क्या मछलियों को भी ठंड लगती है, क्योंकि उनका खून तो पहले से ही ठंडा होता है

  

आज का सामान्य ज्ञान

हम सभी जानते हैं कि जल में रहने वाले जीवों का खून ठंडा होता है, इसीलिए तो वह नदी तालाबों की गहराइयों में आसानी से जीवित रह पाते हैं। सवाल यह है कि ठंड के मौसम में जबकि तापमान सामान्य से कई डिग्री कम हो जाता है, क्या इस मौसम का मछलियों पर कोई असर पड़ता है। क्या मछलियों को भी ठंड लगती है यदि हां, तो ठंड से बचने के लिए मछलियां क्या करती हैं।

क्या ठंड के कारण मछलियां बीमार हो जाती हैं

विशेषज्ञों का कहना है कि मछलियों को भी ठंड लगती है। कई बार ठंड के कारण मछलियां ऐपिजुएटिक अल्सरेटिव सिन्ड्रोम’ (EUS) नामक बीमारी से पीड़ित हो जाती हैं। इस बीमारी में मछलियों के शरीर में लाल रंग के चकते उभर आते हैं। यह बिल्कुल वैसा ही होता है जैसा मनुष्यों के शरीर में शीत के लाल रंग के चकते उभर आते हैं। कोहरा और बादल के कारण सूर्य की रोशनी कम मिलती है इसलिए पानी में ऑक्सीजन की मात्रा कम हो जाती है। इसलिए भी मछलियां बीमार होने लगती हैं। यही कारण है कि सर्दी के मौसम में मछली खाने से मनाही की जाती है।

ठंड से बचने के लिए मछलियां क्या करती हैं

समुद्र और बहती हुई नदियों में रहने वाली मछलियां तो बड़ी आसानी से ठंड के मौसम का सामना कर लेती हैं क्योंकि समुद्र और नदियों में जल का प्रवाह बना रहता है लेकिन तालाबों में रहने वाली मछलियों का जीवन संकट में आ जाता है। सर्दी के मौसम में तालाब के पानी की ऊपरी सतह ठंडी हो जाती है। ठंड से बचने के लिए मछलियां तालाब के नीचे तली में चली जाती हैं। यही कारण है कि वैज्ञानिक तालाब की गहराई कम से कम 6 फुट रखने की अनुशंसा करते हैं।

तालाब गहरा ना हो तब मछलियों को ठंड से बचाने के लिए क्या करें

मछलियों को ठंड से बचाने के लिए कई तरह की दवाइयां प्रयोग में लाई जाती हैं। सीफैक्स (cifax) नाम की दवाई बाजार में मिलती है। इसके अलावा कई घरेलू प्रयोग भी हैं। तालाब के किनारे वाले पेड़ों को कांट-छांट कर सूरज की रोशनी पहुंचाई जाती है। तालाब की सतह पर पड़े हुए पत्ते और कचरा हटा दिया जाए। तालाब में ताजे पानी का प्रवाह किया जाए और ऊपरी सतह का पानी मोटर लगाकर निकाल दिया जाएगा। घरेलू उपचार भी है जिसमें चूना और हल्दी का प्रयोग किया जाता है। टेरामाइसिन या सल्फाडाइजिन नामक दवाइयां भी आती है।                   

प्रस्तोता✒️: ©अनिल कुमार


अगर आप सरकारी भर्तियों से संबंधित सभी खबरों को अपने मोबाइल पर सबसे पहले पाने के लिए डाउनलोड करें अभी हमारी एंड्राइड ऐप गूगल प्ले स्टोर से।

 Click To Download Android Naukri Indicator App

हमारे आधिकारिक टेलीग्राम चैनल को अभी जॉइन कीजिये और सभी रोजगार संबंधी ख़बरें सबसे पहले पाइये। 

Click To Join Naukri


 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !