History On This Day - 09 March

todays-events-of-day

आज का इतिहास09 March को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 09 March के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 09 March
1776 अर्थशास्त्र पर एडम स्मिथ की मशहूर पुस्तक 'द वेल्थ ऑफ नेशन्स' का प्रकाशन हुआ।
1822 चार्ल्स एग ग्राहम ने पहली बार नकली दांतो का पेटेंट कराया।
1860 जापान ने पहली बार अमेरिका में अपना राजदूत नियुक्त किया।
1916 जर्मनी ने पुर्तगाल के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
1918 रूसी बोल्शेविक पार्टी कम्युनिस्ट पार्टी बनी।
1959 दुनिया में सबसे ज्‍यादा पसंद की जाने वाली बार्बी डॉल ने न्‍यूयार्क के अमेरिकन टॉय फेयर में अपनी जिंदगी शुरू की।
1861 50, 100 और 1000 डॉलर की मुद्रा को शामिल किया गया।
1961 'डमी मानव' के साथ रूसी अंतरिक्ष यान स्पूतनिक 9 का सफल प्रक्षेपण हुआ।
1967 तत्कालीन सोवियत संघ के नेता जोसेफ स्टैलिन की पुत्री स्वेतलाना अलीलुयेवा देश छोड़ कर चली गई थीं।
1973 उत्तरी आयरलैंड में हुए एक जनमत संग्रह में जनता ने ब्रिटेन के साथ रहने के पक्ष में वोट डाला था।
1976 जर्मनी के कवालेसे में केबल कार दुर्घटना में 42 लोगों की मौत हुई।
1977 अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन में हनाफी मुस्लिम गुट ने तीन इमारतों पर हमला कर 149 लोगों को बंधक बनाया, दो की हत्या की।
1999 ब्रिटिश उद्योगपति स्वराज पाल को सेंट्रल बर्मिघम विश्वविद्यालय द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि प्रदान की गयी ।
1999 फ़्रांसिस्को फ़्लोरेस अल सल्वाडोर (द. अमेरिका) के राष्ट्रपति चुने गये।
2003 पेरू के पूर्व राष्ट्रपति अलवर्टो फूजीमोरी के ख़िलाफ़ इंटरपोल ने गिरफ़्तारी का वारंट जारी किया।
2004 पाकिस्तान ने 2000 किमी. की मारक क्षमता वाले सतह तक मार करने वाले 'शाहीन-2' (हत्फ-6) प्रक्षेपास्त्र का सफल परीक्षण किया।
2005 थाक्सिन शिनवात्रा दूसरे कार्यकाल के लिए थाइलैंड के प्रधानमंत्री चुने गये।
2007 ब्रिटेन में भारतीय डॉक्टरों को भेदभाव वाले प्रवासी नियमों पर क़ानूनी कामयाबी मिली
2008 गोवा के राज्यपाल एस.सी.जमीर ने महाराष्ट्र के राज्यपाल का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण किया।
2008 मलेशिया में हुए संसदीय चुनाव में पूर्व प्रधानमंत्री अब्दुल्ला अहमद बदावी पराजित हुए।
2009 तमिलनाडु ने पश्चिम बंगाल को 66 रनों से पराजित कर विजय हरारे ट्राफी जीती।
2018 बिप्लब कुमार देब ने भारतीय राज्य त्रिपुरा के दसवें मुख्यमन्त्री के रूप में शपथ ली।
2019 अमेरीकी स्पेस एजेंसी नासा के लुनार रिकॉनसांईस ऑर्बिटर यान नेपृथ्वी से नजर आने वाले चन्द्रमा हिस्से में पानी के अणु खोजने में सफलता पाई।

History today On thisday – Birth On 09 March
1454 इटली के घुमक्कड़ नाविक अमेरिगो वेसपुची का जन्म हुआ। उन्हीं के नाम अमेरिगो की वजह से आज अमेरिका का नाम अमेरिका है।
1915 डॉ. नगेन्द्र, भारत के प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1930 सोली जहांगीर सोराबजी, प्रख्यात भारतीय विधिवेत्ता और भारत के पूर्व महान्यायवादी हैं।
1931 कर्ण सिंह, भारतीय राजनेता और लेखक ।
1934 यूरी गागरीन, भूतपूर्व सोवियत संघ के विमान चालक और अंतरिक्षयात्री।
1938 हरिकृष्ण देवसरे, प्रसिद्ध बाल साहित्यकार एवं संपादक।
1951 उस्ताद ज़ाकिर हुसैन, भारत के मशहूर तबला वादक।
1956 शशि थरूर भारतीय राजनीतिज्ञ और पूर्व राजनयिक ।
1985 पार्थिव पटेल, भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी।
1996 दरशील सफ़ारी, भारतीय बाल कलाकार।

History today On thisday – Death On 09 March
1564 इटली के प्रसिद्ध शायर, मूर्तिकार और वास्तुविद माईकल एंजलो का निधन हुआ।
1915 जीव विज्ञान के विशेष जान हेनीफ़ेबर का निधन हुआ। जिन्होंने यह दृष्टिकोण पेश किया कि ज़मीन के कीड़े मकोड़े और जानवर अपनी रक्षा के लिए अपनी प्रवृत्ति में पायी जाने वाली व्यवस्था से लाभ उठाते हैं।
1941 जार्ज अब्राहम ग्रियर्सन - प्रसिद्ध इतिहासकार, अंग्रेज़ी साहित्यकार तथा अन्वेषक।
1968 हरिशंकर शर्मा - भारत के प्रसिद्ध साहित्यकार, कवि, लेखक, व्यंग्यकार और पत्रकार।
1969 हारमसजी पेरोशा मोदी, टाटा समूह और भारत के एक प्रशासक के साथ जुड़े एक प्रख्यात पारसी व्यापारी थे।
1971 के. आसिफ़, प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1992 इस्राईल और लिकूड पार्टी के संस्थापकों में से एक मनाख़िम बेगिन की मृत्यु हुई।
1994 देविका रानी, भारतीय अभिनेत्री।
1997 बी. जी. रेड्डी, मद्रास विधान सभा के सदस्य थे।
2012 जॉय मुखर्जी - हिन्दी फ़िल्मों के मशहूर अभिनेता और निर्माता निर्देशक।
2019 अयोध्या राममंदिर आंदोलन में अग्रणी भूमिका निभाने वाले श्रीराम जन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य एवं सुग्रीव किला पीठाधीश्वर ज. गु. रामानुजाचार्य महंत पुरुषोत्तमाचार्य।

History today On thisday – Important Day's On 09 March
श्री चैतन्य महाप्रभु जयन्ती।
हजरत अली जयन्ती।
उस्ताद जाकिर हुसैन जन्म दिवस ।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !