आप अब से हमारे प्लेटफॉर्म पर हिन्दी एवं इंग्लिश दोनों भाषाओ मे करंट अफेयर्स पढ़ सकते है
|
04 March 2022 Current Affairs In Hindi |
रिलायंस स्ट्रेटेजिक बिजनेस वेंचर्स लिमिटेड (RSBVL) ने हाल ही में किसके साथ भारत में इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण केंद्र बनाने के लिए एक संयुक्त उद्यम में प्रवेश किया है?- सनमीना कॉर्पोरेशन
हाल ही में किसने मार्च 2022 में अपने डॉग हेल्थ कवर को लॉन्च करने की घोषणा की है?- फ्यूचर जेनराली इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड
नाइट फ्रैंक के द वेल्थ रिपोर्ट 2022 के नवीनतम संस्करण के अनुसार, 2021 में अरबपतियों की आबादी के मामले में भारत का क्या स्थान है?- 3
मार्च 2022 में यश राज फिल्म्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) के रूप में किसे नामित किया गया है?- अक्षय विधानी
रक्षा मंत्रालय ने रक्षा अधिग्रहण प्रक्रिया 2020 की मेक - I (सरकारी वित्त पोषित) श्रेणी के तहत कितनी परियोजनाओं को सैद्धांतिक मंजूरी दी है?- 4
मार्च 2022 में, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में उच्च स्तरीय समिति (HLC) ने राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया कोष के तहत कितने राज्यों को 1,664.25 करोड़ रुपये की अतिरिक्त केंद्रीय सहायता को मंजूरी दी है?- 5
कौन से ऑनलाइन पेमेंट सिस्टम ने रेलवे स्टेशनों पर स्थापित स्वचालित टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के माध्यम से उपभोक्ताओं को डिजिटल टिकटिंग सेवाएं प्रदान करेगा?- पेटीएम
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने घोषणा की है कि राज्य में पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा। समिति का अध्यक्ष कौन होगा?- राम सुबाग सिंह
मार्च 2022 में, किसने अपने व्यापार विकास के अगले चरण को बढ़ावा देने के लिए अपनी डिजिटल परिवर्तन रणनीति के हिस्से के रूप में गूगल क्लाउड के साथ भागीदारी की है?- महिंद्रा ग्रुप
किसने अपने S&P BSE लो वोलैटिलिटी ETF और S&P BSE लो वोलैटिलिटी इंडेक्स फंड लॉन्च करने की घोषणा की है?- मोतीलाल ओसवाल एसेट मैनेजमेंट कंपनी
1-2 मार्च, 2022 को भारत-अमेरिका सैन्य सहयोग समूह (MCG) की बैठक का 19वां संस्करण कहाँ आयोजित किया गया?- आगरा, उत्तर प्रदेश में
सरकार ने अम्ब्रेला योजना “प्रवासियों और स्वदेश वापस लौटने वाले लोगों की राहत और पुनर्वास” के तहत सात मौजूदा उप-योजनाओं को किस अवधि के लिए जारी रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है?- 2021-22 से 2025-26
NCPCR और NCB ने राज्यों में "संयुक्त कार्य योजना के रोल आउट" पर एक राष्ट्रीय समीक्षा सह परामर्श का आयोजन किया। अपने पहले चरण में इसे कितने जिलों में शुरू किया गया है?- 272
विश्व श्रवण दिवस 2022 का विषय क्या है?- टू हियर फॉर लाइफ, लिसेन विद केयर
WHO ने किस वर्ष पहली बार विश्व श्रवण दिवस मनाया?- 2007
विश्व वन्यजीव दिवस 2022 का विषय क्या है?- रिकवरिंग की स्पीशीज फॉर इकोसिस्टम रिस्टोरेशन
UNGA में वन्य वनस्पतियों और जीवों की लुप्तप्राय प्रजातियों में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार पर कन्वेंशन को किस दिन अंगीकार किया गया?- दिसंबर 20, 2013
मार्च 2022 में स्पीयर कॉर्प्स के जनरल ऑफिसर कमांडिंग के रूप में किसने पदभार संभाला?- लेफ्टिनेंट जनरल आर.सी. तिवारी
SBI कार्ड 'यात्रा SBI कार्ड' लॉन्च करेगा। कार्ड ग्राहकों को कितने प्रतिशत ईंधन अधिभार छूट की पेशकश करेगा?- 1%