यूपी लेखपाल भर्ती 2021 के लिए करीब 21 लाख आवेदन होने का अनुमान है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग UPSSSC ने लेखपाल भर्ती के बारे में आधिकारिक सूचना दे दी है। जिसके अनुसार आयोग द्वारा आयोजित प्रारम्भिक पात्रता परीक्षा(प्रीलिम्नरी एलिजिबिलिटी टेस्ट, PET) के परिणामों की घोषणा के बाद लेखपाल भर्ती कराई जाएगी। साथ ही आयोग ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि लेखपाल भर्ती प्रक्रिया भी PET के अंतर्गत ही रहेगी। ऐसे में उम्मीदवारों के मन में इस बात को लेकर संशय है कि इस भर्ती में नॉर्मलाइजेशन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी या नहीं। इसको लेकर विस्तृत जानकारी नीचे उपलब्ध है।
UPSSSC ने नवंबर में राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती कराने की अधिसूचना जारी की है। PET परीक्षा भी इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल है, जिसमें करीब 21 लाख अभ्यर्थी शामिल होंगें। ऐसे में लेखपाल भर्ती में भी काफी अधिक संख्या में उम्मीदवारों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है। जिसके कारण नॉर्मलाइजेशन प्रक्रिया का लागू होना अनिवार्य हो जाता है। हालांकि आयोग ने अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।
UP Lekhpal 2021: PET महत्वपूर्ण है
आयोग ने कई महत्वपूर्ण भर्तियों में शामिल होने के लिए PET पास करना अनिवार्य कर दिया है। ऐसे में इस परीक्षा का महत्व और भी बढ़ गया है। इसलिए इस परीक्षा को पास करना एक बड़ी चुनौती भी होगी।
👉सरकारी भर्तियों से संबंधित सभी खबरों को अपने मोबाइल पर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें अभी हमारी एंड्राइड ऐप गूगल प्ले स्टोर से।👇
Click To Download Android Naukri Indicator App
👉हमारे आधिकारिक टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कीजिये और सभी रोजगार संबंधी ख़बरें सबसे पहले पाइये।👇