इस डेट को जारी हो सकते हैं यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के रिजल्ट


UP Board 10th 12th Results 2022 Date

उत्तर प्रदेश  माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 15 जून 2022 को घोषित किया जा सकता है। लेकिन इसी बीच सोशल मीडिया पर बोर्ड रिजल्ट की डेट को लेकर चल रहीं तरह-तरह की खबरों से छात्र असमंजस में हैं। खास बात यह है कि यूपी बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट की डेट को लेकर आधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई। यूपीएमएसपी कक्षा 10, 12 के परीक्षा परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर जारी किए जाएंगे। 

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं इस साल 24 मार्च से 13 अप्रैल 2022 के बीच आयोजित की गई हैं। यूपी बोर्ड में इस साल करीब 52 लाख छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था जिसमें करीब 48 लाख छात्रों ने ही परीक्षा दी है।

यूपी बोर्ड  ने चीफ हेड एग्जामिनर्स और परीक्षकों  को  निर्देश दिए थे कि जिन छात्रों के पाठ्क्रम से बाहर से प्रश्न पूछे गए हैं उन्हें उन प्रश्नों के लिए पूरे अंक दिए जांए। इस 12वीं में कई विषयों में सब्जेक्ट के बाहर से सवाल पूछे गए हैं। हाईस्कूल के 7 विषयों में भी बाहर से  प्रश्न पूछे गए हैं जिनके लिए छात्रों को पूरे अंक मिलेंगे।

15 जून के बाद कभी भी जारी हो सकता है रिजल्ट:

उत्तर प्रदेश के शिक्षा राज्य मंत्री संदीप कुमार सिंह के ओएसडी ने बताया कि यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं का रिजल्ट 2022 को इसी माह जारी किया जाना है। हालांकि, अभी कोई तारीख निर्धारित नहीं की गई है, लेकिन रिजल्ट 15 जून के बाद ही जारी किया जाएगा।

यूपी बोर्ड परीक्षा में 48 लाख छात्रों ने लिया भाग:

यूपी बोर्ड वार्षिक परीक्षा 2022 में 51 लाख से ज्यादा छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें से 27,81,654 परीक्षार्थी हाई स्कूल के थे और 24,11,035 परीक्षार्थी इंटरमीडियट यानी कक्षा 12वीं के थे। हालांकि करीब 4 लाख छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी थी और करीब  48 लाख छात्रों ने ही परीक्षा में भाग लिया था।

UP BOARD 10TH 12TH RESULT 10TH RESULT 12TH RESULT EDUCATION EDUCATION NEWS FORMULA TO CALCULATE PERCENTAGE HIGH SCHOOL PERCENTAGE HOW TO CALCULATE RESULT PERCENTAGE HOW TO CALCULATE UP INTER SCHOOL PERCENTAGE HOW TO CALCULATEUP HIGH SCHOOL PERCENTAGE INTER SCHOOL PERCENTAGE RESULT RESULT 2022 UP BOARD UP BOARD 10TH 12TH RESULT UP BOARD 10TH 12TH RESULT 2022 UP BOARD 10TH 12TH RESULT DATE 2022 UP BOARD 10TH RESULT UP BOARD 12TH RESULT UP BOARD HIGH SCHOOL PERCENTAGE CALCULATOR UP BOARD HIGH SCHOOL RESULT PERCENTAGE UP BOARD NEWS UP BOARD RESULT UP BOARD RESULT 10TH UP BOARD RESULT 2022 UP BOARD RESULT 2022 CLASS 10 UP BOARD RESULT 2022 CLASS 12 UP BOARD RESULT DATE 2022 UP HIGH SCHOOL RESULT 2022 PERCENTAGE UP INTER PERCENTAGE UP INTER PERCENTAGE 2022 UP INTER PERCENTAGE CALCULATOR UPMSP UPMSP EDU IN UPMSP RESULT

एडिटिंग – अनिल कुमार

सरकारी नौकरियों की समस्त जानकारी अब सीधे आपके मोबाइल पर एक ही क्लिक करने पर-

आज ही ऐप इंस्टॉल करने के लिए क्लिक करें

 Free GS Quiz के लिए टेलीग्राम चैनल जॉइन करें

Join FREE GS Quiz Telegram Channel     

वॉट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए क्लिक करें

 Target Affairs UP WhatsApp Group

 



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !