History On this Day - 10 June

आज का इतिहास – 10 जून को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 10 जून के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।


तबले से गायकी तक का सफर करने वाले रूपकुमार राठौङ

आज के ही दिन 1973 (10 जून 1973) में सुप्रसिद्ध गायक एवं संगीत निर्देशक रूपकुमार राठौङ का जन्म मुम्बई में हुआ। इनके पिता चतुर्भुज राठौङ ध्रुपद के दिग्गज गायक रहे। रूपकुमार राठौड़ जी छोटी उम्र में ही संगीत का दामन थाम लिया। शुरुआत तबला वादक के रूप में किये। ख्यातनाम गायको के साथ संगीत की शुरुआत की। पाश्र्व गायन फिल्म बॉर्डर में संगीत " संदेशे आते है " से मिली। रब ने बना दी जोड़ी , वीर जारा , अनवर सहित कई फिल्मो में संगीत गाये। इन्होंने कई फिल्मों में संगीत दिया है। आगामी समय में रूपकुमार राठौङ जी की आवाज और संगीत और भी कई फिल्मों में सूनने को मिलेगा।

History today On thisday – Important event On 10 June
1246 नसिरुद्दीन मुहम्मद शाह दिल्ली की गद्दी पर आसीन हुआ।
1624 हालैंड और फ्रांस के बीच स्पेन विरोधी संधि पर हस्ताक्षर किये गये ।
1719 ग्लेन शीएल की लड़ाई: ब्रिटिश बलों ने याकूब और उनके स्पेनिश सहयोगियों को हराया।
1760 न्यूयार्क में चिकित्सा अभ्यास के लिए पहले प्रभावी कानून को लागू किया गया।
1786 चीन के सिजुआन प्रांत में भूकंप के कारण दादू नदी पर बना बाँध टूट गया जिसमें एक लाख लोग मारे गए थे।
1811 एक ज्वालामुखी विस्फोट सबरीना द्वीप (अज़ोरेस) में बना।
1829 ब्रिटेन की आॅक्सफोर्ड और कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी के बीच पहली बोट रेस हुई थी।
1848 न्यूयॉर्क और शिकागो के बीच पहला टेलीग्राफ लिंक शुरू हुआ।
1907 फ्रांस और जापान के बीच चीन की स्वतंत्रता और अखंडता को बरकरार रखने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किये गये ।
1931 नार्वे ने पूर्वी ग्रीनलैंड पर कब्जा किया। 
1934 सोवियत संघ और रोमानिया के बीच राजनयिक संबंध दोबारा स्थापित किये गये।
1940 इटली ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान फ्रांस और ब्रिटेन के खिलाफ लड़ाई की घोषणा की।
1940 नार्वे ने नाजी के समक्ष आत्मसमर्पण किया।
1944 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान जर्मनी की सेना ने यूनान के 218 लोगों की हत्या की।
1943 बॉलपॉइंट पेन मूल रूप से कल्पना की गई थी और क्विल और फाउंटेन पेन के क्लीनर और अधिक विश्वसनीय विकल्प के रूप में विकसित किया गया था। (943 को पेटेंट फाइलिंग की सालगिरह को याद किया जाता है।)
1946 राजशाही खत्म होने के बाद इटली गणतांत्रिक राष्ट्र बना ।
1966 वायु सेना के लड़ाकू विमान ‘मिग’ का महाराष्ट्र के नासिक जिले से उत्पादन शुरु।
1967 इजरायल ने अरब युद्ध पर प्रस्तावित युद्ध विराम को माना।
1971 अमेरिका ने चीन के 21 साल के व्यापार प्रतिबंध को खत्म कर दिया।
1972 मुबई के मडगांव बन्दरगाह से पूर्ण वातानुकुलित पोत हर्षवर्धन का जलावतरण हुआ।
1983 ब्रिटेन में मार्गरेट थैचर पुन: प्रधानमंत्री बनीं।
1986 भारत के लॉर्ड्स के मैदान में पहली बार टेस्ट मैच जीता

आज के ही दिन 1986 (10 जून 1986) में भारत ने इंग्लैंड को 5 विकेट से हराकर पहली बार लॉर्ड्स मैदानमें मैच जीता था। इंग्लैंड ने प्रथम तथा द्वितीय पाली में क्रमशः 294 व् 180 रन बनाए। जबकि भारत ने प्रथम तथा द्वितीय पाली में क्रमशः 341 रन तथा 5 विकेट पर 136 रन बनाकर मैच जीत लिया।

1999 इंडोनेशियाई स्वतंत्रता समर्थक नेता जोस रामोस होर्ता द्वारा 23 वर्ष बाद स्वदेश लौटने की घोषणा।
1999 जेनेवा में अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन की शुरुआत।
1999 केरल में कोच्चि शहर के नेदूनबास्सेरी में एक निजी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का संचालन शुरु हुआ।
2001 बरलुस्कोनी इटली के प्रधानमन्त्री नियुक्त हुए।
2001 नेपाल नरेश हत्याकांड की जांच अवधि चार दिनके लिए बढ़ाई गई।
2002 इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से पहली बार दो दिमागों के बीच संपर्क हुआ

आज के ही दिन 2002 (10 जून 2002) में ब्रिटिश इंजीनियर केविन वारविक ने सायबर्ग प्रोजेक्ट के तहत अपने दिमाग में 100 से अधिक इलेक्ट्रोड लगाये। और उन्हें कंप्यूटर से जोड़ा। इसके जरिये इन्होंने कई उपकरणों को नियंत्रित किया और अपने पत्नी से भी बात किया।

2002 संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य सम्मेलन रोम में सम्पन्न ।
2002 पाकिस्तान ने विश्व की दूसरी सबसे ऊँची चोटी के-2 का नाम बदलकर 'चोगोरी' अथवा 'शाहगोरी' कर दिया।
2003 नासा का मंगलयान रोवर लॉन्च किया गया।
2005 भारत और श्रीलंका में शिक्षा व सामुदायिक विकास से सम्बद्ध दो समझौतों पर हस्ताक्षर।
2008 54वें राष्ट्रीय फ़िल्म पुरस्कार में 'लगे रहो मुन्नाभाई' को सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फ़िल्म का पुरस्कार प्रदान किया गया। 
2008 केन्द्र सरकार ने तीनों सेनाओं के लिए 'एकीकृत स्पेस सेल' की घोषणा की।
2008 उत्तरी यूनान में उद्योग संघ के अध्यक्ष जॉर्ज मीनोलास का अज्ञात लोगों ने अपहरण किया।
2018 राष्‍ट्रीय जांच एजेंसी एन आई ए के पूर्व प्रमुख शरद कुमार को केन्‍द्रीय सतर्कता आयोग में सतर्कता आयुक्‍त नियुक्‍त किया गया।
2019 पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी को मनी लॉन्ड्रिंग ( जाली बैंक खाता ) के आरोप में गिरफ्तार किया गया ।
2019 हरियाणा में सरोगेट और कमीशनिंग महिला कर्मचारी को मातृत्व अवकाश देने की घोषणा हुई।
2019 कजाखस्तान में टोकयेव ने जीता राष्ट्रपति चुनाव ।
2019 भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारूपों से सन्यास की घोषणा कर दी।
2019 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केन्द्रीय कैबिनेट ने प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना को मंज़ूरी दे दी।
2019 ऑटोमोबाइल प्रमुख महिंद्रा ने दक्षिण अफ्रीका में गोल्ड अवार्ड जीता।
History today On thisday – Birth On 10 June
1888 बलराज भल्ला - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा महात्मा हंसराज के पुत्र।
1906 दामोदर मेनन - भारत के प्रमुख स्वतन्त्रता सेनानियों में से एक।
1921 शिवदीन राम जोशी - अपने समय के जाने-माने कवि।
1931 एम. एस. गोपालकृष्णन - भारत के प्रसिद्ध वायलिन वादक।
1955 प्रकाश पादुकोण - सुप्रसिद्ध भूतपूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी।
1955 वेदप्रकाश शर्मा भारतीय लेखक ।
1958 अनूप सेठी - साहित्यकार एवं जनसेवक।
1973 रूपकुमार राठौर - हिन्दी चलचित्र गायक।
1981 देवेन्द्र झाझरिया - भारत के एथलीट हैं।
History today On thisday – Death On 10 June
1957 भाई वीर सिंह - आधुनिक पंजाबी काव्य और गद्य के निर्माता के रूप में प्रसिद्ध कवि थे।
1987 जीवन ( ओंकार नाथ धर ) - हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता थे।
2019 गिरीश कार्नाड- भारत के जाने माने समकालीन लेखक, अभिनेता, फ़िल्म निर्देशक और नाटककार थे।
2019 मोहन रंगाचारी को पेशेवर रूप से क्रेजी मोहन के रूप में जाना जाता है, एक भारतीय अभिनेता, कॉमेडियन, पटकथा लेखक और नाटककार थे।
2019 पुदुचेरी के पूर्व मुख्यमंत्री आर वी जानकीरमन का निधन ।
History today On thisday – Important Day's On 10 June
श्री आर वी जानकीरमन स्मृति दिवस।
विश्व भूगर्भ जल दिवस ।
विश्व दृष्टिदान (नेत्रदान) दिवस ।
NATIONAL BALLPOINT PEN DAY.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !