20 February 2022 Current Affairs In Hindi - Current Affairs 20 February 2022 In Hindi

Daily-Current-Affairs

Today 20 February 2022 Current Affairs:- प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। 20 February 2022 Current Affairs in Hindi. आज की करंट अफेयर्स GK Quiz In Hindi, 20 फरवरी 2022 करंट अफेयर्स । डेली Current Affairs in Hindi Question Answer 2022 आप तक हिंदी भाषा में पंहुचा रहे हैं। Today’s current affairs. Current Affairs 20 February 2022 in Hindi. Hindi Current Affairs, Latest Current Affairs in Hindi, Current Affairs 20 February in Hindi.

सभी उम्मीदवार निचे दिएगये प्रश्नों को अपनी भर्ती परीक्षाओ के लिए लिख सकते है या हम आप को जल्द ही इस की पीडीऍफ़ फाइल उपलब्द करवा देंगे, जिसे आप डाउनलोड कर अपनी तयारी अच्छे से कर सकते है|

20 February 2022 Current Affairs in Hindi Today 20 February Current Affairs

1. निम्न में से कौन प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल वाली पहली भारतीय कंपनी बन गयी है?

A. हिंदुस्तान यूनिलीवर
B. डाबर इंडिया
C. हिंदुस्तान पेट्रोलियम
D. आदित्य बिड़ला समूह

उत्तर :- B. डाबर इंडिया।

टिपणी :- डाबर इंडिया (Dabur India) पूरी तरह से प्लास्टिक वेस्ट न्यूट्रल बनने वाली पहली भारतीय कंज्यूमर गुड्स कंपनी बन गई है. इसने वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान लगभग 27,000 मीट्रिक टन पोस्ट-कंज्यूमर प्लास्टिक कचरे का संग्रह, प्रसंस्करण और पुनर्चक्रण करके ऐसा किया है. डाबर ने रीसाइक्लिंग के साथ अपने प्लास्टिक पैकेजिंग उपयोग को पार करने का मील का पत्थर हासिल किया है.

2. महाराष्ट्र सरकार ने कैंसर की रोकथाम के लिए किस योजना को शुरू किया है?

A. हिम्मत एक्सप्रेस
B. मेल एक्सप्रेस
C. नमन एक्सप्रेस
D. होप एक्सप्रेस

उत्तर :- D. होप एक्सप्रेस।

टिपणी :- महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे (Rajesh Tope) ने घोषणा की है कि राज्य में कैंसर की रोकथाम के लिए “होप एक्सप्रेस” शुरू की जाएगी. यह भारत में पहली ऐसी मशीन है. वह कोल्हापुर के एक निजी अस्पताल में अत्याधुनिक मोज़ेक-3डी विकिरण मशीन के शुभारंभ के अवसर पर बोल रहे थे.

3. सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में स्थानीय उम्मीदवारों के लिए प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में कितने फीसदी आरक्षण प्रदान करने पर हरियाणा सरकार के कानून पर रोक लगाने वाले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है?

A. 75 फीसदी
B. 55 फीसदी
C. 45 फीसदी
D. 85 फीसदी

उत्तर :- A. 75 फीसदी।

टिपणी :- सुप्रीम कोर्ट ने हरियाणा में स्थानीय उम्मीदवारों के लिए प्राइवेट सेक्टर की नौकरियों में 75 फीसदी आरक्षण प्रदान करने पर हरियाणा सरकार के कानून पर रोक लगाने वाले पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के आदेश को रद्द कर दिया है.

Today Current Affairs in Hindi हिंदी करंट GK यहाँ पर पढ़े

4. भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम से 18 फरवरी 2022 को समुद्र में किस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल का सफल परीक्षण किया है?

A. प्रलय मिसाइल
B. ब्रह्मोस मिसाइल
C. अग्नि मिसाइल
D. प्रहार मिसाइल

उत्तर :- B. ब्रह्मोस मिसाइल

टिपणी :- भारतीय नौसेना ने अपने युद्धपोत आईएनएस विशाखापत्तनम से 18 फरवरी 2022 को समुद्र में ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल (BrahMos Supersonic Cruise Missile) का सफल परीक्षण किया है. ब्रह्मोस भारतीय नौसेना के युद्धपोतों का मुख्य हथियार प्रणाली है और इसे इसके लगभग सभी सतही प्लेटफार्म पर तैनात किया गया है.

5. किस आईआईटी संस्थान के शोधकर्त्ताओं ने ‘ओरिगामी मेटामैटेरियल्स’ नामक एक नई सामग्री विकसित की है?

A. आईआईटी मद्रास
B. आईआईटी मुंबई
C. आईआईटी दिल्ली
D. आईआईटी कानपुर

उत्तर :- A. आईआईटी मद्रास

टिपणी :- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान मद्रास के शोधकर्त्ताओं ने ‘ओरिगामी मेटामैटेरियल्स’ नामक एक नई सामग्री विकसित की है, जिसके कई महत्त्वपूर्ण उपयोग हो सकते हैं. शोधकर्त्ताओं ने ओरिगामी मेटामैटेरियल्स की एक विशेष श्रेणी विकसित की है, जो तनाव की स्थिति में भी ‘पॉइसन अनुपात’ का निरंतर मूल्य प्रदर्शित करती है.

Today Current Affairs यहाँ पर पढ़े :- Click Here

6. हाल ही में रूस और किस देश के तनाव के बीच ‘बाबुष्का बटालियन’ (Babushka Battalion) काफी चर्चा में रही है?

A. जापान
B. चीन
C. नेपाल
D. यूक्रेन

उत्तर :- D. यूक्रेन

टिपणी :- हाल ही में रूस-यूक्रेन तनाव के बीच ‘बाबुष्का बटालियन’ (Babushka Battalion) काफी चर्चा में रही है. साल 2014 में कॉन्स्टेंटिनोव्स्का और ‘बाबुष्का’ (वृद्ध महिलाएँ) की एक सेना संघर्ष शुरू होने के बाद से स्वेच्छा से कार्य कर रही है. इसके द्वारा युद्ध के लिये खाइयाँ खोदी गई हैं, जाल निर्मित किये गए तथा खाद्य आपूर्ति की गई है, साथ ही चिकित्सा देखभाल की पेशकश की है

7. किस विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा अणु विकसित किया है, जो कोरोनावायरस स्पाइक प्रोटीन को निष्क्रिय कर सकता है?

A. दिल्ली विश्वविद्यालय
B. हेलसिंकी विश्वविद्यालय
C. हार्वर्ड विश्वविद्यालय
D. स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय

उत्तर :- B. हेलसिंकी विश्वविद्यालय

टिपणी :- हेलसिंकी विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने एक ऐसा अणु विकसित किया है, जो कोरोनावायरस स्पाइक प्रोटीन को निष्क्रिय कर सकता है. यह कोरोनावायरस के खिलाफ प्रभावी अल्पकालिक सुरक्षा भी प्रदान करता है.

8. चोलेंद्र शमशेर राणा (Cholendra Shumsher Rana) किस देश के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं?

A. चीन
B. भारत
C. नेपाल
D. भूटान

उत्तर :- C. नेपाल

टिपणी :- चोलेंद्र शमशेर राणा (Cholendra Shumsher Rana) नेपाल के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश हैं. उन्हें हाल ही में “महाभियोग प्रक्रिया” का सामना करना पड़ा. वे सात साल में महाभियोग का सामना करने वाले देश के दूसरे मुख्य न्यायाधीश हैं. चीफ जस्टिस राणा को निलंबित कर दिया गया है. उनके निलंबन के बाद, नेपाल के सर्वोच्च न्यायालय के वरिष्ठतम न्यायाधीश दीपक कार्की (Dipak Karki) ने उनका पद संभाला है.

9. 2022 में G20 की अध्यक्षता किस देश के पास है?

A. भूटान
B. चीन
C. जापान
D. इंडोनेशिया

उत्तर :- D. इंडोनेशिया

टिपणी :- इंडोनेशिया के पास 2022 में G20 की अध्यक्षता है। दूसरी G20 वित्त और सेंट्रल बैंक डेप्युटीज़ (FCBD) की बैठक ने एक विज्ञप्ति का मसौदा तैयार किया जिसमें भविष्य की महामारियों से निपटने के लिए दीर्घकालिक आर्थिक सुधार रणनीति शामिल है। इस वर्ष G20 की थीम “Recover Together, Recover Stronger” है।

Current Affairs 20 February in Hindi

10. हाल ही में खबरों में रहा क्रिमसन रोज (Crimson Rose) किस प्रजाति से सम्बंधित है?

A. राजस्थान
B. असम
C. तितली
D. मेघालय

उत्तर :- C. तितली

टिपणी :- क्रिमसन रोज एक बड़ी तितली है जिसके पंखों और शरीर पर काले, सफेद और लाल रंग का मिश्रण होता है। यह Swallowtails (Papilionidae) परिवार से संबंधित है और वे तट, अंतर्देशीय और अक्सर समुद्र पार करने के साथ प्रवास करने के लिए जानी जाती हैं। हाल ही में, श्रीलंका की ओर रामेश्वरम (तमिलनाडु) द्वीप के सबसे दक्षिणी सिरे पर स्थित धनुषकोडी से हजारों क्रिमसन रोज़ तितलियों को उड़ते हुए देखा गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !