History On This Day - 18 February

todays-events-of-day

आज का इतिहास18 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 18 फरवरी के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 18 February
1614 जहांगीर ने मेवाड़ पर कब्जा किया।
1695 फ़्रांसीसी खोजी ला सेले ने टेक्सास में बस्ती बसाई।
1884 चार्ल्स गोल्डेन के नेतृत्व में ब्रिटिश फ़ौजें सुडान पहुँची।
1900 दक्षिण अफ़्रीकी युद्ध में पाई क्रोन्स ने ब्रिटिश फ़ौजों के सामने हथियार डाल दिए।
1905शामजी कृष्णवर्मा ने इंडिया होमरूल सोसायटी की स्थापना लंदन में की।
1911 एयर मेल की पहली आधिकारिक उड़ान इलाहाबाद में हुई, जो 10 कि.मी. की थी। विमान से पहली बार डाक पहुँचाने का काम भारत में हुआ, जिसमें 6500 पत्र नैनी ले जाए गये।
1915 प्रथम विश्वयुद्ध में जर्मनी ने इंग्लैंड की नाकेबन्दी की।
1926 फ़्रांस और स्पेन की संयुक्त सेना ने अमीर अब्दुल करीम रैफ़ी के नेतृत्व वाली मोरक्को की सेना के प्रतिरोध को कुचल दिया।
1930 लंबे वक्त तक हमारे सौरमंडल के नौवे ग्रह रहे प्लूटो की खोज क्लाइड टाॅमबामग ने की। बाद में प्लूटो से ग्रह का दर्जा वापस ले लिया ।
1943 नाजी सेना ने व्हाइट रोज आन्दोलन के सदस्यों को गिरफ़्तार किया।
1945 द्वितीय विश्वयुद्ध में इवा जिमा के लिए लड़ाई शुरू हुई।
1946 मुंबई में रॉयल इंडियन नेवी (नौसेना) का विद्रोह हुआ।
1954पहले चर्च आफ़ साइंटोलॉजी की स्थापना कैलिफ़ोर्निया में की गई।
1965 गाम्बिया देश को ब्रिटेन से स्वाधीनता मिली और आज के दिन को इस देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया।
1970 फ़िलिपीन्स में युवकों ने अमेरिकी सैन्य अड्डों के विरोध में अमेरिकी दूतावास पर धावा बोला।
1971 भारत ने अरवी सैटेलाइट स्टेशन के जरिये ब्रिटेन के साथ पहला उपग्रह सम्पर्क कायम किया।
1977 अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
1979 सहारा रेगिस्तान में पहली और अब तक के रिकार्ड में अंतिम बार हिमपात की घटना हुई।
1979 अमेरिका ने भारत को 1664 करोड़ रुपये का चेक दिया जो कि दुनिया में सबसे बड़ी रकम का चेक माना जाता है।
1983 यू.एस. के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी लूट की ऐसी घटना हुई, जिसमें 13 लोग मारे गये।
1988 बोरिस येल्तसिन सत्तारूढ़ कम्यूनिस्ट पार्टी के पोलित ब्यूरो से हटा दिये गए।
1989 अफ़ग़ान सरकार ने आपात स्थिति की घोषणा की।
1991 आयरिश रिपब्लिकन आर्मी ने विक्टोरिया स्टेशन पर हुए विस्फोट की ज़िम्मेदारी ली, जिसमें अनेक लोग हताहत हुए।
1996 लंदन के वेस्ट एन्ड इलाके में एक डबल-डेकर बस में बम धमाके से तीन लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।
1998 सी. सुब्रह्मणयम भारत रत्न से सम्मानित।
1999 भारत और बांग्लादेश के बीच बस सेवा पर समझौता हुआ।
1999 सं.रा. अमेरिका हथियार निर्यातक देशों की सूची में प्रथम स्थान पर घोषित।
2001 एफबीआई एजेंट रॉबर्ट हैनसेन को सोवियत संघ के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। दोषी ठहराये जाने के बाद उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गयी।
2002 फिजी के विद्रोही नेता जार्ज स्पेट की फ़ांसी की सज़ा को राष्ट्रपति ने उम्रक़ैद में बदला।
2003 दक्षिण कोरिया के प्रमुख शहर ताएगु में एक मेट्रो ट्रेन में आग लग जाने से 134 लोग मारे गये।
2006 फ़िलिस्तीन के राष्ट्रपति ने हमास के नेता इस्माइल हीनया को नई सरकार का गठन करने को कहा।
2006 भारत व पाकिस्तान के बीच थार एक्सप्रेस फिर से आरम्भ।
2007 दिल्ली से लाहौर जा रही समझौता एक्सप्रेस में बम धमाके में 68 लोग मारे गए।
2008 भारतीय रिजर्व बैंक ने स्विस बैंक यूडीएक एजी को देश में कारोबार करने की अनुमति दी।
2008 आठ साल के सैन्य शासन के बाद पाकिस्तान में आम चुनाव सम्पन्न हुए।
2009 लोकसभा में केन्द्रीय विश्वविद्यालय विधेयक 2009 पेश हुआ।
2014 यूक्रेन की राजधानी कीव में पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प में कम से कम 76 लोगों की मौत और सैंकड़ों लोग घायल।
2019 पुलवामा हमला बदला - जैश कमांडर कामरान और गाजी समेत तीन आतंकियों की मुठभेड़ में मौत।मेजर विभूति शंकर ढोंडियाल देहरादून , हवलदार श्योराम झूंझुनू , सिपाही हरिसिंह रेवाड़ी , पुलिसकर्मी अब्दुल रशीद कुपवाड़ा व सिपाही अजय कुमार हुए शहीद ।

History today On thisday – Birth On 18 February
1486 बंगाल के आध्यात्मिक गुरु एवं कवि चैतन्य महाप्रभु देव भक्तिकाल के प्रमुख संतों में से एक थे का जन्म हुआ।
1836 रामकृष्ण परमहंस उर्फ गदाधर चटर्जी - भारत के महान् संत एवं विचारक तथा स्वामी विवेकानन्द के गुरु।
1883 मदन लाल ढींगरा - भारतीय क्रांतिकारी।
1894रफ़ी अहमद क़िदवई, स्वतंत्रता सेनानी और राजनीतिज्ञ।
1899 जय नारायण व्यास - एक भारतीय राजनेता , स्वतन्त्रता सेनानी और राजस्थान के तीसरे मुख्यमंत्री थे। 
1925 हिन्दी की कथाकार एवं निबन्ध लेखिका कृष्णा सोबती का जन्म हुआ।
1926 नलिनी जयवंत - भारतीय सिनेमा की सुन्दर व प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
1927 अब्दुल हलीम जाफ़र ख़ाँ - संगीत की दुनिया में प्रसिद्ध सितार वादक थे।
1927ख़य्याम - बॉलीवुड के प्रसिद्ध संगीतकार।
1933 निम्मी - भारतीय हिन्दी फ़िल्मों की प्रसिद्ध अभिनेत्रियों में से एक।
1941 अमेरिका के गायक इमा थॉमस का जन्म हुआ।
1986 जिया माणेक - एक भारतीय अभिनेत्री ।

 
History today On thisday – Death On 18 February
1266 मामलुक साम्राज्य (गुलाम वंश) के आठवें सुल्तान नसीरुद्दीन मोहम्मद शाह का निधन हुआ।
1294 क़ुबलय ख़ान, मंगोल सेनापति ।
1405 तैमूर लंग ।
1546 मार्टिन लूथर, जर्मन धर्मसुधारक।
1977 अमेरिकी अभिनेता एंडी डिवाइन की मृत्यु हो गई।
2010निर्मल पांडे - फ़िल्म अभिनेता निधन हुआ।
2016 अब्दुल राशिद ख़ान- पद्म भूषण से सम्मानित हिंदुस्तानी शास्त्रीय गायक।

History today On thisday – Important Day's On 18 February
स्वामी दयानन्द सरस्वती जयन्ती (फाल्गुन कृष्णपक्ष दशमी )।
श्री रामकृष्ण परमहंस जयन्ती ।
श्री जय नारायण व्यास जयन्ती।
श्री चैतन्य महाप्रभु जयन्ती ।
विश्व पैंगोलिन दिवस ।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !