भोजन सुरक्षा दिवस, (World Food Safety Day)

 भोजन सुरक्षा दिवस 


आज की पोस्ट में हम भोजन सुरक्षा दिवस के बारे में पढ़ने वाले हैं यूं तो भारत और विश्व में हर किसी का दिवस मनाया जाता है हर दिवस एक खास होता है क्योंकि वह हमारे लिए इसलिए खास होता है क्योंकि हमें उस से सीखने एवं हमारे जीवन की दिनचर्या से जुड़ा हुआ हर दिवस होता है।

विश्व खाद्य खाने की वस्तु, भोजन सुरक्षा दिवस 

हर साल 7 जून को विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस (World Food Safety Day) मनाया जाता है। 7 जून, 2021 को मनाया जा रहा यह विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस तीसरा विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस है। विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 7 जून को विश्व स्तर पर मनाया जाता है। इस दिन को मनाए जाने का उद्देश्य विभिन्न खाद्य जनित जोखिमों और इसके रोकथाम के उपायों के बारे में जागरूकता बढ़ाना है। साथ ही, इस दिन एक अभियान जागरूकता भी चलाया जाता है कि किस प्रकार खाद्य सुरक्षा हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है, जो जीवन के विभिन्न अन्य महत्वपूर्ण कारकों जैसे मानव स्वास्थ्य, आर्थिक विकास और कई अन्य से संबंधित है। इसके अलावा, इस दिन निश्चित रूप से खाद्य सुरक्षा और कृषि, सतत विकास और बाजार पहुंच जैसे अन्य तत्वों के बीच एक संबंध भी सुनिश्चित किया जाता है।


थीम व विषय 2021 

इस वर्ष विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2021 की थीम "Safe food today for a healthy tomorrow"यानि "स्वस्थ कल के लिए आज का सुरक्षित खाना" है। यह इस बात पर जोर देता है कि सुरक्षित भोजन के उत्पादन और खपत के तत्काल और दीर्घकालिक लाभ हैं। हमें लोगों, जानवरों, पौधों, पर्यावरण और अर्थव्यवस्था के स्वास्थ्य के बीच प्रणालीगत संबंधों को पहचानने से भविष्य की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी।


 मुख्य बिंदु 

विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस 2019 में संयुक्त राष्ट्र द्वारा शुरू किया गया था। यह दिन जिनेवा सम्मेलन (Geneva Conference) और 2019 में अदीस अबाबा सम्मेलन (Addis Ababa Conference) द्वारा “खाद्य सुरक्षा का भविष्य” पर किए गए आह्वान को सुदृढ़ करने के लिए मनाया जाता है।


पोषण पर कार्रवाई का संयुक्त राष्ट्र दशक (UN Decade of Action on Nutrition) 

पोषण पर कार्रवाई का संयुक्त राष्ट्र दशक 2016-25 के लिए संयुक्त राष्ट्र की एक प्रतिबद्धता है। इस दशक को विश्व संगठन से बढ़ी हुई पोषण क्रियाएं प्राप्त होंगी।


 इतिहास 

पहली बार विश्व खाद्य सुरक्षा दिवस, दिसंबर 2018 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा अपनाया गया था। पहली बार खाद्य सुरक्षा दिवस 2019 में “Food safety, everyone’s business” के विषय के साथ मनाया गया था है। इस तरह संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के सहयोग से विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने 7 जून 2019 से 7 जून को पहले खाद्य सुरक्षा दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था

☑️ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण तथ्य 

🔷 डब्लूएचओ के महानिदेशक : टेड्रोस एडहानॉम

🔶 डब्लूएचओ का मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड

🔷 खाद्य और कृषि संगठन का मुख्यालय : रोम, इटली

🔶 खाद्य और कृषि संगठन स्थापित : 16 अक्टूबर 1945

🔷 खाद्य व कृषि संगठन महानिदेशक : डॉ. क्यूयू डोंग्यु

दोस्तों अगर यह हमारी पोस्ट आपको पसंद आयी हो, तो अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूलें हम आपके लिए इस प्रकार की पोस्ट लाते रहेंगे हमारा उत्साह बढ़ाने के लिए अपने दोस्तों के साथ शेयर जरूर करें।

         धन्यवाद...

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !