History On this Day – 22 January (22 जनवरी का इतिहास एवं घटनाये)

todays-events-of-day

आज का इतिहास22 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 22 जनवरी के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

 
History today On thisday – Important event On 22 January
1517 तुर्की ने काहिरा पर कब्जा किया।
1673 न्यूयॉर्क एवं बोस्टन के बीच डाक सेवा की शुरुआत हुई।
1760 वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसिसियों को हराया।
1771 स्पेन ने फॉकलैंड द्वीप इंग्लैंड को सौंपा।
1811  कास विद्रोह की शुरुआत सैन एंटोनियो, स्पेनिश टेक्सास में हुई।
1824 अशंती ने गोल्ड कोस्ट में ब्रिटिश सेना को कुचलने के लिए, ब्रिटिश गवर्नर सर चार्ल्स मैककैथी की हत्या कर दी थी।
1831 प्रख्यात जीवविज्ञानी चार्ल्स डार्विन स्नातक बने।
1837 दक्षिणी सीरिया में भूकंप से हजारों लोग मरे।
1905 रूस के सेंट पीट्सबर्ग में मजदूरों पर गोलियां चलाई गयी जिसमें 500 से ज्यादा लोग मरे।
1924 रैमसे मैकडोनाल्ड ब्रिटेन में लेबर पार्टी के पहले प्रधानमंत्री बने।
1963 देहरादून में दृष्टिहीनों के लिए राष्ट्रीय पुस्तकालय की स्थापना हुई।
1965 पश्चिम बंगाल के दुर्गापुर में इस्पात कारखाना शुरू हुआ।
1970 बोइंग 747 का न्यूयॉर्क एवं लंदन के बीच पहली व्यावसायिक उड़ान शुरु हुई।
1972 इस्तानबुल की पूरी आबादी को 24 घंटे की अवधि के लिए नजरबंद किया गया।
1973 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने गर्भपात को कानूनी मान्यता दे दी। कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि महिलाओं गर्भवती होने के पहले 6 महीने के भीतर गर्भपात करवा सकती हैं।
1973 जॉर्डन एयरलाइंस का विमान नाइजीरिया मे दुर्घटनाग्रस्त हुआ जिसमें 176 यात्रियों की मौत हुई।
1981 रोनाल्ड रीगन का सं.रा. अमेरिका के 40वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ ग्रहण।
1993 इंडियन एयरलांइस का विमान औरंगाबाद मे दुर्घटनाग्रस्त, 61 यात्रियों की मौत।
1996 कैलीफ़ोर्निया विश्वविद्यालय की वेधशाला के वैज्ञानिकों ने पृथ्वी से लगभग 3,50,000 प्रकाश वर्ष की दूरी पर दो नये ग्रहों की खोज की।
1998 अमेरिकी राष्ट्रपति बिल क्लिंटन पर मोनिका लेविंस्की ने अवैध शारीरिक संबंध स्थापित करने का आरोप लगाया।
2002 फ़िलिस्तीनी शहर तुल्कोरम पर इस्रायल का कब्ज़ा।
2002 अफ़ग़ानिस्तान के पुनर्निर्माण के लिए टोकियो में अंतर्राष्ट्रीय समुदाय की बैठक में 3.5 अरब डॉलर की मदद की घोषणा।
2003 नासा के अंतरिक्षयान पायनीयर 10 पृथ्वी से सर्वाधिक दूर मानव निर्मित यान से अंतिम बार संपर्क स्थापित हुआ।
2006 श्रीलंका के राष्ट्रपति महिंद्रा राजपक्षे ने विद्रोही संगठन लिट्टे से बातचीत की पेशकश की।
2006 इवा मोराल्स ने बोलीविया के राष्ट्रपति पद की शपथ ली।
2008 राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन ने लोकसभा में विपक्ष के नेता लालकृष्ण आडवाणी को आगामी लोकसभा चुनाव के दौरान भावी प्रधानमंत्री के रूप में पेश करने के प्रस्ताव का समर्थन किया।
2008 पाकिस्तान के दक्षिणी वजीरिस्तान में लाक्या क़िले पर आतंकवादियों के हमले में पांच पाकिस्तानी सैनिक मारे गये।
2009फ़िल्म स्लमडॉग मिलेनियर का ऑस्कर के लिए नामांकन हुआ।
2009 सरकार ने सार्वजनिक निजी भागीदारी आधार वाली तीन बंदरगाह परियोजनाओं को मंज़ूदी दी।
2014 लघु ग्रह सेरेज पर जल वाष्प की उपस्थिति का पता चला।
2015 उक्रेन के दोनेत्स्क में हुए विस्फोट में 13 लोगों की माैत।
2019 राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद ने प्रधानमंत्री राष्‍ट्रीय बाल पुरस्‍कार -2019 प्रदान किए।
2019 जाने-माने गुजराती कवि सितांशु यशशचंद्र सरस्‍वती सम्‍मान 2017 से पुरस्‍कृत।
2019 हरियाणा सरकार ने ऐसिड सर्वाइवर्स को मासिक पेंशन देने की एक योजना शुरू की।
2019 अफगानिस्तान: तालिबानी हमले में करीब 65 लोगों की मौत।

History today On thisday – Birth On 22 January
1531 ब्रिटेन के गणितज्ञ और दार्शनिक फ़्रांसीस बेकन का जन्म हुआ।
1775 फ़्रांस के भौतिकशास्त्री एवं गणितज्ञ आन्द्रे मेरी ऐम्पेयर का जन्म हुआ। उन्होंने इलोक्ट्रोनिक टेलीग्राफ़ बनाया और विद्युत की गति की तीव्रता का पता लगाया और उसे मापने के लिए एक यंत्र बनाया।
1788 जार्ज गोईन बायरन नामक ब्रिटिश कवि का जन्म हुआ।
1892 ठाकुर रोशन सिंह - भारत की आज़ादी के लिए संघर्ष करने वाले क्रांतिकारियों में से एक।
1909 यू. थांट - बर्मा के राजनयिक तथा संयुक्त राष्ट्र के तीसरे महासचिव थे।
1934 विजय आनंद - फिल्म अभिनेता , निर्माता व सम्पादक।
1949 माणिक सरकार- राजनीतिज्ञ एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री।
1972 नम्रता शिरोडकर - फिल्म अभिनेत्री ।
1976 टी. एम. कृष्णा - कर्नाटक संगीत शैली के प्रसिद्ध गायक तथा मैग्सेसे पुरस्कार प्राप्त व्यक्ति।
1977 तरुण राम फुकन, असम के सामाजिक कार्यकर्ता

History today On thisday – Death On 22 January
1666 मुगल बादशाह शाहजहाँ का निधन हुआ।
1901 ब्रिटेन की रानी विक्टोरिया का 82 वर्ष की आयु में निधन हुआ।
2014 ए. नागेश्वर राव - भारतीय सिनेमा के प्रसिद्ध तेलुगु फ़िल्म अभिनेता और फ़िल्म निर्माता।

History today On thisday – Important Day's On 22 January
श्री आदिनाथ निर्वाण दिवस (जैन ) ।
ठाकुर श्री रोशनसिंह जयन्ती।
श्री माणिक सरकार जन्मदिवस।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !