History On This Day - 22 April

todays-events-of-day

आज का इतिहास22 April को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 22 April के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 22 April
1500 पुर्तगाली नाविक पेड्रो अलवेयर कैब्राल ने ब्राजील की खोज की।
1517 तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1521 फ्रांसीसी सम्राट फ्रेंकाइस प्रथम ने स्पेन पर आक्रमण की घोषणा की।
1673 न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1728  पेरियर डी मैरविक्स ''पेरिस में ले ट्रायमफे डे प्लूटस का उद्घाटन हुआ
1760 वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1769 मैडम डु बैरी किंग लुई XV की "आधिकारिक" मालकिन बनी।
1792 अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन ने यूरोप के युद्ध में अमेरिकी तटस्थता की घोषणा की।
1793 जॉर्ज वॉशिंगटन ने तटस्थता घोषणा पर हस्ताक्षर किए।
1837 दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1895 क्यूबा वासियों ने स्पेन के साम्राज्यवाद से छुटकारा पाने के लिए पुन: व्रिदोह किया।
1905 रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
1906 यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरूआत हुई।
1915 प्रथम विश्व युद्ध के दौरान जर्मन सेना ने पहली बार जहरीली गैस का इस्तेमाल किया।
1921 स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने देश सेवा के लिए भारतीय सिविल सेवा की नौकरी से इस्तीफा दिया।
1924 रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1926 पर्सिया, तुर्की और अफगानिस्तान के बीच सुरक्षा संधि पर हस्ताक्षर किए गए।
1931 मिस्र और इराक ने शांति समझौते पर हस्ताक्षर किए।
1944 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान मित्र राष्ट्रों ने न्यू गिनी में जापानी के खिलाफ एक बड़े हमले की शुरुआत की।
1948 अवैध इस्राईल के गठन के दौरान ज़ायोनियों ने पश्चिमोत्तरी फ़िलिस्तीन के तटवर्ती नगर हैफ़ा पर आक्रमण किया जिसमें 500 फ़िलिस्तीनी शहीद और 200 घायल हो गये।
1954 तत्कालीन सोवियत रूस यूनेस्को में शामिल हुआ।
1958 एडमिरल आर डी कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने।
1961 अलजीरिया की राजधानी में फ़्रांस की विशेष सेना ने कम से कम 1200 लोगों की हत्या की।
1963 देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1966 तत्कालीन सोवियत रूस ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया।
1970 बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1970 पृथ्वी पर मौजूद पेड़-पौधों और जीव-जन्तुओं को बचाने और दुनियाभर में पर्यावरण के प्रति जागरुकता बढ़ाने के लक्ष्य के लिए अमेरिका के लाखों लोगों ने पहली बार ‘पृथ्वी दिवस’ यानि 'अर्थ डे' मनाया।
1977 आॅप्टिकल फाइबरको पहली बार टेलीफोन ट्रैफिक में यूज किया गया।
1983 अंतरिक्ष यान सोयूज टी-8 पृथ्वी पर लौटा।
1992 मैक्सिको में सीवर गैस विस्फोट में करीब 200 लोगों की मौत हुई।
1993 इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
2002 पाकिस्तान में पर्ल हत्याकांड की सुनवाई प्रारम्भ।
2004 उत्तर कोरिया में ट्रेनों की भीषण टक्कर, लगभग 3000 हताहत।
2005 बांडुंग (इंडोनेशिया) में 50 वर्षों के बाद दूसरा एशियाई-अफ़्रीकी सम्मेलन आरम्भ।
2006 इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 भाजपा के महासचिव गोपीनाथ मुण्डे ने अपना इस्तीफ़ा वापस लिया।
2008 रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को लुडविग नोबल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
2010 दिल्ली के ज़िला एवं सत्र न्यायालय के न्यायाधीश एसपी गर्ग ने वर्ष 1996 में लाजपत नगर बाज़ार में हुए विस्फ़ोट मामले में दोषी छह लोगों में से तीन मोहम्मद नौशाद, मोहम्मद अली बट्ट और मिर्जा निशार हुसैन को मौत की सज़ा सुनायी।
2010 लंबे समय से इनकार करते आ रहे चीन ने ब्रह्मपुत्र नदी पर तिब्बत के पास सांग्पो में बांध बनाने की बात स्वीकार कर ली।
2012 लंदन मैराथन के दौरान एक 30 वर्षीय महिला प्रतिभागी की अचानक गिरकर मौत हुई।
2015 उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
2019 श्रीलंका- कोलंबो में एक चर्च के पास फिर धमाका, बस स्टेशन पर 87 डेटोनेटर भी मिले , आपातकाल की घोषणा।

History today On thisday – Birth On 22 April
1760 अकबर द्वितीय - मुग़ल वंश का 18वाँ बादशाह था।
1851 सर गंगा राम - प्रसिद्ध इंजीनियर, समाजसेवी और भारत में हरित क्रांति के नायक थे।
1870 रूस के मार्क्सवादी विचारक व्लादिमीर लेनिन का जन्म हुआ। लेनिन ने रुसी कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना की और 1917 में हुई रुसी क्रांति का नेतृत्व किया।
1891 भारत की प्रथम महिला सांसद: राधाबाई सुबारायन।
1914 बी. आर. चोपड़ा - हिन्दी फ़िल्म निर्माता-निर्देशक।
1916 कानन देवी - भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री, गायिका और फ़िल्म निर्माता।
1929 ऊषा किरण - हिन्दी फ़िल्मों की एक अभिनेत्री ।
1936 पी. चंद्रशेखर राव, अंतरराष्ट्रीय न्यायालय में समुद्र के क़ानून के न्यायाधीश ।
1947 वीरेंद्र भाटिया - समाजवादी पार्टी के एक राजनेता थे ।
1952 कमला प्रसाद बिसेसर - भारतीय मूल की कैरेबियन द्वीप त्रिनिनाद एवं टोबैगो की महिला प्रधानमंत्री।
1974 चेतन भगत- मशहूर उपन्यास लेखक।

History today On thisday – Death On 22 April
1969 जोगेशचंद्र चटर्जी - 'काकोरी कांड' के प्रसिद्ध क्रांतिकारी थे।
1980 मंगूराम - समाज सुधारक थे।
2001 महमूद अली ख़ाँ - भारत के प्रसिद्ध राजनीतिज्ञों में से एक तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
2013 जे एस वर्मा भारत के सर्वोच्च न्यायालय के भूतपूर्व न्यायाधीश रहे।
2013 लालगुड़ी जयरमण - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।

History today On thisday – Important Day's On 22 April
मेला पिंजौर (हरियाणा )।
श्री जोगेश चन्द्र चटर्जी स्मृति दिवस ।
विश्व वसुन्धरा / पृथ्वी दिवस।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !