History On This Day - 30 April

todays-events-of-day

आज का इतिहास30 April को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 30 April के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

 
History today On thisday – Important event On 30 April
1563 यहूदियों को चार्ल्स VI के आदेश पर फ्रांस से निकाला गया।
1598 अमेरिका में पहली बार थियेटर का आयोजन हुआ।
1789 जॉर्ज वॉशिंगटन प्रथम सर्वसम्मति से अमेरिका के पहले राष्ट्रपति चुने गए।
1863 ईस्ट इंडिया कंपनी के अधिकार वाली भारतीय नौसेना को ब्रिटिश नौसेना में भेजा गया।
1864 न्यूयॉर्क अमेरिका का ऐसा राज्य बना जहां शिकार के लिए लाइसेंस फीस लागू किया गया।
1904 पहली बार आइसक्रीम कोन का डेब्यू हुआ।
1908 खुदीराम बोस और प्रफुल्ल चाकी ने मुजफ्फरपुर में किंग्सफोर्ड के मजिस्ट्रेट की हत्या करने के लिए बम फेंका।
1945 जर्मन तानाशाह हिटलर एवं उसकी पत्नी इवा ब्राउन द्वारा आत्महत्या।
1956 अमेरिका के पूर्व उप राष्ट्रपति और सीनेटर एल्बेन बार्कली की वर्जीनिया में एक भाषण के दौरान मौत हुई।
1973 अमेरिका के राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने वॉटरगेट कांड की जिम्मेदारी ली थी।
1975 वियतनाम युद्ध का अंत हुआ।
1985 अमेरिकी पर्वतारोही रिचर्ड डिक बॉस (55 वर्ष) माउंट एवरेस्ट पर सर्वाधिक उम्र में चढ़ने वाले व्यक्ति बने।
1991 अंडमान में ज्वालामुखी फटा।
1991 बांग्लादेश में भीषण चक्रवात में सवा लाख से अधिक लोगों की मौत और 90 लाख लोग बेघर हुए।
1993 सीईआरएन ने वल्र्ड वाइड वेब (WWW) सॉफ्टवेयर को सार्वजनिक डोमेन में रखा।
1999 लेविंस्की-क्लिंटन मामले को दुनिया के सामने लाने वाले पत्रकार माइकल इशिकॉफ़ को अंग्रेज़ी साप्ताहिक पत्रिका न्यूज वीक का 'नेशनल मैंगनीज अवार्ड' प्रदान किया गया, हिन्द महासागर के द्वीप कोमोरोस में सेना द्वारा सत्ता पर कब्ज़ा।
2000 आतंकवाद से निपटने के लिए सहयोग के आहवान के साथ जी -77 शिखर सम्मेलन हवाना में सम्पन्न।
2001 फिलीपींस में एरुत्रादा समर्थकों द्वारा तख्ता पलट का प्रयास।
2002 पाकिस्तान में राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ के अगले 5 वर्षों के कार्यकाल में वृद्धि के लिए जनमत संग्रह सम्पन्न।
2004 फजुला (ईराक) में हिंसा में 10 अमेरिकी सैनिक मारे गये।
2005 नरेश के असाधारण अधिकार बरकरार रखते हुए नेपाल में इमरजेंसी समाप्त।
20062011 क्रिकेट विश्वकप की मेजबानी भारतीय उपमहाद्वीप को मिली।
2007 नेत्रहीन पायलट माइल्स हिल्टन ने विमान से आधी दुनिया का चक्कर लगाकर रिकार्ड बनाया।
2008 चालक रहित विमान लक्ष्य का उड़ीसा के बालासोर ज़िले के चाँदीपुर समुद्र तट से सफलतापूर्वक परीक्षण किया गया।
2010 हिन्दी चलचित्रों के सदाबहार अभिनेता देव आनंद को शुक्रवार को मुंबई में दादा साहेब फाल्के पुरस्कार से तथा प्राण को "फाल्के आइकॉन" से सम्मानित किया गया।
2013 नीदरलैंड की महारानी बीट्रिक्स ने पद छोड़ा और विलियम अलेक्जेंडर नीदरलैंड के राजा बने।
2017नेपाल के उच्चतम न्यायालय की पहली महिला मुख्य न्यायाधीश सुशीला कार्की पर महाभियोग का प्रस्ताव।
2019 केरल से आईएस आतंकी को गिरफ्तार किया गया।

History today On thisday – Birth On 30 April
1870 दादा साहब फाल्के - भारत के प्रसिद्ध फ़िल्म निर्माता-निर्देशक एवं पटकथा लेखक।
1896 आध्यात्मिक गुरू मां आनंदमयी का जन्म हुआ।
1927 फातिमा बीबी - सर्वोच्च न्यायालय की पूर्व न्यायाधीश।
1949 एंटोनियो गुटेरेस - संयुक्त राष्ट्र संघ के नौवें महासचिव।

History today On thisday – Death On 30 April
1030 गजनी के सुलतान महमूद का निधन हुआ।
1837 हरि सिंह नलवा - महाराजा रणजीत सिंह के सेनाध्यक्ष।

History today On thisday – Important Day's On 30 April
मुनि श्री अजितसागर जी दीक्षा (जैन , बैशाख शुक्ल सप्तमी )।
श्री धुन्दीराज गोविंद फाल्के (दादा साहब फाल्के ) जयन्ती ।
सरदार हरि सिंह नलवा स्मृति दिवस ।
अन्तर्राष्ट्रीय जैज दिवस ( International Jazz Day 2020 )।
HONESTY DAY (USA) .



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !