History On This Day - 22 February

todays-events-of-day

आज का इतिहास22 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 22 फरवरी के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 22 February
1495 फ़्रांस नरेश चार्ल्स आठवें के नेतृत्व में सेना नेपल्स, इटली पहुँची।
1724 स्वीडन और रूस ने आपसी सहायता सम्बन्धी समझौता किया।
1744 ट्यूलन की लड़ाई में संयुक्त फ्रेंको-स्पैनिश बेड़े द्वारा ब्रिटिश बेड़े को पराजित किया गया।
1746 फ्रांसीसी सेनाओं ने बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स पर कब्जा किया।
1775 यूरोपीय देश पौलेंड की राजधानी वारसा के बाहरी इलाकों से यहूदियों को निकाला गया।
1784 चीन के साथ व्यापार के लिए अमेरिका का पहला व्यापारिक पोत न्यूयॉर्क से रवाना।
1821 स्पेन ने फ्लोरिडा राज्य को 50 लाख डॉलर में अमेरिका को बेचा।
1845 ईस्ट इंडिया कम्पनी ने डच ईस्ट इंडिया कम्पनी से सेरामपोर और बालासोर को ख़रीदा।
1848 लुई फ़िलिप के शासन की असफलताओं के कारण पेरिस में विद्रोह हुआ।
1907 लंदन में टैक्सी मीटर वाली पहली कैब का संचालन।
1913 मैक्सिको के क्रान्तिकरी राष्टपति फ़्रैन्सिसको मैडेरो की सेना ने हत्या कर दी। इस घटना में उनके साथ उप-राष्ट्रपति पीनो स्वेरेज़ की भी हत्या हो गयी।
1935 व्हाइट हाउस पर हवाई जहाज़ों की उड़ान को प्रतिबंधित किया गया।
1942 द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान फ़िलिपीन्स में जनजातियों ने बड़ी संख्या में जापानी सैनिकों का सफाया कर दिया।
1964 घाना में एकदलीय शासन व्यवस्था लागू हुई।
1966 उगांडा के प्रधानमंत्री मिल्टन ओबेटे ने अपने मंत्रिमंडल के पाँच सहयोगियों की गिरफ़्तारी के आदेश दिए।
1967 इंडोनेशिया के राष्ट्रपति सुकारनो ने सारे अधिकार प्रधानमंत्री जनरल सोहारतो के हवाले कर दिए और केवल नाम के राष्ट्रपति बन कर रह गये।
1974 पाकिस्तान ने बांग्लादेश को मान्यता प्रदान की।
1975 इथोपिया में सैनिकों के साथ संघर्ष में दो हज़ार से अधिक छापामार मारे गये।
1979 कैरेबियाई द्वीप सेंट लुसिया ने ब्रिटेन से स्वतंत्रता हासिल की।
1980 अफगानिस्तान में सैनिक शासन (मार्शल लॉ ) लागू होने की घोषणा हुई।
1989 अमेरिका के राष्ट्रपति जार्ज बुश चीन, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा के लिए रवाना हुए।
1990 मंगोलिया की राजधानी उलनबटोरा से स्टालिन की अंतिम मूर्ति भी हटा दी गई।
1991 तत्कालीन अमरीकी राष्ट्रपति जॉर्ज बुश ने इराक को कुवैत से अपनी सेना हटाने को कहा और धमकी दी कि ऐसा ना करने पर अमरीका इराक पर हमला कर देगा।
1992 खार्तूम में हज़ारों शरणार्थियों के घर तोड़ दिये गए।
1995 उत्तरी आयरलैंड की समस्या का अंत करने के लिए ब्रिटेन एवं आयरलैंड के प्रधानमंत्री ने समझौता किया।
1996जर्मनी के एक शोध संस्थान में वैज्ञानिकों ने 112वें तत्त्व की खोज की।
1996 स्पेस शटल डिस्कवरी 75 का कक्षा में प्रक्षेपण।
1997 स्कॉटलैंड के रोसलिन संस्थान में शोधकर्ताओं की एक टीम ने पहली बार किसी स्तनधारी जीव से निकाली गई कोशिका से 'क्लोन' बनाने की घोषणा की।
1998 जापान के नगानो शहर में अठारवें शीतकालीन आेलंपिक खेल का समापन।
1999 भारत के प्रख्यात अर्थशास्त्री जगदीश भगवती कोलंबिया विश्वविद्यालय में भारतीय राजनीति अर्थव्यवस्था केंद्र के प्रमुख पद पर नियुक्त।
2005 ईरान में आये ज़बर्दस्त भूकम्प में 400 से अधिक लोग कालकवलित हुए।
2005 दक्षिण पूर्वी ईरान में भूकम्प से 500 मरे तथा 1000 घायल हुए।
2006 जापान ने भारत से मांस और अंडे सहित सभी कुक्कुट उत्पादों के आयात पर रोक लगायी।
2007 ब्रिटिश संसद में थैचर की कांस्य प्रतिमा स्थापित की गई।
2008 समकालीन भारतीय कला के संपादक एवं युवा आलोचक डॉ. ज्योतिष जोशी को देशीशंकर अवस्थी स्मृति सम्मान दिए जाने की घोषणा।
2008 ब्रिटेन व फ़्राँस ने ईरान के ख़िलाफ़ प्रतिबन्ध के लिए संशोधित प्रस्ताव सुरक्षा परिषद के समक्ष प्रस्तुत किया।
2011 न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च शहर में रिक्टर पैमाने पर 6.3 की तीव्रता वाले भूकंप से 181 लोगों की मौत।
2019 प्रधानमंत्री श्री मोदी ने सोल शांति पुरस्‍कार 2018 ग्रहण किया।
2019 वेनेजुएला राष्ट्रपति निकोलस मदुरो ने ब्राजील से लगी सीमा बंद की।
2019 जम्‍मू कश्‍मीर में बारामूला जिले के सोपोर में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में दो आतंकवादियों की मौत।
2019  जैश-ए-मोहम्मद के हेडक्वार्टर पर पाकिस्तान सरकार का कब्जा हुआ।

History today On thisday – Birth On 22 February
1732 अमेरिका के प्रथम राष्ट्रपति वाशिंगटन का जन्म।
1788 जर्मन दार्शनिक आर्थर शोपेन हावर का जन्म।
1856 स्वामी श्रद्धानन्द - भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी, समाज सुधारक, दलितों के हितैषी तथा स्त्री शिक्षा के समर्थक (2 फरवरी का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म नहीं)।
1857 स्काउट्स की अंतरराष्ट्रीय संस्था के संस्थापक राबर्ट बेडन पावेल लंदन के एक धार्मिक घराने में जन्मे।
1885 यतीन्द्र मोहन सेन गुप्त - भारतीय स्वाधीनता संग्राम के प्रमुख नायकों में से एक।
1889 स्वामी सहजानंद सरस्वती - भारत के राष्ट्रवादी नेता एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी।
1892 इंदुलाल याज्ञिक - गुजरात के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञ और 'ऑल इंडिया किसान सभा' के नेता।
1906 हुमायूँ कबीर, भारतीय शिक्षाविद् व राजनीतिज्ञ (मृत्यु- 1969)।
1906 सोहन लाल द्विवेदी - हिन्दी के प्रसिद्ध कवि।
1914 देवकान्त बरुआ - भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष थे।
1920 कमल कपूर - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
1922 एस. एच. रज़ा - भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर थे।

History today On thisday – Death On 22 February
1993 भगवत दयाल शर्मा - हरियाणा के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा उड़ीसा और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1944 कस्तूरबा गाँधी, महात्मा गांधी की पत्नी जो भारत में 'बा' के नाम से विख्यात हैं।
1958 भारत के विख्यात राजनीतिज्ञ, बुद्धिजीवी और साहित्यकार अबुल कलाम अहमद आज़ाद का 70 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
1982 जोश मलीहाबादी, भारत और पाकिस्तान के प्रसिद्ध उर्दू कवि ।

History today On thisday – Important Day's On 22 February
श्री वासुपूज्य भगवान जयन्ती (जैन , फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी )।
राबर्ट बेडन पावेल जयन्ती ।
श्रीमती कस्तूरबा गाँधी स्मृति दिवस ।
मौलाना अबुल कलाम अहमद स्मृति दिवस।
श्री भगवत दयाल शर्मा स्मृति दिवस ।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !