History On This Day - 13 February

todays-events-of-day

आज का इतिहास13 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 13 फरवरी के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 13 February
1542 इंग्लैंड की रानी कैथरीन हवाई को मौत के घाट उतार दिया गया।
1575फ्रांस के राजा हेनरी तृतीय का रेम्स में राज्याभिषेक।
1601 लंदन में ईस्ट इंडिया कम्पनी की पहली यात्रा का नेतृत्व जान लैंकास्टर ने किया।
1633 इटली के खगोलशास्त्री गैलीलियो को रोम पहुँचने पर गिरफ़्तार कर लिया गया।
1688 स्पेन ने पुर्तग़ाल को एक अलग राष्ट्र स्वीकार किया।
1689 विलियम और मैरी इंग्लैंड के संयुक्त शासक घोषित हुए।
1693 अमेरिका के वर्जीनिया में विलियम एंड मैरी कॉलेज खुला।
1713 दिल्ली के सुल्तान जहाँदारशाह की हत्या गला घोंट कर की गई।
1739 करनाल के युद्ध में नादिरशाह की फ़ौज ने मुग़ल शासक मुहम्मद शाह की सेना को हराया।
1788 भारत में ज्यादतियों के लिए वारेन हेस्टिंग्स पर इंग्लैंड में मुकदमा चलाया गया।
1795 अमेरिका में पहला स्टेट यूनिवर्सिटी उत्तरी कैरोलिना में खुला।
1820 फ़्रांसीसी तख्त के दावेदार डक की बेरी की हत्या कर दी गई।
1856 ईस्ट इंडिया कम्पनी का लखनऊ सहित अवध पर भी कब्ज़ा।
1861 नेपल्स के फ़्रांसीसी द्वितीय ने ग्यूसेपी गैरिबाल्डी के आगे हथियार डाले।
1880 थॉमस एडिसन ने एडिसन इफ़ैक्ट पुष्ट किया।
1920 अमेरिका में बेसबॉल की नीग्रो नेशनल लीग स्थापित हुई।
1931 नई दिल्ली भारत की राजधानी घोषित हुई।
1941 जर्मनी में नाजियों ने डच यहूदी परिषद पर हमला किया।
1945 सोवियत संघ ने जर्मनी के साथ 49 दिन तक चले युद्ध के बाद हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट पर कब्जा किया जिसमें एक लाख 59 हजार लोग मारे गये।
1959 बच्चों की पसंदीदा बार्बी डॉल की बिक्री शुरू हुई।
1966 सोवियत संघ ने पूर्वी कजाखस्तान में परमाणु परीक्षण किया।
1974 असंतुष्ट नोबेल विजेता अलेक्जेंडर सोलजेनिट्सिन को सोवियत संघ से निकाला गया।
1975 तुर्की ने साइप्रस के उत्तरी भाग में अलग प्रशासन की स्थापना की।
1984 पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने नौसेना के लिए मुंबई स्थित मझगांव डॉक का शुभारंभ किया।
1988 बांग्लादेश में राष्ट्रपति हुसैन मुहम्मद इरशाद को हटाने के लिए विपक्षी आंदोलनकारियों की मुहिम में सैकड़ों लोग घायल हुए।
1989 सोवियत सैनिक अफ़ग़ानिस्तान से हटने शुरू हुए।
1990 अमेरिका, ब्रिटेन तथा फ्रांस ने जर्मनी को फिर से एकीकृत करने की सहमति दी।
1991 अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने बगदाद में अनेक बंकर नष्ट किए, जिसमें सैकड़ों सैनिक मारे गए।
2001 अंतरिक्ष में क्षुद्रग्रह 'इरोस' पर पहला मानव रहित यान उतरा।
2001 मध्य अमेरिकी देश अल सल्वाडोर में 6.6 तीव्रता वाले भूकंप से कम से कम 400 लोगों की मौत हुई।
2002 पर्ल अपहरण काण्ड का मुख्य अभियुक्त उमर शेख़ लाहौर में गिरफ़्तार।
2002  ईरान में हुई विमान दुर्घटना में 117 मरे।
2003 यश चोपड़ा को दादा साहब फालके पुरस्कार मिला।
2004 भारतीय टीम ने क्वालालम्पुर में दसवीं एशियाई निशानेबाजी चैम्पियनशिप में स्वर्ण पदक जीता।
2005 इराक में सद्दाम हुसैन के बाद हुए पहले चुनाव में शिया इस्लामिक मोर्चे की जीत।
2007 उत्तर कोरिया परमाणु कार्यक्रम बंद करने पर सहमत।
2008 पाकिस्तान न कम दूरी की मारक क्षमता वाली मिसाइल ग़ज़नवी का सफल परीक्षण किया।
2009रेल मंत्री लालू प्रसाद यादव में 2009-10 के अंतरिम रेल बजट पेश किया। 
2009 उत्तर प्रदेश विधान सभा ने वित्तीय वर्ष 2009-10 के लिए 12,094 करोड़ रुपये के घाटे का बजट पेश किया।
2010महाराष्ट्र के पुणे में यहूदियों के प्रार्थना स्थल के नज़दीक बेकरी में शाम को हुए बम विस्फोट में पाँच महिलाओं और एक विदेशी नागरिक सहित नौ लोग मारे गए और 53 अन्य घायल हो गए।
2014 चीन के कैली शहर में एक अवैध जुआ घर में विस्फोट में 14 लोगों की मौत हो गयी तथा 17 लोग घायल हो गये।
2019प्रसिद्ध व्यंग्यकार और कवि डॉ अशोक चक्रधर को 23वें व्यंग्य श्री सम्मान से सम्मानित किया गया।
2019 राजस्थान में गुर्जर सहित चार अन्य जातियों को शिक्षण संस्थानों व नोकरियों में 5 फीसदी आरक्षण देने का विधेयक पारित , पर गुर्जर संतुष्ट नहीं।
2019 पुलवामा से भागे हिजबुल के दो आतंकी 24 घंटे में सुरक्षाबलों ने किए ढेर जिनमे 8 लाख का इनामी भी शामिल , पुलवामा के ही एक प्राइवेट स्कूल में विस्फोट से 19 छात्र घायल ,पुलिस जाँच में जुटी व राज्यपाल ने जताया दुख - 50 हजार मुआवजा देने की घोषणा की।
2019 कैरेबियाई देश हैती मे जेल तोडकर भागे 78 कैदी।

History today On thisday – Birth On 13 February
1879 सरोजिनी नायडू (भारत कोकिला) - स्वतंत्रता सेनानी (मृत्यु- 1949)।
1911 फ़ैज़ अहमद फ़ैज़ - प्रसिद्ध शायर, जिनको अपनी क्रांतिकारी रचनाओं में रसिक भाव (इंक़लाबी और रूमानी) के मेल की वजह से जाना जाता है।
1915 गोपाल प्रसाद व्यास - भारत के प्रसिद्ध कवियों, लेखकों और साहित्यकारों में से एक।
1916 जगजीत सिंह अरोड़ा भारतीय सेना के कमांडर।
1944 ओडूविल उन्नीकृष्णनन - भारतीय अभिनेता (मृत्यु- 2006)।
1945 विनोद मेहरा - भारतीय सिनेमा के अभिनेता।
1958 रश्मि प्रभा - समकालीन कवयित्री।
1959 कमलेश भट्ट कमल - समकालीन कवि।
1995 वरुण भाटी - भारत के ऊँची कूद के खिलाड़ी ।

History today On thisday – Death On 13 February
1832 बुधु भगत - प्रसिद्ध क्रांतिकारी तथा 'लरका विद्रोह' के आरम्भकर्ता।
1918 सर सुंदर लाल - प्रसिद्ध विधिवेत्ता और सार्वजनिक कार्यकर्ता थे।
1974 उस्ताद अमीर ख़ाँ - भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रसिद्ध गायक (जन्म- 1912)।
1987 एम. भक्तवत्सलम - तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री।
2000 बहुचर्चित पीनट्स कॉमिक पट्टी के सर्जक चार्ल्स शुल्ज का निधन।
2008 राजेंद्र नाथ - हिंदी सिनेमा के हास्य कलाकार थे।
2012 अख़लाक़ मुहम्मद ख़ान, जिनका उपनाम शहरयार, एक भारतीय शिक्षाविद और भारत में उर्दू शायरी के दिग्गज थे।
2015 डॉ. तुलसीराम - दलित लेखन में अपना एक अलग स्थान रखने वाले साहित्यकार थे।

History today On thisday – Important Day's On 13 February
माता यशोदा जयन्ती ।
श्री सीताराम दास ओंकारनाथ महाराज जन्मोत्सव (बंगाल )।
भारत कोकिला श्रीमती सरोजनी नायडू जयन्ती ।
श्री एम. भक्तवत्सलम स्मृति दिवस।
विश्व रेडियो दिवस ।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !