UP Lekhpal Recruitment 2021: जानिए कब से शुरू होगी यूपी लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया, देखें लेटेस्ट अपडेट
0Anil SinghSeptember 01, 2021
UP Lekhpal Recruitment 2021: उतर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने इसकी आधिकारिक घोषणा भी कर दी है। आयोग ने बताया है कि फ़िलहाल राजस्व लेखपाल के 7,882 पदों पर भर्ती की जाएगी। कई मीडिया रिपोर्ट्स में यह भी अनुमान लगाया गया है कि चकबंदी लेखपाल के पदों पर भी जल्द ही भर्तीप्रक्रिया(UPLekhpal Recruitment 2021) शुरू की जा सकती है। लेकिन अभी तक आयोग की ओर से लेखपाल भर्ती के तारीखों की घोषणा नहीं की गई है। जिसे लेकर कई अभ्यर्थियों के मन में सवाल है कि आखिर भर्ती कब शुरू होगी। इसे लेकर महत्वपूर्ण जानकारी नीचे साझा की जा रही है।
UP Lekhpal Recruitment 2021: कब शुरू होगी लेखपाल भर्ती की आवेदन प्रक्रिया उत्तर प्रदेश राजस्व लेखपाल भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों को बता दें कि UPSSSC जल्द ही इसके लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी करने वाला है। जिसके बाद भर्ती की आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि सितम्बर महीने के पहले या दूसरे हफ्ते से उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती के आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत कर दी जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि भर्ती सम्बंधित अपडेट के लिए उन्हें UPSSSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।
अगर आप सरकारी भर्तियों से संबंधित सभी खबरों को अपने मोबाइल पर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें अभी हमारी एंड्राइड ऐप गूगल प्ले स्टोर से।