UP में होम गार्ड के 32000 पदों पर होंगी भर्तियां, जानें कब आएगा नोटिफिकेशन?

 

यूपी सरकार होमगार्ड विभाग में जवानों के खाली पड़े 32,000 पदों पर भर्ती करेगी। प्रशासन की ओर से आदेश मिलते ही इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द ही शुरू कर दी जाएगी।

उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से होमगार्ड विभाग में जल्द ही कई पदों पर भर्ती की जाएगी। इस भर्ती के जरिए विभाग होमगार्ड जवानों के खाली पड़े 32,000 पदों को भरेगा, जिसकी तैयारी शुरू हो चुकी है। जानकारी के अनुसार हर साल करीब 7 हजार पुरुष और 4 हजार महिला जवानों की भर्ती की जाएगी।  विभाग में होमगार्ड के पद पर महिलाओं की भागीदारी करीब 20 प्रतिशत तक होगी। यूपी सरकार 100 दिन के कल्याण संकल्प पत्र के तहत अभ्यर्थियों की भर्ती को प्राथमिकता दे रही है।

होमगार्ड डीआजी रणजीत सिंग के मुताबिक विभाग में 1,18,348 पदों के मुकाबले 85 हजार पदों पर ही होमगार्ड जवान तैनात हैं। इसी कारण से विभाग में करीब 32 हजार पद खाली पड़े हैं। इसी के साथ हर साल करीब 4 हजार जवान रिटायर भी हो रहे हैं। वहीं महिला होमगार्ड के पद पर भी करीब 4 हजार में से 1,500 पद खाली पड़े हैं।

डीआईजी का कहना है कि हर साल 4 हजार जवानों के रिटायर होने के कारण विभाग में आने वाले पांच सालों में होमगार्ड के करीब 20 हजार पद खाली हो जाएंगे। ऐसे में हर साल जवानों की भर्ती करना अनिवार्य है।इसी स्थिति को देखते हुए इस प्रस्ताव को तैयार किया गया है। प्रशासन की ओर से आदेश मिलते ही इन पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

इस भर्ती के तहत सरकार सभी जवानों को सौ प्रतिशत ड्यूटी देगी।

UP HOME GUARD RECRUITMENT 2022UP HOME GUARD BHARTI 2022UTTAR PRADESH HOME GUARD RECRUITMENT 2022UP HOME GUARD RECRUITMENT HOME GUARD GUARD OFFICIAL NOTIFICATION OFFICIAL NOTIFICATION RELEASE SOON यूपी होमगार्ड भर्ती 2022 उत्तर प्रदेश होमगार्ड भर्ती 2022 यूपी होम गार्ड भर्ती यूपी में होम गार्ड भर्ती कब निकलेगी

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !