History On thisday - 15 May

History today On thisday – Important event On 15 May
1610 पेरिस की संसद ने लुई तेरहवें को फ्रांस का राजा नियुक्त किया।
1701 स्पेनिश युद्ध उत्तराधिकार के लिए शुरू हुआ।
1718 जेम्स पक्ले जो की एक लंदन के वकील थे, दुनिया की पहली मशीन गन बनाया।
1730 रॉबर्ट वाल्पोल प्रभावी रूप से ब्रिटेन के प्रथम प्रधान मंत्री बनाये गए।
1788 ऑस्ट्रेलियाई सीमावर्ती युद्ध शुरू हुए।
1796 फ्रांसीसी सैनिकों ने मिलान पर कब्जा किया।
1811 पराग्वे ने स्पेन से स्वतंत्रता की घोषणा की।
1829 डेमियन साइरिल द्वारा एस्त्रियन नामक एक उपकरण के लिए पेटेंट लागू किया गया।
1851 पहली ऑस्ट्रेलियाई गोल्ड रश की घोषणा की गई, हालांकि खोज तीन महीने पहले की गई थी।
1858 रॉयल इटालियन ओपेरा कोवेन्ट गार्डन लंदन में खोला गया।
1873 इंग्लैंड में ईस्ट इंडिया कंपनी को 1 जून, 1874 से भंग करने का प्रस्ताव पारित किया गया ।
1878 टोक्यो स्टॉक एक्सचेंज की स्थापना की गयी।
1891 फिलिप्स एंड कंपनी को हॉलैंड में स्थापित किया गया।
1905 अमेरिका के नवाडा में लास वेगास की स्थापना हुई।
1918 अमेरिका में पहली हवाई डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1925 पहला अरेबिक कम्यूनिस्ट न्यूजपेपर शुरू किया गया।
1930 विश्व की पहली महिला एयरहोस्टेस ऐलन चर्च ने आॅकलैंड–शिकागो फ्लाइट में उड़ान भरी।
1935 मास्को मेट्रो को लोगों के लिए खोला गया।
1939 श्री चिप्स द्वारा बनायीं गयी रोमांटिक नाटक फिल्म अलविदा का ब्रिटेन में प्रीमियर किया गया।
1940 मैक और डिक मैकडोनाल्ड नाम के दो भाइयों ने कैलिफोर्निया के सैन बर्नार्डीनो में मैकडोनाल्ड रेस्त्रां की शुरुआत की।
1948 ऑस्ट्रेलिया ने एसेक्स के खिलाफ क्रिकेट मैच में एक दिन में 721 रन बनाने का विश्व रिकॉर्ड बनाया।
1955 अमेरिका के नेवाडा में परीक्षण स्थल पर परमाणु परीक्षण किया गया।
1957 ब्रिटेन के सप्लाई मंत्रालय ने घोषणा की थी प्रशांत महासागर में किए गए श्रृखंलाबद्ध परीक्षणों के अंतर्गत पहले हाइड्रोजन बम का परीक्षण किया गया था।
1958 भारत में उपहार कर की शुरुआत हुयी।
1958 सोवियत संघ ने स्पूतनिक तृतीय राकेट प्रक्षेपित किया।
1974 इजरायल के एक स्कूल में बंधक बनाईं गई 16 किशोरियों की मौत हुई। साथ में तीन फ़लस्तीनी भी मारे गए।
1985 सोवियत संघ को वर्गीकृत नौसैनिक संचार पास करने के लिए एफबीआई द्वारा जॉन एंथनी वाकर जूनियर को गिरफ्तार किया गया।
1988 सोवियत संघ ने अफगानिस्तान से अपने एक लाख 15 हजार सैनिकों को वापस बुलाना शुरू किया।
1991 श्रीमती एडिथ क्रेसन फ़्रांस की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।
1993 संयुक्त राष्ट्र ने 15 मई को अंतरराष्ट्रीय परिवार दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया।
1995 चीन ने लोप नोर, पीआरसी में परमाणु परीक्षण किया।
1995 एलीसन गारग्रीब्स बिना आक्सीजन सिलैडंर के एवरेस्ट की चोटी पर पहुँचने वाली पहली महिला बनीं।
1999 कुवैती सरकार द्वारा महिलाओं को संसदीय चुनावों में मताधिकार का हक प्रदत्त।
2001 इटली में दक्षिणपंथी गठबंधन को बहुमत।
2003 संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने इराक पर प्रतिबंधों का अनुमोदन किया।
2004 ‘अार्सेनल फुटबॉल क्लब’ इंग्लिश प्रीमियर लीग में एक भी मैच हारे बिना चैंपियन बनने वाली पहली टीम बनी।
2005 20 साल के बाद कनाडा में भारत का विमान उतरा।
2008 भारतीय मूल की मंजूला सूद ब्रिटेन में मेयर बनने वाली पहली एशियाई महिला बनीं (2005 का भी वर्णन मिलता है इसलिए कन्फर्म कर लें)।
2008 श्रीलंका सरकार ने आतंकवादी संगठन लिट्टे पर प्रतिबन्ध दो साल के लिए बढ़ाया। 
2008 कैलिफोर्निया मैसाच्युसेट्स के बाद समलैंगिक विवाह को वैध घोषित करने वाला अमेरिका का दूसरा प्रांत बना।
2013 इराक में तीन दिनों तक हिंसा में 389 लोगों की मौत हुई। इस पंचांग को सीधे प्राप्त करें एवं विविध एवं शैक्षणिक खबरों के लिए "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
2019 कैलास भू-क्षेत्र बनेगा World Heritage, विश्व धरोहर की अंतरिम सूची में हुआ शामिल।
2019 फ्रांस के मशहूर चित्रकार क्लॉड मोनेट की पेंटिंग mules एक नीलामी में रिकॉर्ड 11 करोड़ डॉलर (करीब 770 करोड़ रुपये) में बिकी। मोनेट ने इसे 1890-91 में बनाया था।
2019 दुनिया की सबसे ऊँची चोटी माउंट एवरेस्ट पर रिकॉर्ड 23वीं बार पहुंचकर नेपाल के कामी रिता शेरपा (49) ने इतिहास रच दिया ।
History today On thisday – Birth On 15 May
1817 देवेन्द्रनाथ ठाकुर, प्रख्यात विद्वान् और धार्मिक नेता।
1892 हरि विनायक पाटस्कर - भारतीय राजनीतिज्ञ तथा मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल।
1907 शहीदे आजम भगत सिंह और राजगुरु के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे पर लटकने वाले सुखदेव थापर का जन्म हुआ।
1922 नजीर हुसैन - भारतीय फ़िल्म अभिनेता थे। इन्हें नासिर हुसैन के रूप में भी जाना जाता है। 
1923 जॉनी वॉकर, भारतीय हास्य अभिनेता।
1926 महेन्द्रनाथ मुल्ला - भारतीय नौसेना के जांबाज अफसरों में एक।
1933 टी. एन. शेषन - भारत के भूतपूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त।
1937 मैडेलिन अल्ब्राइट - पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीतिज्ञा / अमेरिकी इतिहास में पहली महिला संयुक्त राज्य सचिव ।
1965 मैडेलिन अल्ब्राइट - पूर्व संयुक्त राज्य अमेरिका की राजनीतिज्ञा / अमेरिकी इतिहास में पहली महिला संयुक्त राज्य सचिव ।
History today On thisday – Death On 15 May
1958 यदुनाथ सरकार - प्रसिद्ध इतिहासकार।
1993 के.एम. करिअप्पा (कोंडडेरा मडप्पा करिअप्पा)- भारत के 'प्रथम आर्मी कमाण्डर इन चीफ़'। "हरियाणा एजुकेशनल अपडेट" फेसबुक पेज ज्वाइन करें।
1998 राधिका रंजन गुप्ता भारतीय राजनीतिज्ञ , त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
2010 भैरोंसिंह शेखावत - राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री व भारत के उपराष्ट्रपति।
2011 महेन्द्र सिंह टिकैत - उत्तर प्रदेश के किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष थे।
History today On thisday – Festivals On 15 May
गुरू श्री हरगोविन्द सिंह गुरयाई (प्राचीनमतानुसार ) ।
संत श्री दादूदयाल पुण्यतिथि (ज्येष्ठ कृष्ण अष्टमी )।
महान क्रान्तिकारी श्री सुखदेव जयन्ती ।
श्री भैरोंसिंह शेखावत स्मृति दिवस ।
विश्व परिवार दिवस ।
अन्तर्राष्ट्रीय कंगारू देखरेख जागरूकता दिवस ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !