोधा एवं मानवता के पुजारी और राष्ट्रवाद के अग्रदूत।
1918 महर्षि महेश योगी- भारतीय अध्यात्मवादी।
1918 सी. रामचन्द्र - हिन्दी फ़िल्म संगीतकार, गायक और निर्माता-निर्देशक।
1931 अहमद फ़राज़ - प्रसिद्ध उर्दू कवि।
1930 मुफ़्ती मोहम्मद सईद - भारत के जम्मू और कश्मीर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री।
1964 दिनेश शर्मा - राजनीतिज्ञ तथा उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री।
1964 अजय माकन - भारतीय राजनीतिज्ञ।
1972 पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की बेटी प्रियंका गांधी का जन्म हुआ।

 
History today On thisday – Death On 12 January
1665 फ़्रांस के गणितज्ञ पियरडी फ़रमा का निधन हुआ। उन्होंने गणित से संबंधित कई नियम बनाए जो उन्ही के नाम से जाने जाते हैं।
1924 गोपीनाथ साहा- पश्चिम बंगाल के स्वतंत्रता सेनानी।
1934 सूर्य सेन - भारत की स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करने वाले प्रसिद्ध क्रांतिकारी।
1940 एम॰ वीरप्पा मोइली - कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री , भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से संबंधित भारतीय राजनीतिज्ञ।
1941 प्यारे लाल शर्मा - भारतीय क्रांतिकारियों में से एक थे।
1976 अगाथा क्रिस्टी - दुनिया के जाने माने जासूसी उपन्यासकारों में से एक।
1992 कुमार गंधर्व - भारत के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक।
2000 वीआर नेदुन्चझियान - दो बार तमिलनाडु राज्य के कार्यवाहक मुख्यमंत्री रहे।
2004 रामकृष्ण हेगडे - तीन बार कर्नाटक के मुख्यमंत्री रहे।
2005 अमरीश पुरी - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध अभिनेता और खलनायक।

History today On thisday – Important Day's On 12 January
महर्षि महेश योगी जयन्ती ।
श्री भगवान दास जयन्ती (भारत रत्न सम्मानित) ।
श्री एम॰ वीरप्पा मोइली जन्म दिवस।
श्री रामकृष्ण हेगडे स्मृति दिवस।
श्रीमती प्रियंका गाँधी / वाड्रा जन्मदिवस ।
श्री अमरीशपुरी स्मृति दिवस ।
स्वामी विवेकानंद जयन्ती (राष्ट्रीय युवा दिवस) ।
31वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (National Road Safety Week) 12 जनवरी से 17 जनवरी तक।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !