History On This Day - 15 February

todays-events-of-day

आज का इतिहास15 फरवरी को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई है जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतेहासिक घटनाओ के बारे में पढ़ा होगा जो 15 फरवरी के इतिहास के घटनाओ से संबंधित हो, आइए जाने देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन क्या क्या खास घटनाएं हुईं थीं । इन घटनाओ से संबंधित कई प्रकार के प्रश्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे - SSC , BANK , RAILWAY , UPSC , UPSSSC इत्यादि में हमेशा पूछे जाते है। इस घटनाओ के संग्रह को आपके परीक्षाओ को देखते हुए तैयार किया गया है जो आपके परीक्षाओ में सफलता दिलाने में पूरी तरह से कारगर सिद्ध होगा।

History today On thisday – Important event On 15 February
1677इंग्लैंड नरेश चार्ल्स द्वितीय ने फ़्रांस के ख़िलाफ़ डचों से गठबंधन किया।
1763प्रसिया और आस्ट्रेलिया के बीच शांति संधि हुई।
1764अमेरिका में सेंट लुईस शहर की स्थापना हुई।
1782 ब्रिटेन और फ्रांस के बीच समुद्री युद्ध आरंभ हुआ।
1798 फ़्रांस ने रोम पर कब्ज़ा कर उसे गणराज्य घोषित किया।
1806 फ़्रैंको, प्रसियन संधि के बाद प्रसिया ने ब्रिटिश जहाज़ों के लिए अपने बंदरगाह बंद किये।
1808 रूस के ज़ार शासक ने फ़िनलैंड पर अपना अतिग्रहण पूरा किया।
1890 अमेरिकी युद्धपोत मेने हवाना बंदरगाह पर विस्फोट से उड़ा दिया गया।
1906 ब्रिटेन की लेबर पार्टी का गठन।
1909 एकापुल्को मैक्सिको में फ़्लोरेंस सिनेमागृह में आग से 250 लोगों की मृत्यु।
1926 अमेरिका में अनुबंध एयर मेल सेवा की शुरूआत।
1942 द्वितीय विश्व युद्ध में सिंगापुर का पतन हुआ व जापानी बलों द्वारा एक हमले के बाद, ब्रिटिश जनरल आर्थर पेरसिवल ने समर्पण कर दिया। लगभग 80,000 भारतीय, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलियाई सैनिक युद्ध-बंदी हो गये।
1944 ब्रिटेन के सैकड़ों विमानों ने बर्लिन पर बमबारी की।
1961 बेल्जियम में बोइंग 707 विमान के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से 73 लोगों की मौत।
1965 मैपल (एक प्रकार का छायादार वृक्ष) के पत्ते को कनाडा के आधिकारिक ध्वज में स्थान मिला।
1967 भारत में चौथी लोकसभा के लिए चुनाव हुए।
1976 मध्य प्रदेश के भोपाल में केन्द्रीय कृषि अनुसंधान संस्थान की स्थापना की गई।
1970 इस्रायली पाइप लाइन का उद्घाटन हुआ।
1982 श्रीलंका द्वारा राजधानी का कोलम्बो से जनवर्धनपुर को स्थानांतरण।
1988 आस्ट्रिया के प्रधानमंत्री कुर्त बाल्दीहीम ने नाजी अतीत का आरोप ठुकराते हुए इस्तीफ़ा देने से इन्कार कर दिया।
1989 सोवियत संघ की आख़िरी सैनिक टुकड़ी अफ़ग़ानिस्तान से वापस।
1991 ईराक ने कुवैत से हटने की घोषणा की।
1995 ताइवान के रात्रि क्लब में आग लगने से 67 लोग मारे गए।
1996 प्रतिक्षित रिपोर्ट जारी की गई थी जिसमें इस बात की जानकारी दी गई थी कि 80 के दशक में ब्रिटेन ने इराक को हथियार किन हालात में दिए और इसके लिए कौन से मंत्री ज़िम्मेदार थे।
1999 परमाणु अस्त्र पर रोक लगाने के उद्देश्य से मिस्र में निगरानी केंद्र की स्थापना करने की घोषणा।
2000 प्रसिद्ध फिल्म निर्माता निर्देशक बी.आर चोपड़ा को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार प्रदान किया गया।
2001 इस्रायल में हिंसा , अल सल्वाडोर में भूकम्प से मरने वाले लोगों की संख्या 300 तक पहुँची, इस्रायल ने पश्चिमी तट पर गाजा पट्टी सील की, भारत का रूस से टी-90 टैंकों की ख़रीद का समझौता।
2002 मुशर्रफ़ ने पैंतरा बदला, भारतीय संसद पर हमले को आतंकवादी हमला मानने से इन्कार ।
2002 अफ़ग़ानिस्तान में हज यात्रियों की भीड़ ने पर्यटन मंत्री अब्दुल रहमान को पीट-पीटकर मार डाला।
2003 एरियन 4 राकेट से दूरसंचार उपग्रह 'इंटलसैट' अंतरिक्ष में छोड़ा गया।
2003 इराक युद्ध के ख़िलाफ़ विश्व के 600 शहरों में लाखों लोग सड़कों पर लामबद्ध हुए।
2005 ईरान की राजधानी तेहरान में नमाजियों से खचाखच भरी एक मस्जिद में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु।
2006 पाकिस्तान की कैबिनेट ने दक्षिण एशिया मुक्त क्षेत्र समझौता (साफ़्टा) स्वीकार किया।
2007 बांग्लादेश की अंतरिम सरकार ने भ्रष्ट व्यक्तियों के चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध लगाया।
2007 इटली के प्रधानमंत्री रोमानो प्रोदी भारत यात्रा पर आए।
2008 हिन्द महासागर के तटीय देशों के नौसेना प्रमुखों का पहला सम्मेलन नई दिल्ली में सम्पन्न।
2008 खगोलविदों ने सौरमंडल की तरह एक दूसरे सौरमंडल की खोज की।
2009 सार्वजनिक क्षेत्र की तेल कम्पनियों ने विमान ईधन (एटीएफ) की क़ीमतो में 3.7% की कमी की।
2010 केंद्रीय गृह मंत्री पी.चिदम्बरम के ऑपरेशन ग्रीनहंट शुरू करने के छह दिन के अंदर ही सशस्त्र माओवादियों ने पश्चिम बंगाल में पश्चिम मिदनापुर ज़िला स्थित सिल्दा शिविर पर हमला कर राज्य में माओवादी निरोधक अभियान में शामिल ईस्टर्न फ्रंटियर राइफल्स (ईएफ़आर) के 24 जवानों की हत्या कर दी।
2010 जयपुर घराने की कथक नृत्यागंना प्रेरणा श्रीमाली को 2009 के संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार के लिए चुना गया।
2012 मध्य अमेरिकी देश होंडुरास स्थित कोमायागुआ जेल में भीषण आग में 358 लोगों की मौत।
2017 इसरो ने एक साथ रिकार्ड 104 सैटेलाइट लॉन्च करके इतिहास रचा।
2019 भारत की सबसे तेज रफ्तार ट्रेन 'वंदे भारत' को पहली बार नई दिल्ली से वाराणसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरीझंडी दिखाकर रवाना किया गया।
2019 अमेरिका की लुईस विले यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं के अनुसार केंसर से बचाव करने वाले मोलेक्यूल की पहचान हुई ।

History today On thisday – Birth On 15 February
1564 इतावली फिजिसिस्ट / खगोलशास्त्री गैलीलियो गैलीली का जन्म हुआ था।
1872 विलियम मैल्कम हेली -उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल थे।
1921 राधाकृष्ण चौधरी, भारतीय इतिहासकार व लेखक (मृत्यु- 1985)।
1922 नरेश मेहता- ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हिन्दी के यशस्वी कवि।
1924 के.जी. सुब्रह्मण्यम - भारतीय मूर्तिकार और भित्ति चित्रकार थे।
1949 राधावल्लभ त्रिपाठी - संस्कृत भाषा के प्रतिष्ठित साहित्यकार के रूप में जाने जाते हैं।
1954 अरुण कमल - हिन्दी कवि एवं आलोचक।
1964 आशुतोष गोवरिकर - हिन्दी फ़िल्मों के एक अभिनेता, लेखक एवं निर्देशक।
1984 मीरा जेसमिन - भारतीय अभिनेत्री।

History today On thisday – Death On 15 February
1869 आगरा में पैदा हुए प्रसिद्ध उर्दू कवि /शायर और लेखक मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान का निधन हुआ (जन्म- 1797)।
1936 रूस के चिकित्सक और जीव वैज्ञानिक पेट्रोविच पावलोफ़ का 87 वर्ष की आधु में निधन हुआ।
1948 सुभद्रा कुमारी चौहान, प्रसिद्ध कवयित्री।
1983 उज्ज्वल सिंह - पंजाब के प्रमुख सिक्ख कार्यकर्ता थे।
2008 मनोरमा हिन्दी फ़िल्मों की एक लोकप्रिय अभिनेत्री थीं।

History today On thisday – Important Day's On 15 February
कवि नरेश मेहता जयन्ती ।
कवयित्री सुभद्रा कुमारी चौहान स्मृति दिवस ।
उर्दू कवि मिर्जा गालिब असद उल्लाह बेग खान स्मृति दिवस ।



Note : If you have any question or suggestion, then you should comment us and save our website in bookmark so that you will get similar information. Thank you......

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !