History On This Day - 14 February

todays-events-of-day

आज का इतिहास14 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 14 फरवरी के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 14 February
1537 गुजरात के बहादुर शाह को पुर्तग़ालियों ने धोखे से गिरफ़्तार करने की कोशिश की और भागने के चक्कर में वह डूब गया।
1556 पंजाब के गुरदासपुर ज़िले के कलानौर में अकबर की ताजपोशी हुई।
1628 शाहजहाँ आगरा की गद्दी पर बैठा।
1658 दिल्ली की सत्ता हथियाने के लिए मुग़ल वंश के आपसी संघर्ष में दारा ने वाराणसी के पास बहादुरपुर की लड़ाई में शुजा को पराजित किया।
1663 कनाडा फ़्रांस का एक प्रान्त बना।
1670 रोमन कैथोलिक सम्राट लियोपोल्ड प्रथम ने यहूदियाें को वियना से बाहर किया।
1743 हेनरी पेलहम ब्रिटेन के वित्त विभाग के पहले प्रमुख बने।
1846 क्राको गणराज्य का विद्रोह पूरे पोलैंड में फैल गया।
1881 भारत के पहले होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज की कोलकाता में स्थापना।
1899 अमेरिकी कांग्रेस ने संघीय चुनाव में वोटिंग मशीन के इस्तेमाल को मंजूरी दी।
1893 हवाई अमेरिका का हिस्सा बना।
1912 इंग्लैंड में पहली बार डीजल इंजन वाली पनडुब्बी का जलावतरण किया गया।
1920 शिकागो में महिला मतदाता लीग की स्थापना की गयी।
1924 आइबीएम की न्यूयॉर्क में स्थापना हुई ।
1931 तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष पं. मदन मोहन मालवीय ने वायसराय के सामने सजा माफी के लिए 14 फरवरी, 1931 को अपील दायर की कि वह अपने विशेषाधिकार का प्रयोग करते हुए मानवता के आधार पर भगत सिंह, राजगुरु तथा सुखदेव की फांसी की सजा माफ कर दें।
1938 पालमाख़ गुट के हथियारबंद ज़ायोनियों ने फ़िलिस्तीनियों के जनसंहार को जारी रखते हुए अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के सासा गांव में अपना घिनौना अपराध आरंभ किया।
1943 सोवियत फ़ौजों ने जर्मन फ़ौजों से रोस्तोव पुन: छीन लिया।
1945 द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान विश्व की सबसे भीषण ग़ैर परमाणु बमबारी आरंभ हुई।
1945 पेरू, पराग्वे, चिली और इक्वाडोर संयुक्त राष्ट्र के सदस्य बने।
1958 ईराक और जार्डन को मिलाकर बने फ़ेडरेशन के मुखिया शाह फ़ैजल बने।
1959 क्यूबा पर प्रसिद्ध क्रान्तिकारी फ़ीडल कास्त्रो का शासनकाल आरंभ हुआ।
1963 ब्रिटेन के शल्य चिकित्सक मार्टिन स्काट मनुष्य के गुर्दे का प्रतिरोपण करने में सफल हुए।
1972 अमेरिका ने चीन के साथ व्यापार प्रतिबंधों में ढील की घोषणा की।
1978 अमेरिका ने मिस्र, सऊदी अरब और इसरायली को अरबों डॉलर के हथियार बेचने की घोषणा की।
1979 काबुल में अमेरिकी राजदूत एडोल्फ़ डक्स की मुस्लिम उग्रवादियों द्वारा हत्या।
1988 फ़िलिस्तीन मुक्ति संगठन के तीन वरिष्ठ अधिकारी बम विस्फोट से साइप्रस में मारे गए।
1989 बेल्जियम के पूर्व प्रधानमंत्री पाल्क वाडेन को एक माह बाद फिरौती देने के बाद छोड़ा गया।
1989 भोपाल गैस कांड की जिम्मेदारी यूनियन कार्बाइड, सरकार को मुआवजा देने पर राजी हुई व सम्बन्धित याचिका पर सुनवाई बंद की।।
1989 ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम पर आधारित पहला उपग्रह अंतरिक्ष में पृथ्वी की कक्षा के पास स्थापित किया गया।
1990 बंगलौर में इंडियन एयरलाइंस 605 पर सवार 92 लोग विमान दुर्घटना में मारे गये।
1992 सोवियत संघ से अलग हुए गणराज्यों में आधे से अधिक ने अलग सेना बनाने की घोषणा की।
1993 कपिल देव ने 400 विकेट और 5000 रनों का रिकार्ड बनाया।
1999 इम्फाल में पांचवे राष्ट्रीय खेलों की शुरुआत हुई।
2000 अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के प्रबंध निदेशक माइकल कैमडेसस ने अपने 13 वर्षीय कार्यकाल के बाद अवकाश ग्रहण किया।
2001 अल सल्वाडोर में भूकम्प, 225 मरे।
2002 उमर शेख़ ने कहा, पर्ल जीवित नहीं, किन्तु तलाश जारी।
2003 श्रीलंका के तेज गेंदबाज चामिंडा वास ने बांग्लादेश के ख़िलाफ़ खेलते हुए आठवें विश्व कप की पहली हैट्रिक बनाई।
2004 जर्मन निदेशक की 'हेड आन' फ़िल्म को गोल्डन बीयर पुरस्कार मिला।
2005 विडियो- शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब की शुरूआत हुयी।
2006 न्यायाधीशों के विरोध में सद्दाम हुसैन भूख हड़ताल पर गये।
2007 मातृ पितृ पूजन दिवस की शुरुआत हुई।
2008 नैया मसूद को उनके कहानी संग्रह तऊस चमन की मैना के लिए वर्ष 2007 का 'सरस्वती सम्मान' प्रदान किया गया।
2008 सिद्धार्थ सिन्हा की लघु भोजपुरी फ़िल्म उधेड़बुन की प्रतिष्ठित बर्लिन महोत्सव सिल्वरबेयर पुरस्कार प्रदान किया गया।
2009 सानिया मिर्ज़ा ने पटाया ओपन टेनिस के फाइनल में प्रवेश किया।
2019 कश्‍मीर घाटी के पुलवामा जिले में सी०आर०पी०एफ० के काफिले पर हुए आत्‍मघाती हमले में 43 जवान शहीद और कई अन्‍य घायल। आतंकी गुट जैश - ए - मोहम्‍मद ने इस हमले की जिम्‍मेदारी ली।
2019 केन्‍द्रीय प्रत्‍यक्ष कर बोर्ड के अध्‍यक्ष सुशील चन्‍द्रा नये निर्वाचन आयुक्‍त बने।

History today On thisday – Birth On 14 February
1483बाबर - मुग़ल सम्राट (मृत्यु- 1530)।
1875 अलेक्जेन्डर मडीमैन - राज्य परिषद के अध्यक्ष थे।
1925 मोहन धारिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सामाजिक कार्यकर्ता।
1926 शिवचरण माथुर एक भारतीय राजनेता है और राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुके ।
1933 मधुबाला - भारतीय फ़िल्म अभिनेत्री (मृत्यु- 1969)।
1938 कमला प्रसाद- हिन्दी के प्रसिद्ध आलोचक।
1952 सुषमा स्वराज - भारतीय जनता पार्टी की शीर्ष महिला राजनीतिज्ञ।

History today On thisday – Death On 14 February
1905 उर्दू के प्रख्यात कवि दाग़ देहलवी का निधन हुआ।
1964 वी.टी. कृष्णमाचारी - भारतीय सिविल सेवक और प्रशासक थे।
1975 मशहूर लेखक सर पेल्हम ग्रेनिवाल वुडहाउस का निधन हुआ।
2005 लेबनान के पूर्व प्रधानमंत्री रफ़ीक़ हरीरी राजधानी बैरूत मे एक कार बम के धमाके में मारे गए।
2005 विद्यानिवास मिश्र - हिन्दी के प्रसिद्ध साहित्यकार, सफल सम्पादक, संस्कृत के प्रकाण्ड विद्वान् और जाने-माने भाषाविद।
2007 मध्य प्रदेश के तीन बार मुख्यमंत्री रहे श्यामाचरण शुक्ल का निधन हुआ।
2017 बारिद बरन भट्टाचार्य एक भारतीय अर्थशास्त्री और शिक्षाविद् थे। 

History today On thisday – Important Day's On 14 February
मातृ - पितृ पूजन दिवस ।
श्रीमती सुषमा स्वराज जयन्ती ।
श्री शिवचरण माथुर जयन्ती।
श्री श्यामाचरण शुक्ल स्मृति दिवस।
पाश्चात्य पर्व सेंट वेलन्टाइन डे (Velentine's Day) ।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !