History On This Day - 16 March

todays-events-of-day

आज का इतिहास16 March को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 16 March के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 16 March
1527 बाबर ने खानवा के युद्ध में राणा सांगा को हराया। बाद में अपने ही विश्वासपात्र के जहर देने से सांगा की मौत हुई थी।
1690 फ्रांस किंग लुईस चौदहवें ने आयरलैंड में सेना भेजी।
1730  विलियम चार्ल्स हेनरी फ्रिसो को दरेन्थे का वायसराय नियुक्त किया गया।
1815 विलियम I नीदरलैंड का राजा बना।
1827 फ्रीडम जर्नल, संयुक्त राज्य अमेरिका में पहली अफ्रीकी-अमेरिकी स्वामित्व वाली प्रकाशित अखबार, जॉन रूस्सवरम द्वारा न्यूयॉर्क शहर में स्थापित किया गयी।
1830 लंदन में स्कॉटलैंड याई पुलिस का पुनर्गठन किया गया।
1831 ह्यूचबैक ऑफ नोट्रे-डेम विक्टर ह्यूगो द्वारा पहली बार प्रकाशित किया गया था।
1843 पेट्रोपोलिस शहर ब्राजील की सरकार द्वारा स्थापित किया गया।
1846 अमृतसर संधि के मुताबिक कश्मीर का आधिपत्य जम्मू के हिंदू राजा गुलाब सिंह के अधीन कर दिया गया।
1867 एंटीसेप्टिक सर्जरी की खोज की रूपरेखा यूसुफ लिस्टर द्वारा एक लेख, पहली बार "द लैनसेट" में प्रकाशित की गयी।
1883 सूज़न हेहर्स्‍ट एक फार्मेसी कॉलेज की पहली अमेरिकी महिला स्नातक बनी।
1907 विश्व का सबसे बड़ा क्रूजर ब्रिटिश इनविसिबल का निर्माण ग्लासगो में हुआ।
1916 अमेरिक और कनाडा के बीच प्रवासी पक्षियों को लेकर करार हुआ।
1922 सुल्तान फोआद प्रथम मिस्र के सुल्तान बने, इंग्लैंड ने मिस्र को मान्यता दी।
1939 जर्मनी ने चेकोस्लोवाकिया पर कब्जा किया।
1942 V-2 रॉकेट का लांच किया गया, लेकिन उसी दौरान इसमें ब्‍लास्‍ट हो गया।
1959 इराक और सोवियत संघ ने आर्थिक एवं तकनीक समझौते पर हस्ताक्षर किये।
1966 अमेरिका ने मानवयुक्त अंतरिक्ष यान जेमिनी 8 लांच किया।
1976 आठ सालों तक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री और 13 वर्षों तक लेबर पार्टी के नेता रहे, हैरल्ड विल्सन ने त्यागपत्र देकर सबको चौंका दिया था।
1982 रूस ने पश्चिम यूरोप में नए परमाणु मिसाइलों की तैनाती रोकने की घोषणा की।
1988 जहरीली गैस को किस तरह केमिकल हथियार बनाया जा सकता है, इसका पता चला। जब इराक ने अपने ही हजारों कुर्द नागरिकों को रासायनिक हथियार से मार दिया।
1989 मिस्र में चिपोज के पिरामिड में 4400 साल पुरानी ममी मिली।
1995 नासा अंतरिक्ष यात्री नॉर्मन रूसी अंतरिक्ष स्टेशन मीर का दौरा करने वाले पहले अमेरिकी बने।
1998 चीनी राष्ट्रपति जियांग जेमिन अगले कार्यकाल के लिए पुन: राष्ट्रपति निर्वाचित।
2003 ग्रीन स्मिथ दक्षिण अफ़्रीका के क्रिकेट टीम के कप्तान बने।
2004 रूस में नौ मंजिला इमारत में विस्फोट, 21 मरे।
2005 संयुक्त राष्ट्र संघ के महासचिव कोफ़ी अन्नान ने सुपाचयी पानिचपकड़ी को अंकटाड का नया अध्यक्ष नामांकित किया।
2006 संयुक्त राष्ट्र की महासभा ने संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार समिति के गठन के लिए सर्वसम्मति से वोट दिया।
2006 चुनाव के तीन महिने बाद ईराक की नयी संसद ने शपथ ग्रहण की।
2007 एक ओवर में छह छक्के लगाकर दक्षिण अफ़्रीका के हर्शेल गिब्स ने विश्व रिकार्ड बनाया।
2008 मुद्रास्फीति विगत नौ महीने के उच्चतम स्तर 5.11 फ़ीसदी पर पहुँची।
2008 परवेज मुशर्रफ़ ने पाकिस्तान में सज़ा-ए-मौत पा चुके भारतीय नागरिक सबरजीत सिंह के डेथ वारंट पर दस्तखत किये। जेल में हमले के बाद 2 मई , 2013 को सरबजीत की मौत।
2008 वेन जियावाओ को दुबारा चीन का प्रधानमंत्री चुना गया।
2009 विदेश मंत्रालय में विशेष सचिव सरत सब्बरवाल पाक में भारत के नये उच्चायुक्त नियुक्त हुए।
2009 शिवालिक वर्ग के तीन स्टाल्थ फ्रिगेटो में अमेरिकी इंजनों को लगाने पर अमेरिकी प्रशासन ने रोक लगाई।
2012 भारत के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक बनाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
2013 पाकिस्तान के रावलपिंडी में बस दुर्घटना के कारण 24 सैनिक मरे।
2014 क्रीमिया के लोगों ने यूक्रेन छोड़कर रूस में शामिल होने के पक्ष में मतदान किया।
2019 राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने लोक गायिका तीजन बाई, पर्वतारोही बछेन्द्री पाल, अभिनेता मनोज बाजपेयी, क्रिकेटर गौतम गंभीर, फुटबॉलर सुनील छेत्री और दिवंगत वरिष्ठ पत्रकार देवेन्द्र स्वरूप सहित 54 हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किए।

History today On thisday – Birth On 16 March
1693 मल्हारराव होल्कर - इंदौर के होल्कर वंश के प्रवर्तक थे।
1901 पोट्टि श्रीरामुलु - गाँधी जी के अनुयायी स्वतन्त्रता सेनानी थे।
1906 अम्बिका प्रसाद दिव्य - भारत के जाने-माने शिक्षाविद और हिन्दी साहित्यकार।
1910 भारत और इंग्लैंड, दोनों के लिए खेलने वाले एकमात्र क्रिकेटर इ फ्तिकार अली खान पटौदी का जन्म हुआ ।
1916 दयाकिशन सप्रू - हिन्दी सिनेमा के प्रसिद्ध खलनायक तथा फ़िल्म निर्माता थे।

History today On thisday – Death On 16 March
1947 अयोध्यासिंह उपाध्याय, प्रसिद्ध कवि, साहित्यकार
1955 विजयानन्द त्रिपाठी - प्रसिद्ध हिन्दी साहित्यकार।
1999 फैंटम जैसे हास्य चरित्र के जनक लियोन ली फ़ाक का निधन।

History today On thisday – Important Day's On 16 March
विश्व खसरा दिवस ।
राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस ।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !