KVS Admission 2022: केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए 28 फरवरी से कराएं रजिस्ट्रेशन, जानें डिटेल

 

KVS Admission 2022

केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा 2022-23 शैक्षणिक सत्र से एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को शुरू करने की तारीखों को जारी कर दिया गया है। कक्षा एक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 28 फरवरी 2022 से शुरू कर दी जाएगी। KVS की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर पेरेंट्स ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन भी कर सकते हैं।

मोबाइल ऐप से करें अप्लाई
केंद्रीय विद्यालय में एडमिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 21 मार्च 2022 तक चलेगी। 2020 और 2021 के दौरान एनरोलमेंट में देरी हुई थी, लेकिन इस बार संक्रमण की रफ्तार को देखते हुए बोर्ड ने मार्च में ही एडमिशन प्रोसेस शुरू कर दी थी। एडमिशन प्रोसेस के लिए अप्लाई करने के लिए कक्षा एक के स्टूडेंट्स की उम्र 6 साल होनी चाहिए।

नामांकन शेड्यूल जारी
कक्षा एक के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 28 फरवरी से 21 मार्च 2022 तक चलेगी। पहली से तीसरी सिलेक्शन लिस्ट 25 मार्च से 8 अप्रैल 2022 के बीच जारी होगी। कक्षा दूसरी के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 8 से 16 अप्रैल 2022 तक चलेगी, कक्षा दो के बाद 21 से 28 अप्रैल 2022 तक रजिस्ट्रेशन प्रोसेस चलेगी। 9वीं तक की कक्षाओं में एडमिशन प्रोसेस की लास्ट डेट 30 जून 2022 रखी गई है।
KVS KVS ADMISSION 2022 KVS ADMISSION 2022 KVS Admission REGISTRATION PROCESS केंद्रीय विद्यालय एडमिशन 2022 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !