History On this Day – 17 January (17 जनवरी की घटनाएँ एवं इतिहास)

todays-events-of-day

आज का इतिहास17 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 17 जनवरी के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 17 January
1584मध्य यूरोपीय देश बोहेमिया ने ग्रेगोरियन कैलेंडर अपनाया।
1595फ्रांस के राजा हेनरी चतुर्थ ने स्पेन के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1601 मुग़ल बादशाह अकबर ने असीरगढ़ के अभेद किले में प्रवेश किया।
1601 फ्रांस ने स्पेन के साथ समझौता किया जिसके तहत फ्रांस को ब्रीस, बगेस वोल्रोमेय तथा गेक्स इलाका प्राप्त हुआ।
1757 जर्मनी ने प्रूशिया के ख़िलाफ़ युद्ध की घोषणा की।
1806 तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति थॉमस जेफरसन के पोते जेम्स मैडिसन रैंडोल्फ व्हाइट हाउस में पैदा होने वाले पहले बच्चे बने।
1841 ब्रिटेन के पर्वतारोही जार्ज एवरेस्ट ने विश्व की सबसे ऊंची चोटी का पता लगाया। इस चोटी का नाम भी इसके बाद एवरेस्ट रख दिया गया।
1852 ब्रिटेन ने दक्षिण अफ्रीका के ट्रांसवाल की स्वतंत्रता को मान्यता दी।
1863 अमेरिकी राज्य वर्जीनिया में गृह युद्ध हुआ।
1895 फ्रांसीसी राष्ट्रपति कैसिमिर पेरियर ने इस्तीफा दिया।
1913 रेमंड प्वाइनकेयर फ्रांस के राष्ट्रपति चुने गये।
1915 रूस ने बुकोविना और पश्चिमी यूक्रेन पर कब्जा किया।
1917 अमेरिका ने 2.5 करोड़ डॉलर में वर्जिन आईलैंड्स को डेनमार्क से खरीदा।
1928 पहली बार पूरी तरह से स्वचालित फोटो फिल्म बनाने की मशीन का पेटेंट कराया गया।
1941 सुभाषचन्द्र बोस ब्रिटिश पहरे से चुपचाप ढंग से निकलकर जर्मनी के लिए रवाना हुए।
1945 द्वितीय विश्वयुद्ध की समाप्ति के दिनों में सोवियत सेना का पोलैण्ड की राजधानी वारसा में आगमन।
1946 दुनिया की सबसे ताकतवर संस्था संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की पहली बैठक हुई।

1948 नीदरलैंड तथा इंडोनेशिया संघर्ष विराम पर सहमत हुए।
1961 जनवादी कोंगो के प्रधानमंत्री पेट्रिस लुमुम्बा की देश के नये सैन्य शासकों ने हत्या कर दी।
1976 यूरोपीय स्पेस एजेंसी ने हरमस रॉकेट लांच किया।
1979 सोवियत संघ ने परमाणु परीक्षण किया।
1980 नासा ने फ्लाटसटकोम-3 लांच किया।
1985 भारतीय क्रिकेटर अजहरुद्दीन ने इंगलैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट शतक लगाया।
1987 टाटा फुटबॉल अकादमी की शुरूआत हुई।
1989 कर्नल जे.के. बजाज उत्तरी ध्रुव पर पहुंचने वाले पहले भारतीय बने।
1991 अमरीका के नेतृत्व में गठबंधन सेना ने कुवैत और इराक़ में इराक़ी सेना के ठिकानों पर आक्रमण किया और कुवैत पर इराक़ का अतिग्रहण समाप्त हो गया।
1991अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस की सेना के इराक पर हमला करते ही खाड़ी युद्ध शुरू हो गया था।
1995 जापान के कोबे शहर में आए 7.2 तीव्रता के भूकंप के कारण 5,372 लोगों की मौत हुई।
2002 अमेरिकी विदेश मंत्री कॉलिन पावेल भारत पहुँचे, आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के रुख़ का समर्थन किया।
2007 आस्ट्रेलिया के क्रिकेटर माइकल बेवन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से सन्न्यास लिया।
2008 केन्द्र सरकार ने विकलांगों को नौकरियां देने के लिए 1800 करोड़ रुपये की एक योजना को मंज़ूरी प्रदान की।
2008 मेडागास्कर में हिन्द महासागर के ताड़ के पेड़ की नई प्रजाति मिली।
2009 भारतीय ओलम्पिक संघ के महासचिव रणधीरसिंह ने अपने पद से इस्तीफ़ा दिया।
2010 भारत के उच्चतम न्यायालय ने ग़ैरक़ानूनी तरीक़े से हमला किए जाने की स्थिति में आत्मरक्षा के अधिकार की प्रो-ऐक्टिव परिभाषा देते हुए कहा है कि क़ानून का पालन करने वाले लोगों को कायर बनकर रहने की ज़रूरत नहीं है। उसकी दो सदस्यीय खंडपीठ ने आत्मरक्षा के अधिकार की 10 सूत्रीय निर्देश तय करते हुए कहा कि इन परिस्थितियों में किसी व्यक्ति को अपराधी नहीं बनाया जा सकेगा, भले ही उसने हमलावर को जानलेवा क्षति पहुँचायी हो ।
2013 इराक में सिलसिलेवार बम धमाकों में 33 लोगों की मौत हुई।
2019 प्रधानमंत्री द्वारा अहमदाबाद में एक हजार पांच सौ बिस्‍तरों वाले सरदार वल्‍लभ भाई पटेल आयुर्विज्ञान और अनुसंधान संस्‍थान का उद्घाटन । यह अस्‍पताल आयुष्‍मान भारत योजना से जोड़ा जाएगा।
2019 जम्‍मू कश्‍मीर में नियंत्रण रेखा के पास सुरक्षा बलों की जवाबी कार्रवाई में पांच पाकिस्‍तानी सैनिक मारे गए।
2019 राम रहीम सहित चार को पत्रकार रामचन्‍द्र छत्रपति हत्याककांड में उम्रकैद व 50-50 हजार का जुर्माना, सीबीआइ कोर्ट ने सुनाई सजा।
2019 डेटा लीक / वेबसाइट का दावा : दुनियाभर के 77 करोड़ से ज्यादा ईमेल एड्रेस हैक, 2.1 करोड़ पासवर्ड भी लीक।

History today On thisday – Birth On 17 January
1860 रूस के लेखक आन्तवान चेख़ोफ़ का जन्म हुआ।
1863 आधुनिक रंगमंच को अपनी यथार्थवादी शैली से नया रूप देने वाले महान् रूसी रंगकर्मी 'कोंस्तेंतिन स्तानिस्लावस्की' का जन्म हुआ।
1888 बाबू गुलाबराय - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, निबन्धकार और व्यंग्यकार।
1905 डी. आर. कापरेकर - भारतीय गणितज्ञ।
1908 एल. वी. प्रसाद - भारतीय सिनेमा के सफल फ़िल्मकार, निर्माता-निर्देशक और अभिनेता।
1917 एम जी रामचंन्द्रन राजनेता एवं अभिनेता का जन्म।
1918 कमाल अमरोही, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक
1920 तुर्की के क्रांतिकारी कवि 'नाजिम हिकमत' का जन्म हुआ।
1923 रांगेय राघव हिन्दी साहित्यकार का जन्म।
1930 अरविंद कुमार, माधुरी और सर्वोत्तम पत्रिकाओं के प्रथम सम्पादक।
1941 महावीर सरन जैन, प्रसिद्ध लेखक।
1945 पटकथा लेखक और हिन्दी फ़िल्मों के गीतकार जावेद अख़्तर का जन्म।
1984 करण त्रिवेदी भारतीय टेलीविजन और थिएटर कलाकार हैं।

History today On thisday – Death On 17 January
1930 गौहर जान - भारतीय गायिका और नर्तकी थीं।
1951 ज्योति प्रसाद अग्रवाल - असम के प्रसिद्ध साहित्यकार, स्वतंत्रता सेनानी तथा फ़िल्म निर्माता।
2010भारत के प्रसिद्ध मार्क्सवादी राजनीतिज्ञ ज्योति बसु का निधन।
2011 महाराज कुमारी बिनोदिनी देवी मणिपुरी भाषा की भारतीय लेखिका थीं।
2014 सुचित्रा सेन, प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेत्री।
2014 सुनन्दा पुष्कर - बहुचर्चित इण्डो-कनाडाई उद्यमिता, व्यापारी और भारत के केन्द्रिय मन्त्री शशि थरूर की पत्नी थीं।
2016 वी॰ रामा राव - सिक्किम के पूर्व राज्यपाल थे।
2019 जजपा के राष्ट्रीय महासचिव व पूर्व मंत्री वेद सिंह मालिक का निधन, गुरुग्राम के मेंदाता अस्पताल में ली अंतिम सांस।

History today On thisday – Important Day's On 17 January
श्री रांगेय राघव जयन्ती ।
श्री डी.आर.कापरेकर जयन्ती।
श्री ज्योति बसु स्मृति दिवस।
स्वामी विवेकानंद जयन्ती (तिथि अनुसार )।
31वाँ राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा सप्ताह (National Road Safety Week) 11 जनवरी से 17 जनवरी तक ।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !