History On This Day - 05 April

todays-events-of-day

आज का इतिहास05 April को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 05 April के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

 
History today On thisday – Important event On 05 April
1585 हॉलैंड के हारलम नगर में इसी नाम से प्रसिद्ध जनसंहार हुआ जो इस देश के स्वतंत्रता संग्रामियों का केंद्र था।
1645 यूरोप के दो शक्तिशाली देशों ब्रिटेन और हॉलैंड के बीच दो वर्षों तक चलने वाला समुद्री युद्ध समाप्त हुआ।
1722 जेकब रोजरविन ने पूर्वी आयरलैंड की खोज की।
1843 ब्रिटेन की महरानी विक्टोरिया ने हॉन्गकॉन्ग को ब्रिटिश कॉलनी में शामिल किए जाने की घोषणा की।
1930 महात्मा गांधी अपने अनुयायियों के साथ नमक कानून तोडऩे के लिए दांडी पहुंचे।
1949 भारत स्काउट एण्ड गाइड की स्थापना हुई (कन्फर्म नहीं )।
1955 विस्टन चर्चिल ने ब्रिटिश प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा दिया।
1956 पश्चिमी फ़िलिस्तीन के गज़्ज़ा क्षेत्र पर ज़ायोनी शासन की भयानक गोलीबारी समाप्त हुई।
1957 देश और दुनिया में पहली बार लोकतांत्रिक तरीके से केरल में संपन्न चुनाव के बाद कम्युनिस्ट पार्टी सत्ता में आई और ईएमएस नम्बूदरीपाद ने मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण किया।
1961 भारत सरकार की ओर से प्रायोजित पहली 'इंडियन ड्रग्स एंड फार्मास्यूटिकल लिमिटेड कंपनी' की स्थापना हुई।
1964 नौसेना ने पहली बार राष्ट्रीय समुद्री दिवस मनाया।
1975 सउदी अरब के राजा फैजल की हत्या हुई।
1979 बम्बई (अब मुंबई) में पहले भारतीय नौसेना संग्रहालय की औपचारिक रूप से शुरुआत हुई।
1991 अंतरिक्ष यान एसटीएस 37 (अटलांटिस 8) का प्रक्षेपण हुआ।
1999 मलेशिया में हेंड्रा नामक वायरस से बचाव के लिए 8 लाख 30 हजार सुअरों की सामूहिक हत्या करने की शुरुआत की गई।
1999 इराक में वियाग्रा पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा ।
2001 जासूसी विमान प्रकरण में संयुक्त राज्य अमेरिका ने घुटने टेके, चीन के समक्ष खेद प्रकट, संयुक्त राष्ट्र संघ की टीम मिलोसेविच को गिरफ़्तार करने के लिए बेलग्रेड पहुँची।
2002 भारत, म्यांमार व थाइलैंड के बीच मोरे-कलावा-मांडले सड़क परियोजना पूरी करने हेतु सहमति।
2003 अमेरिकी संसद में पाक की आर्थिक मदद में कटौती का प्रस्ताव पेश।
2006 सिंगापुर में 45 भारतीयों को आव्रजन अपराधों में गिरफ़्तार किया गया।
2007 ईरान ने 15 ब्रिटिश नौसैनिकों को रिहा किया।
2008 इंदौर के विशेष आर्थिक क्षेत्र (सेज) की अनमोदन समिति ने एक अरब चार करोड़ रुपये के तीन प्रस्तावों को मंजूरी दी।
2008 पार्वती ओमनाकुट्टन फेमिना मिस इंडिया बनी।
2008 इराक में हुए आत्मघाती हमले में 9 लोग मारे गए। 
2008 अफ़ग़ानिस्तान में भारतीय सीरियलों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध लगा।
2010 नक्सलियों द्वारा किए गए अब तक के सबसे भीषण हमले में छत्तीसगढ़, भारत के दंतेबाड़ा में सीआरपीएफ के 73 जवानों की मृत्यु हो गई।
2010 पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की तीन सदस्यीय पीठ ने विकलांगता पेंशन के दावों पर व्यवस्था देते हुए कहा कि सेना से जुड़े लोगों के अवकाश के दौरान यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो उसे ड्यूटी पर ही समझा जाए।
2010 अमेरिकी राज्य वेस्ट वर्जीनिया के कोयला खदान में विस्फोट से 22 लोगों की मौत हुयी।
2019 जम्‍मू-कश्‍मीर में 22 अलगाववादी नेताओं सहित 900 से अधिक लोगों की सुरक्षा हटाई गई।
2019 मालदीव में नयी संसद के चुनाव के लिए मतदान ।
2019 आईजू द्वीप (जापान ) में भूकंप के 5.8 की तीव्रता झटके ।
2019 हरियाणा: कोसली (भाकली गांव की ) प्रीति यादव ने मिस टिन एशिया कांटिनेंट का ताज हासिल किया।

History today On thisday – Birth On 05 April
1479 गुरु अमरदास - सिक्खों के तीसरे गुरु, जो 73 वर्ष की उम्र में गुरु नियुक्‍त हुए थे (कन्फर्म नहीं )।
1588 ब्रिटेन के प्रसिद्ध दर्शनशास्त्री थामस हाब्स Thomas habbes का जन्म हुआ।
1908 जगजीवन राम- राजनेता , सामाजिक कार्यकर्ता, सांसद और कैबिनेट मंत्री के रूप में देश की आजीवन सेवा की।
1920 रफ़ीक़ ज़करिया- राजनेता ।
1953 ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कोच जॉन बुचनन का क्वींसलैंड में जन्म हुआ। उनकी कोचिंग में ऑस्ट्रेलिया ने लगातार 16 टेस्ट मैच जीतने का रिकॉर्ड कायम किया।

History today On thisday – Death On 05 April
1922 पंडिता रमाबाई - प्रख्यात भारतीय विदुषी महिला और समाज सुधारक।
1940 महात्मा गांधी के करीबी मित्र और समाज सुधारक सी एफ एन्ड्रयूज का निधन हुआ।
1989पन्नालाल पटेल- गुजराती भाषा के जानेमाने साहित्यकार थे।
1993 मशहूर बॉलीवुड अभिनेत्री दिव्या भारती की रहस्यमय तरीके से मौत हो गई।
2008 हिन्दी के प्रख्यात आलोचक डॉ. बच्चन सिंह का निधन। 
2015 अमेरिकी अभिनेत्री जूलिया विल्सन का निधन हुआ।

History today On thisday – Important Day's On 05 April
पाम रविवार 2020 (ईसाई)।
पंडिता रमाबाई स्मृति दिवस ।
श्री जगजीवन राम जयन्ती (समता दिवस) ।
राष्ट्रीय सामुदायिक दिवस (कन्फर्म नहीं)।
राष्ट्रीय समुद्री दिवस / राष्ट्रीय मैरीटाइम (नौवहन) दिवस ।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !