History On this Day – 14 January (14 जनवरी का इतिहास एवं घटनाएँ)

todays-events-of-day

आज का इतिहास14 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 14 जनवरी के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 14 January
1514 पोप लियो एक्स ने दासता के विरुद्ध आदेश पारित किया।
1641 यूनाइटेड ईस्ट इंडिया कंपनी ने मलक्का शहर पर विजय प्राप्त की।
1659 एलवास के युद्ध में पुर्तग़ाल ने स्पेन को पराजित किया।
1703 भूकंप ने इटली नॉरकिए को झकझोर दिया।
1717 एम्स्टर्डम में जर्मन जमाकर्ता नेता "सजको" को मौत की सजा सुनाई गई।
1724 स्पेन के राजा फिलिप V ने अपने 16 वर्षीय बेटे लुइस प्रथम के लिए सिंहासन का त्याग किया।
1758 ईस्ट इंडिया कंपनी को भारत में लड़ाई में जीती हुई संपत्ति अपने पास रखने का अधिकार इंग्लैंड नरेश ने दिया।
1760 फ्रांसीसी जनरल लैली ने अपने उपनिवेश पाँडिचेरी को ब्रिटिश कप्तान आयरे कूट को सौंप दिया।
1761 ‌ पानीपत की तीसरी लड़ाई मराठों और अहमदशाह अब्दाली के बीच हुई।
1784 अमरीका ने ब्रिटेन के साथ शांति संधि की पुष्टि की।
1809 इंग्लैंड और स्पेन ने 'नेपोलियन बोनापार्ट' के ख़िलाफ़ गठबंधन किया।

1858 नेपोलियन तृतीय की हत्या की साजिश का भंडाफोड़ हुआ।
1867 पेरू ने स्पेन के ख़िलाफ़ जंग का ऐलान किया।
1907 जमैका में भूकंप से किंगस्टन शहर तबाह हो गया और एक हज़ार से अधिक लोग मारे गये।
1912 रेमंड पोंकारे फ्रांस के प्रधानमंत्री बने।
1914 हेनरी फोर्ड ने मॉडल-टी कार के उत्पादन के लिए उन्नत असेम्बली लाइन तकनीक की।
1918 फ्रांस के पूर्व प्रधानमंत्री जोसेफ कैलाक्स को देशद्रोह के आरोप में गिरफ़्तार किया गया।
1938 बेलूर मठ के श्री रामकृष्ण मंदिर की प्रतिष्ठा की गई।
1942 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मोरक्को की कासाब्लांका बंदरगाह पर इसी नाम से एक ऐतिहासिक सम्मेलन आरंभ हुआ।
1950 ईरान में मुहम्मद सईद ने सरकार का गठन किया।
1954 जगदगुरु कृपालु महाराज ने 7 दिनों तक 500 हिन्दू विद्वानों के समक्ष भाषण दिया। उन्हें पाँचवाँ जगदगुरु चुना गया।
1962 अल्जीरिया के शहरों में आतंकवादी हमलों में 6 लोग मारे गये।
1966 इंडोनेशिया ने राष्ट्रसंघ स्थित अपना मिशन बंद कर दिया।
1974 विश्व फुटबाल लीग की स्थापना की गयी।
1975 सोवियत संघ ने अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को समाप्त किया।
1975 नार्वे की अनीता वोल्ड ने 98 मीटर की दूरी के साथ महिलाओं की स्की कूद का विश्व रिकार्ड बनाया।
1980 संयुक्त राष्ट्र संघ की महासभा ने एक प्रस्ताव पारित करके अफ़ग़ानिस्तान से विदेशी सैनिकों के बाहर निकलने की मांग की।
1982 श्रीमती इंदिरा गाँधी ने 20सूत्री कार्यक्रम की घोषणा की।

1985 हुन सेन कंबोडिया के प्रधानमंत्री निर्वाचित।
1986 मध्य अमेरिकी देश ग्वाटेमाला में संविधान लागू हुआ।
1986 ग्वाटेमाला में विनिसियों केरजो 6 वर्षों में पहले असैनिक राष्ट्रपति बने।
1989 इलाहबाद में बारह वर्ष बाद कुम्भ का मेला प्रारम्भ हुआ।
1992 इज़रायल ने जार्डन के साथ शांतिवार्ता शुरू की।
1992 पौलैंड के एक जहाज़ के बाल्टिक सागर में डूब जाने से 54 लोग मारे गये।
1994 300 वर्ष में पहली बार ब्रिटेन के शाही परिवार के किसी सदस्य ने कैथोलिक धर्म अपनाया। 
1994 एक प्राइवेट सर्विस में डचेस ऑफ़ केन्ट कैथोलिक चर्च की सदस्य बनीं।
1994 यूक्रेन, रूस तथा संयुक्त राज्य अमेरीका द्वारा मास्को में परमाणु अस्त्र कम करने सम्बन्धी समझौते पर हस्ताक्षर।
1998 पाकिस्तान में एक अफ़ग़ान कार्गो जहाज़ के दुर्घटनाग्रस्त होने से क़रीब 50 लोगों की मौत हो गई।
1999 भारत का पहला अत्याधुनिक 'हवाई यातायात परिसर', दिल्ली राष्ट्र को समर्पित किया गया।
1999 बुलंट इसेविट तुर्की के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।
2000 कम्प्यूटर बादशाह बिल गेट्स ने स्टीव वाल्मर को विश्व की सबसे बड़ी कम्प्यूटर साफ़्टवेयर कम्पनी सौंपी।
2001 अल साल्वाडोर में भूकम्प, 234 लोग मारे गये ।
2001 मैच फ़िक्सिंग के प्रकरण में भारतीय सटोरिया संजीव चावला लंदन में गिरफ़्तार व जमानत पर रिहा।
2002 आतंकवाद के ख़िलाफ़ संघर्ष में चीन भारत के साथ , भारत के रक्षामंत्री जार्ज फर्नांडीज़ ने कहा कि आतंकवाद की समाप्ति के बाद ही सेना सीमा से हटेगी।
2005 जम्मू - कश्मीर में दो मुठभेड़ों में पाँच आतंकवादी मारे गये।
2007 नेपाल में अंतरिम संविधान को मंजूरी मिली।
2008 उत्तर प्रदेश शासन की निविदा मूल्यांकन कमेटी ने जेपी समूह को एक हज़ार किमी लम्बी 'गंगा एक्सप्रेस वे योजना' का काम सौंपने की संस्तृति की।
2008 फ़्रांस के मुख्य विपक्षी दल ने यूरोपीय संघ के पहले राष्ट्रपति पद के लिए पूर्व ब्रिटिश प्रधानमंत्री टोनी ब्लेयर के नाम के प्रस्ताव को खारिज किया।
2009 सरकार ने विदेशी पत्रों के फेसीमाइल (प्रति) संस्करणों से शत-प्रतिशत विदेशी निवेश को मंज़ूरी देने की घोषणा की।
2011 जन विरोध और क्रांति के बाद ट्यूनीशिया के राष्ट्रपति जायन अल- आबिदिन बिन अली देश छोड़ सऊदी अरब भागे। 
2017बिहार के पटना में गंगा नदी में नाव डूबने से कम से कम 24 लोगों की मृत्यु।
2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्कृष्ट नेतृत्व और राष्ट्र की निस्वार्थ सेवा के लिए पहले फिलिप कोटलर प्रेसिडेंशियल पुरस्कार से सम्मानित।
2019 ईरान में एक मालवाहक विमान दुर्घटना में पंद्रह लोगों के मारे जाने की आशंका ।
2019 एवनफील्डः नवाज की सजा पर रोक के खिलाफ याचिका खारिज।

History today On thisday – Birth On 14 January
1551 अबुल फ़ज़ल- मुग़ल काल में अकबर के नवरत्नों में से एक।
1804 मशहूर संगीतकार जॉन पार्क का जन्म हुआ।
1875 प्रसिद्ध वेदांती, संगीतज्ञ, दार्शनिक और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता अलबर्ट श्वाइत्सर का जन्म हुआ।
1886 मंगूराम - समाज सुधारक थे।
1896 सी. डी. देशमुख, ब्रिटिश शासन के अधीन आई.सी.एस. अधिकारी और स्वतंत्रता के बाद भारत के तीसरे वित्त मंत्री।
1905 दुर्गा खोटे, हिन्दी व मराठी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्री।
1918 सुधाताई जोशी - पुर्तग़ाली साम्राज्यवादियों से गोवा की मुक्ति के स्वतंत्रता संग्राम की प्रमुख नेता थीं।
1926 लेखिका और सामाजिक कार्यकर्ता महाश्वेता देवी का जन्म हुआ।
1942 योगेश कुमार सभरवाल - भारत के सर्वोच्च न्यायालय के 36वें भूतपूर्व मुख्य न्यायाधीश।
1967 अमेरिकी अभिनेत्री एमिली वॉटसन का जन्म हुआ।
1977 फॉर्मूलावन रेस में फर्राटा भरने वाले पहले भारतीय नारायण कार्तिकेयन का जन्म हुआ।
1979 वेस्टइंडीज के विकेटकीपर बल्लेबाज डरेन गंगा का जन्म हुआ। 

History today On thisday – Death On 14 January
1742 दुनिया को हेली कॉमेट से परिचय कराने वाले इंग्लैंड के सबसे प्रसिद्ध खगोलविद एडमंड हेली का निधन हुआ।
2016 राजेश विवेक - भारतीय नाटक अभिनेता थे जो लगान नामक फ़िल्म में अपने ज्योतिषी गुरन अथवा स्वदेश में डाकिये के अभिनय के लिए जाने जाते हैं। 
2017 सुरजीत सिंह बरनाला - पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री, तमिलनाडु , उत्तराखंड, आंध्र प्रदेश और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व राज्यपाल ।

History today On thisday – Important Day's On 14 January
मकर संक्रांति पर्व (परम्परानुसार )।
श्री सुरजीत सिंह बरनाला स्मृति दिवस।
पोंगल (दक्षिण भारत कल बुधवार को श्रेष्ठ )।
श्रीमती महाश्वेता देवी जयन्ती ।
31वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (National Road Safety Week) 11 जनवरी से 17 जनवरी तक।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !