History On This Day - 04 March

todays-events-of-day

आज का इतिहास04 March को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 04 March के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 04 March
1789 अमेरिकी कांग्रेस की बैठक हुई और संविधान को लागू करने का एलान किया।
1797 जॉन एडम्स अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति बने, इससे पहले वे उपराष्ट्रपति थे।
1823 उस्मानी शासन और यूनान के बीच युद्ध में यूनानी सेना ने त्रिपोलिज़ा शहर में 12 हज़ार मुसलानों का नरसंहार किया।
1837 अमेरिका के तीसरे सबसे ज्यादा जनसंख्या वाले शहर शिकागो को शहर का दर्जा मिला।
1882 पूर्वी लंदन में पहली बार बिजली से चलने वाली ट्राम का संचालन हुआ।
1894 शंघाई में लगी भीषण आग में 1000 से ज्यादा घर तबा ह हुए।
1902 शिकागो में अमेरिकन ऑटोमोबाइल एसोसिएशन की स्थापना हुई।
1921 असहयोग आंदोलन में इस दिन ननकाना के एक गुरुद्वारे, जहाँ पर शान्तिपूर्ण ढंग से सभा का संचालन किया जा रहा था, पर सैनिकों के द्वारा गोली चलाने के कारण 70 लोगों की जानें गई।
1924 क्लेडॉन सन्नी का प्रसिद्ध गीत 'हैप्पी बर्थ डे टू यू' प्रकाशित हुआ।
1930 फ्रांस में आई भयानक बाढ़ से करीब 700 से ज्यादा लोगों की मौत हुई।
1931 ब्रिटिश वायसराय, गवर्नर-जनरल एडवर्ड फ्रेदेरिक्क लिन्द्ले वुड और मोहनदास करमचंद गाँधी जी की भेंट व राजनीतिक कैदियों की रिहाई और नमक के सर्वजन उपयोग की छूट को लेकर मंत्रणा और इकरारनामे की घोषणा।
1936 जर्मनी में पहली बार हिंडेनबर्ग हवाई जहाज ने आधिकारिक उड़ान भरी।
1951 नयी दिल्ली में पहले एशियाई खेलों का आयोजन हुआ।
1961 भारत के पहले विमान वाहक युद्धपोत आईएनएस विक्रांत की तैनाती हुई।
1977 रोमानिया में भूकंप से 1541 लोगों की मौत हुई।
1998 भारत के प्रकाश शाह सं.रा. महासचिव द्वारा बगदाद में विशेष प्रतिनिधि नियुक्त।
1999 संयुक्त राष्ट्र के कर्मचारियों को अपनी परित्यक्ता पत्नी एवं बच्चों को जीवन निर्वाह भत्ता देने की घोषणा।
2001 पुर्तगाल में एक पुल के क्षतिग्रस्त होने से 70 लोगों की मौत हुई।
2001 तालिबान ने मूर्तियों को ख़रीदने की ईरान की पेशकश ठुकराई।
2002 राष्ट्रमंडल में जिम्बाब्वे के ख़िलाफ़ प्रस्ताव नामंजूर।
2002 अफ़ग़ानिस्तान में भूस्खलन से 150 मरे।
2003 नाइजीरिया के कब्बी राज्य में एक नौका के नाइजर नदी में डूब जाने से 80 व्यक्ति मारे गये।
2008 तेलंगाना राज्य के गठन में हो रही देरी से नाराज़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टी.आर.एस) के विधायकों ने आन्ध्र प्रदेश विधानमण्डल की सदस्यता से इस्तीफा दिया।
2008 हिन्दी के प्रसिद्ध विद्वान् डॉ. मदन लाल मधु को प्रतिष्ठित सम्मान मीडिया यूनियन ने स्वर्णाक्षर पुरस्कार से सम्मानित किया।
2008 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने ईरान के ख़िलाफ़ नई पाबंदियाँ लागू की।
2009 रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया ने प्रमुख ब्याज दरों में आधा प्रतिशत की कटौती की घोषणा की।
2009 पटना उच्च न्यायालय के चन्दमौली कुमार प्रसाद को इलाहाबाद उच्च न्यायालय व कर्नाटक उच्च न्यायालय को न्यायधीश दीपक वर्मा को राजस्थान उच्च न्यायालय का मुख्य न्यायधीश बनाया गया है।
2009 राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने नवीन चावला के मुख्यचुनाव आयुक्त पद पर नियुक्ति को मंज़ूरी दी।
2009 राजस्थान के पोखरन से ब्रह्मोस मिसाइल के नये संस्करण का परीक्षण किया गया।
2012 कांगो गणराज्य में युद्धक सामग्रियों के मलबे में विस्फोट से करीब 250 लोगों की मौत हुई।
2012 व्लादिमिर पुतिन ने रुस के राष्ट्रपति पद का चुनाव जीता।
2013 इराक में हुए एक हमले में 40 सीरियाई सैनिकों की मौत हुई।
2013 पंजाब के जालंधर में सड़क दुर्घटना में 11 बच्चों की मौत हुई।
2019 बलूचिस्तान में भारी बर्फबारी और बारिश के चलते 10 की मौत, सैकड़ों परिवारों को बचाया गया।
2019 नागालैंड में अवैध खनन में शामिल चार मजदूरों की खदान धंसने से मौत।
2019 भिवानी गांव कालुवास के बॉक्सर मनजीत पंघाल ने अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग में ब्रॉन्ज जीता।

History today On thisday – Birth On 04 March
1856 तोरु दत्त - अंग्रेज़ी भाषा की सर्वश्रेष्ठ प्रतिभासम्पन्न कवयित्री।
1881 रामनरेश त्रिपाठी, प्राक्छायावादी युग के महत्त्वपूर्ण कवि।
1886 बलुसु संबमूर्ति, मद्रास के प्रमुख स्वतंत्रता सेनानी।
1921 हिंदी के लोकप्रिय साहित्यकार फणीश्वरनाथ रेणु का जन्म हुआ।
1922 दीना पाठक, प्रसिद्ध गुजराती रंगमंच और फ़िल्म अभिनेत्री।
1929 कोमल कोठारी - राजस्थान के ऐसे व्यक्ति, जो राजस्थानी लोक गीतों व कथाओं आदि के संकलन एवं शोध हेतु समर्पित थे।
1980 रोहन बोपन्ना, भारतीय टेनिस खिलाड़ी।
1980 कामालिनी मुखर्जी, भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री।
1986 बांग्लादेश के ऑलराउंडर महमुदुल्लाह का जन्म हुआ। उन्होंने 2015 विश्व कप में लगातार दो शतक जड़े। वह ऐसा करने वाले बांग्लादेश के पहले बल्लेबाज बने।

History today On thisday – Death On 04 March
1899 ठाकुर जगमोहन सिंह - मध्य प्रदेश स्थित विजयराघवगढ़ के राजकुमार और प्रसिद्ध साहित्यकार।
1928 सत्येन्द्र प्रसन्न सिन्हा - प्रसिद्ध भारतीय अधिवक्ता और राजनेता।
1939 लाला हरदयाल - भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी और 'गदर पार्टी' के संस्थापक।
2007 सुनील कुमार महतो, भारतीय सांसद।
2016 पी. ए. संगमा - भारत के राजनीतिज्ञों में से एक थे।

History today On thisday – Important Day's On 04 March
श्री पूर्ण ऐजिटक संगमा (पी.ए.संगमा) स्मृति दिवस।
लाला हरदयाल स्मृति दिवस ।
राष्ट्रीय सुरक्षा दिवस ( औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा )।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !