History On this Day – 23 January (23 जनवरी का इतिहास एवं घटनाये)

todays-events-of-day

आज का इतिहास23 जनवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 23 जनवरी के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 23 January
1556 चीन के शेनसी प्रांत में आये विनाशकारी भूकंप में हजारों लोग मारे गए।
1565 टेलीकोटा के युद्ध में हिंदु साम्राज्य विजयनगर का पतन हुआ।
1570 स्कॉटलैंड के रीजेट मोरे के अर्ल की हत्या हुई।
1668 इंग्लैंड और हॉलैंड ने आपसी सहयोग समझौता किया।
1719 लिकटेंस्टीन की रियासत पवित्र रोमन साम्राज्य के भीतर बनाई गई।
1760 वांदीवाश के युद्ध में अंग्रेजों ने फ्रांसीसियों को हराया।
1765 पवित्र रोमन सम्राट यूसुफ द्वितीय ने बावरिया की राजकुमारी मारिया जोसेफा से वियना में शादी रचाई।
1793 ह्यूमन सोसायटी ऑफ़ फिलाडेल्फिया का गठन हुआ।
1799 फ्रांसीसी सैनिकों ने नेपल्स इटली पर कब्ज़ा किया।
1849प्रशिया ने आस्ट्रिया के बिना 'जर्मन यूनियन' का प्रस्ताव किया।
1849एलिजाबेथ ब्लैकवेल मेडिकल डिग्री हासिल करने वाली पहली अमेरिकी महिला बनीं।
1913 तुर्की की सैनिक क्रांति में नाजिम पाशा मारे गये।
1920 प्रथम विश्वयुद्ध के अपराधी के रूप में जर्मनी के विलियम द्वितीय को मित्र देशों के हवाले करने से हॉलैंड ने इंकार किया।
1924 सोवियत संघ ने 21 जनवरी को हुई लेनिन की मृत्यु की आधिकारिक घोषणा की।
1965 दुर्गापुर इस्पात संयंत्र ने काम करना शुरू किया।
1966 इंदिरा गाँधी भारत की प्रधानमंत्री बनीं।
1968 उत्तरी कोरिया ने अमेरिकी जहाज यूएसएस पुएब्लो को अपनी समुद्री सीमा का अतिक्रमण करने का आरोप लगाकर जब्त कर लिया।
1973 वियतनाम युद्ध में समझौते की घोषणा अमरीकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने की।
1977 जनता पार्टी का गठन हुआ।
1991 इराक के तेल मंत्रालय ने गैसोलिन की बिक्री पर रोक लगाई।
1992 एस्टोनिया के प्रधानमंत्री एडगर सैविसार ने इस्तीफ़ा दिया।
1993 इराक ने अमेरिकी लड़ाकू विमानों पर विमानभेदी तोपों से हमले का आरोप ग़लत बताते हुए युद्धविराम का पालन करने की घोषणा की।
2002 राष्ट्रीय जनता दल अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव जमानत पर रिहा।
2003नेपाल की चार प्रमुख पार्टियों का राजशाही द्वारा निर्वाचित सरकार को बर्ख़ास्त कर लोकेन्द्र बहादुर चंद के नेतृत्व में बनायी गयी सरकार का संयुक्त रूप से विरोध।
2004 मध्यप्रदेश में गोवंश वध पर पूर्णतया प्रतिबंध लागू।
2005 उत्तर प्रदेश के फिरोज़ाबाद में सेना के जवानों ने फरक्का एक्सप्रेक्स से 6 लोगों को बाहर फेंक दिया। 5 लोग मरे व एक घायल हुआ।
2006 भारत ने पाक को सर्वाधिक वरीयता प्राप्त राष्ट्र का दर्जादेने की सिफारिश को मंजूर कर लिया।
2007 भारत एवं रूस के बीच मध्यम आकार के बहुउद्देश्सीय परिवहन विमान के उत्पादन हेतु एक घोषणा पत्र पर हस्ताक्षर हुए।
2008 खाड़ी क्षेत्र में अपनी मौजूदगी बढ़ाने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा ने बहरीन में अपना पूर्ण परिचालन शुरू करने की योजना बनायी।
2008 अभियात्रीकी कंपनी लार्सन एंड टुब्रो लिमिटेड की पश्चिमी एशिया से 1057 करोड़ रुपये का आर्डर मिला।
2008 ईरान के ख़िलाफ़ तीसरा प्रतिबंध लगाने के प्रस्ताव पर विश्व की महाशक्तियों के बीच सहमति बनी।
2009फ़िल्मी औरटेलीविज़न कार्यक्रमों में धूम्रपान दृश्यों पर लगा प्रतिबंध समाप्त हो गया।
2019केन्‍द्रीय मंत्रिमंडल ने पूर्वोत्‍तर के स्‍वायत्‍त परिषदों के अधिकारों में बढ़ोत्‍तरी के लिए संविधान की धारा -280 में संशोधन को अनुमति दी। वस्‍तु और सेवा कर अपीलीय न्‍यायाधिकरण के राष्‍ट्रीय पीठ के गठन को भी स्‍वीकृति मिली।
2019हिसार:सबसे कम उम्र में एवरेस्ट फतह करने वाली शिवांगी को राष्ट्रपति ने दिया बाल शक्ति पुरस्कार।
2019 चीन ने इंटर कंटिनेंटल बलिस्टिक मिसाइल का छद्म परीक्षण किया।

History today On thisday – Birth On 23 January
1809 वीर सुरेन्द्र साए/साई भारत के अग्रणी स्वाधीनता संग्राम सेनानी ।
1814 कनिंघम - एक ब्रिटिश पुरातत्वशास्त्री, जिसे "भारत के पुरातत्त्व अन्वेषण का पिता" कहा जाता है।
1897 नेताजी सुभाषचंद्र बोस, भारतीय स्वतंत्रता सेनानी।
1926 बाल ठाकरे, भारतीय राजनेता और शिवसेना के संस्थापक।
1930डेरेक वॉलकोट, पश्चिम भारतीय लेखक, नोबेल पुरस्कार विजेता।

History today On thisday – Death On 23 January
1924 शाह अब्दुल्ला - सऊदी अरब के राजा।
1963 नरेन्द्र मोहन सेन - भारत के प्रसिद्ध कांतिकारी।
1975 अमिय कुमार दास - भारतीय समाज सेवक थे।

History today On thisday – Important Day's On 23 January
भगवान ऋषभदेव निर्वाणोत्सव (जैन , माघ बदी चतुर्दशी )।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जयन्ती ।
श्री बाला साहेब केशव ठाकरे जयन्ती।
श्री नरेन्द्र मोहन सेन बलिदान दिवस।
कुष्ठ निवारण अभियान दिवस।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !